Bakwas News

बारिश नहीं होने से आमस के किसानों में चिंता, आसमान की ओर टकटकी

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह कुछ दिन बाद सावन मास चढ़ने वाला है। आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं। लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इससे किसानों सूखे को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। कुछ किसानों द्वारा मोटर पंप से धान के बोये गए बिचड़े रोपने लायक तैयार हो चले हैं। लेकिन अभी तक नदी, आहर, पोखर, तालाब, डैम, पइन समेत सभी जलस्रोत सूखे पड़े हैं। कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो धान की उपज प्रभावित होगी। बता दें कि आमस में वर्षा ही एकमात्रा सिंचाई का साधन है। प्रखंड की कलवन, अकौना व महुआवां पंचायत में मोरहर नदी का पानी पहुंच पाता है। लेकिन बारिश नहीं होने के कारण वह भी सूखी पड़ी है। गोपाल सिंह, अजय सिंह, मनोज यादव, कमल रजक, तप्पू सिंह, इंदल प्रसाद, रामलगन सिंह आदि किसानों ने बताया कि सरकार को सिंचाई व्यवस्था की ओर ध्यान देने की जरूरत है।   कृषि प्रधान देश में हम कृषक ही उपेक्षित हैं। हर वर्ष सूखे की मार झेल रहे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। सिंचाई के अभाव में यहां सरकार की कृषि से संबंधित कोई भी योजना सफल नहीं हो पाता है। सालों बाद भी उतरी कोयल नहर में मदनपुर के आगे पानी नहीं छोड़ा गया है। नहर के पानी से खेतों की सिंचाई करना यहां के किसानों के लिए सपना रह गया है। कृषि अधिकारियों के अनुसार प्रखंड में अब तक करीब 75 प्रतिशत धान के बिचड़े बोये जा चुके हैं। जबकि 40 सौ हेक्टेयर में धान रोपने का लक्ष्य रखा गया है।

1050 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर बाबाधाम जल चढ़ाने जा रहे युवकों का स्वागत

आमस (Gaya)  Dharmendra kumar singh एमपी के भींड शहर से साइकिल से झारखंड के बाबाधाम जल चढ़ाने जा रहे युवकों का सांव टोल के पास स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। साथ ही उनके इस कठिन तप को आस्था का मिशाल माना। बीएएसी की पढ़ाई कर रहे सौरभ शर्मा व राघव शर्मा ने बताया कि दिल में आस्था हो तो कोई भी मंजील दूर नहीं होता। पढ़ाई के साथ सनातन धर्म को जानना भी जरूरी है। इससे उर्जा प्राप्त होती है।   दोनों ने एक जुलाई को अपनी यात्री शुरू की थी। काशी से जल उठाने के बाद पवित्रता के साथ करीब 1050 किमी. दूर भगवान भोले पर पहली सोमवारी को चढ़ाने के लिए दिन-रात साइकिल चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम नम रहने पर हर दिन सौ किलोमीटर की दूरी तय कर ले रहे हैं। निरज सिंह, दयाल चौधरी, छोटू, उदय यादव, अजित मिश्रा, मनोज यादव, पिन्टू यादव, निरज आदि ने दोनों के स्वागत करने में शामिल रहे।

आमस अस्पताल में दोगुना हुई मरीजों की संख्या, मौसमी बीमारियों से चपेट में आ रहे लोग

आमस। (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह मौसम में बदलाव व उमस भरी गर्मी की वजह लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, डायरिया, दस्त, बुखार, घाव, फोड़ा, फुंसी आदि मौसमिक बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। इससे अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या दोगुनी तक हो गई। गया जिले के आमस सीएचसी के ओपीडी में इलाज कर रहे डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. अमित व डॉ. राकेश ने बताया कि सामान्य दिनों में देढ़ सौ मरीज इलाज कराने आते थे। लेकिन मौसम में बदलाव होते ही मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। फिलहाल हर दिन सिर्फ ओपीडी में ढ़ाई से तीन सौ मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मौसमिक बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं। जिन्हें समुचित इलाज के बाद जरूरी दवाएं दी जा रही है।   डॉक्टरों ने बताया कि बरसात के दिनों में पानी को गर्म कर पीना चाहिए। साथ ही हर दिन नहाने व साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखना चाहिए। आसपास कूड़ा व गंदा पानी का जमाव न होने दें। कहा जागरूकता ही इन बीमारियों से बचाव है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में इन बीमारियों के दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। डायरिया मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। कहा अनुबंध पर बहाल एएनएम के हड़ताल पर होने से परेशानी हो रही है।

आमस के सांव गांव में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, लोगों को हुआ बुरा हाल

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह  गया जिले के आमस प्रखंड की सांवकला पंचायत के वार्ड छह के मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी सालों से बह रहा है। जिस वजह सड़क के दोनों किनारे बसे ग्रामीणों का जीना मोहाल हो गया है। सड़ांध बदबू और मच्छरों के प्रकोप से घर में रहना, खाना, पीना व सोना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे व पैदल चलने वाले लोगों को भारी फजिहत उठानी पड़ रही है। पवित्र सावन माह कुछ दिनाों बाद ही आनेवाला है। भगवान शिव के भक्तों को नाली के इसी गंदा पानी से होकर जल चढ़ाने व पूजा करने जाना पड़ेगा।   इस मार्ग से आमस के सांव, मंझौलिया, छोटकी सांव व गुरुआ ब्लॉक के पिपराही, करताही, बरईिबगहा, चकजलपा, जलपा आदि दर्जनों गांवों के लोगों का दिन-रात आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण राकेश मिश्रा बताते हैं कि नाली बनवाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाये जाने के बाद भी यह स्थिति है। मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह ने बताया कि जल्द ही नाली का निर्माण कराया जाएगा।

आमस के पछियारी पिंडरा गांव में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले के आमस प्रखंड की सांव पंचायत के पछियारी पिंडरा गांव में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व देवी प्राण प्रतिष्ठा श्ुरू हो गया। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर पिंडरा गांव होते टिकवास्थान पहुंची। यहां मुख्याचार्य सतेन्द्र मिश्र उर्फ परमा बाबा, राकेश पाठक, पियूष पाठक, रविकांत, अनंजय पाठक आदि आचार्यों ने पत्रोच्चारण के साथ 351 कलश में जलभरी कराई। श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयघोष से आसपास के क्षेत्र गूंज उठा। शोभा यात्रा में शामिल महिला-पुरूष व युवा-युवती बेहद उत्साहित दिखे। यज्ञकर्ता किशोरी दास जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से लोगों में सद्बुद्धि आती है, पर्यावरण शुद्ध होता है और लोगों के अंदर का कलेश मिटता है।   यज्ञ समिति अध्यक्ष तालकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष विनेश यादव, कोषाध्यक्ष नंदकेश्वर यादव आदि ने बताया कि 16 को भव्य भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। सचिव प्रयाग यादव, उपसचिव बसंत पासवान व सेक्रेट्री दिलीप यादव ने बताया कि वृंदावन से आई साधवी कोकिला आरती शास्त्री रामचरितमानस का कथा वाचन करेंगी। साथ ही मनोरंजन के लिए अयोध्या से आये कलाकारों द्वारा रामलिला की झांकी प्रस्तुस्त करेंगे। झूला, डांस ब्रेक आदि अज्ञ का शोभा बढ़ाएंगे। शिवपूजन यादव, भोला दास, टुन्नी यादव, लालदेव, कृष्णा, विनेश, आदित्य, राजेश, पप्पू, भरत, गुड्डू, परमेश्वर यादव आदि आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

आमस के झरी गांव के शिव मंदिर पर हुआ वज्रपात, मंदिर का गुंबद टूटकर गिरा

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले आमस के झरी गांव में स्थापित पौराणिक शिव मंदिर पर गुरुवार की शाम वज्रपात होने से गुंबद टूटकर गिर गया। मंदिर में दरारें भी आने की खबर है। हालांकि हादसे के वक्त मंदिर के आसपास किसी के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। रमेश शर्मा, भोला पासवान, मुखिया प्रतिनिधि दीपू सिंह व शिकाह धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मंदिर पर वज्रपात होने ओर गुंबद के टूटकर गिरने से ग्रामीणों में दैविक प्रकोप का भय है। जिसके बाद से लोग अपने घरों में भगवान शिव के आराधना में जुट गए हैं।   बता दें कि गुरुवार की शाम तेज आंधी के साथ कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इधर गरज मलक शुरू होते ही बधार में पशुओं को चरा रहे ओर खेतों में काम कर रहे लोग भाग कर घर में सुरक्षित हो गए। इधर तेज आंधी से प्रखंड के कई गरीबों का झोपड़ीनुमा घर के छप्पर उड़ गए।

जीटी रोड के किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद

आमस (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह  गया जिले के आमस थाने के राजपुर गांव के पास जीटी रोड दक्षिणी लेन के किनारे से गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। जींस-टी शर्ट पहने करीब तीस वर्षीय युवक के सिने में गोली मारने के निशान मिले हैं। इससे पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि अज्ञात अपराधियों ने युवक को कहीं से लाकर हत्या कर श्व को रोड के किनारे फेंक निकल गए। जिसकी गहनता से छानबीन की जा रही है। सांव टोल व जीटी रोड के किनारे प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले गए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। शव मिलने के कुछ ही घंटे बाद जिले से आये खोजी कुत्ता (डॉग स्क्वॉड) ने करीब घंटे भर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया। घटना स्थल पर गिरे खून के धब्बे के नमूना जांच के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों की नजर रोड किनारे पड़े शव पर पड़ी। जिनकी सूचना पर पहुंची आमस थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया। प्रभारी थानेदार धन्नू कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार पहचान के लिए 72 घंटे रखने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। लोगों में दहशत युवक के शव मिलने के बाद से प्रखंड के लोगों में दहशत है। युवक कहां का है और किसने क्यों हत्या की इस पर तरह-तरह के चर्चे हैं। कुछ का कहना है कि वाहन के लूट के बाद भी अपराधी इस तरह के घटना का अंजाम दिया करते हैं। जबकि कुछ का मानना है कि किसी ने मुश्मनी में हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को दूर फेंक दिया गया हो। बता दें कि कुछ माह पूर्व प्रेम प्रसंग मामले में औरंगाबाद के युवक की हत्या कर शव को आमस थाना क्षेत्र में रोड किनारे फेंक दिया गया था। जिसकी पुलिस अनुसंधान में मामले का खुलासा हुआ था। एएसपी व शेरघाटी डीएसपी के रामदास भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की थी। उन्होंने आमस पुलिस को सघनता से जांच कर मामले को खुलासा करने का निर्देश दिया है।

फेस अटेंडेंस के विरोध में एएनएम की हड़ताल से आमस के गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई 

आमस (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह  फेस अटेंडेंस के विरोध में अनुबंध पर बहाल गया जिले के आमस अस्पताल की एएनएम के अनिश्चितकालीन हड़ताल से गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई है। काम का बहिष्कार करते हुए दिन भर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठी रह रही हैं। सोमवार को सरकार के फैसले के विरोध में जम कर प्रदर्शन भी किया। सोनी, कंचन, रंजनी, अर्चना, ज्योती, पुष्पा, सिरमोहर मीना, संगिता, गुड़िया आदि एएनएम ने बताया कि सूबे की सरकार जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगी हड़ताल पर बने रहेंगे।   कहा समान काम के बदले समान वेतन सरकार लागू करे और फेस अटेंडेंस को हटाये। कहा सुदूर गांवों में काम करने के दौरान नौ बजे से पांच बजे के बीच तीन बार फेस अटेंडेंस बना पाना संभव नहीं है। इधर चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि उनके हड़ताल पर चले जाने से गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ गई है। नियमित टीकाकरण, डेंगू, डायरिया, मलेरिया जैसी सरकार की बड़ी कार्यक्रम ठप पड़ गई है। आमस में कुल 16 अनुबंध पर बहाल एएनएम हैं।

मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

आमस (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह  मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को आमस थाने में प्रखंड प्रमुख लड्डन खां व थानेदार की अगुआई में शांति समिति की बैठक हुई। दोनों ने प्रखंड के लोगों से मिलजूल कर पर्व मनाने की अपील की है। कहा आपसी सौहार्द ही असली पर्व है। हमें आपस में शांति पूर्ण माहौल में कोई भी पर्व मनाना चाहिए। थानेदार इंद्रजीत मुमार ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील जन प्रतिनिधियों से की है। कहा किसी तरह की गड़बड़ी होने की तुरंत सूचना दें, ताकि समय पर पुलिस उसे रोक सके। साथ ही पर्व में किसी तरह के हथियार लहराने और डीजे बजाने पर पूरी तरह पाबंद लगा दी है।   बैठक में सरपंच संघ व आमस सरपंच अध्यक्ष रामाधार सिंह, आमस पंचायत के मुखिया मनोज यादव, झरी पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि दीपू सिंह, अकौना के पूर्व मुखिया छोटन खां, बड़की चिलमी मुखिया महेन्द्र पासवान, अशोक सिंह, राजद नेता वसीम अकरम, पंचायत समिति सदस्य आमस अरूण पासवान, मो. कमरूदीन, मो. जाकिर, मनोज दांगी, राजेश दास, मोसाफिर मांझी आदि शामिल थे।

शुद्ध पर्यावरण के लिए दस-दस पौधे जरूर लगाएं-लड्डन खान

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले के आमस प्रखंड के सांव टोल प्लाजा के पास अनुपम होटल में रविवार को एक विदाई समारोह में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने दस-दस पौधे लगाने की अपील पंचायत प्रतिनिधियों से की है। कहा हमें पेड़-पौधों के बारे में सोचने की जरूरत है। तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। समारोह में रहे मुखिया, सरपंच, पंसस, पंच व प्रबुद्ध लोगों ने प्रमुख की अपील को स्वीकार करते हुये पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। इससे पूर्व प्रतिनिधियों ने फूल-माला व अंग वस्त्र से आमस प्रखंड के  मनरेगा जेई अखिलेश कुमार को भव्य विदाई दी। सभी ने जेई के तीन वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारी बहुत कम मिलते हैं। कहा व्यवहारकुशल जेई अखिलेश के नेतृत्व में प्रखंड में मनरेगा की योजनाएं सफल तरीके से धरातल पर उतारी जा सकी है। इधर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों का प्यार पाकर जेई अखिलेश कुमार भावुक हो गए। कहा आमस के पंचायत प्रतिनिधि और लोगों का प्यार कभी भुला नहीं सकते।   इस मौके पर जेई के साथ कदम से कदम मिलाकर चलनेवाले समाजसेवी संतोष राज, आमस के युवा राजद नेता कुलेन्द्र यादव, आमस पंचायत के मुखिया मनोज यादव, झरी मुखिया प्रतिनिधि और पैक्स अध्यक्ष दीपू सिंह, बड़की चिलमी मुखिया महेन्द्र पासवान, कलवन मुखिया जानकी चौहान, मो. कमरूदीन, अकौना मुखिया किशोर मांझी, अशोक सिंह, अर्जुन यादव, समाजसेवी प्रविण यादव, मोसाफिर मांझी, संजय कुमार, राजेश दास, छोटू यादव, अरविंद कुमार, अशोक यादव आदि शामिल रहे।