आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले आमस के झरी गांव में स्थापित पौराणिक शिव मंदिर पर गुरुवार की शाम वज्रपात होने से गुंबद टूटकर गिर गया। मंदिर में दरारें भी आने की खबर है। हालांकि हादसे के वक्त मंदिर के आसपास किसी के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। रमेश शर्मा, भोला पासवान, मुखिया प्रतिनिधि दीपू सिंह व शिकाह धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मंदिर पर वज्रपात होने ओर गुंबद के टूटकर गिरने से ग्रामीणों में दैविक प्रकोप का भय है। जिसके बाद से लोग अपने घरों में भगवान शिव के आराधना में जुट गए हैं।
बता दें कि गुरुवार की शाम तेज आंधी के साथ कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इधर गरज मलक शुरू होते ही बधार में पशुओं को चरा रहे ओर खेतों में काम कर रहे लोग भाग कर घर में सुरक्षित हो गए। इधर तेज आंधी से प्रखंड के कई गरीबों का झोपड़ीनुमा घर के छप्पर उड़ गए।