Bakwas News

आमस के पछियारी पिंडरा गांव में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह

गया जिले के आमस प्रखंड की सांव पंचायत के पछियारी पिंडरा गांव में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व देवी प्राण प्रतिष्ठा श्ुरू हो गया। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर पिंडरा गांव होते टिकवास्थान पहुंची। यहां मुख्याचार्य सतेन्द्र मिश्र उर्फ परमा बाबा, राकेश पाठक, पियूष पाठक, रविकांत, अनंजय पाठक आदि आचार्यों ने पत्रोच्चारण के साथ 351 कलश में जलभरी कराई। श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयघोष से आसपास के क्षेत्र गूंज उठा। शोभा यात्रा में शामिल महिला-पुरूष व युवा-युवती बेहद उत्साहित दिखे। यज्ञकर्ता किशोरी दास जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से लोगों में सद्बुद्धि आती है, पर्यावरण शुद्ध होता है और लोगों के अंदर का कलेश मिटता है।

 

यज्ञ समिति अध्यक्ष तालकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष विनेश यादव, कोषाध्यक्ष नंदकेश्वर यादव आदि ने बताया कि 16 को भव्य भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। सचिव प्रयाग यादव, उपसचिव बसंत पासवान व सेक्रेट्री दिलीप यादव ने बताया कि वृंदावन से आई साधवी कोकिला आरती शास्त्री रामचरितमानस का कथा वाचन करेंगी। साथ ही मनोरंजन के लिए अयोध्या से आये कलाकारों द्वारा रामलिला की झांकी प्रस्तुस्त करेंगे। झूला, डांस ब्रेक आदि अज्ञ का शोभा बढ़ाएंगे। शिवपूजन यादव, भोला दास, टुन्नी यादव, लालदेव, कृष्णा, विनेश, आदित्य, राजेश, पप्पू, भरत, गुड्डू, परमेश्वर यादव आदि आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment