आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले के आमस प्रखंड के सांव टोल प्लाजा के पास अनुपम होटल में रविवार को एक विदाई समारोह में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने दस-दस पौधे लगाने की अपील पंचायत प्रतिनिधियों से की है। कहा हमें पेड़-पौधों के बारे में सोचने की जरूरत है। तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। समारोह में रहे मुखिया, सरपंच, पंसस, पंच व प्रबुद्ध लोगों ने प्रमुख की अपील को स्वीकार करते हुये पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। इससे पूर्व प्रतिनिधियों ने फूल-माला व अंग वस्त्र से आमस प्रखंड के मनरेगा जेई अखिलेश कुमार को भव्य विदाई दी। सभी ने जेई के तीन वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारी बहुत कम मिलते हैं। कहा व्यवहारकुशल जेई अखिलेश के नेतृत्व में प्रखंड में मनरेगा की योजनाएं सफल तरीके से धरातल पर उतारी जा सकी है। इधर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों का प्यार पाकर जेई अखिलेश कुमार भावुक हो गए। कहा आमस के पंचायत प्रतिनिधि और लोगों का प्यार कभी भुला नहीं सकते।
इस मौके पर जेई के साथ कदम से कदम मिलाकर चलनेवाले समाजसेवी संतोष राज, आमस के युवा राजद नेता कुलेन्द्र यादव, आमस पंचायत के मुखिया मनोज यादव, झरी मुखिया प्रतिनिधि और पैक्स अध्यक्ष दीपू सिंह, बड़की चिलमी मुखिया महेन्द्र पासवान, कलवन मुखिया जानकी चौहान, मो. कमरूदीन, अकौना मुखिया किशोर मांझी, अशोक सिंह, अर्जुन यादव, समाजसेवी प्रविण यादव, मोसाफिर मांझी, संजय कुमार, राजेश दास, छोटू यादव, अरविंद कुमार, अशोक यादव आदि शामिल रहे।