Bakwas News

एक पेड़ एक पुत्र के समान, स्वस्थ रहने के लिए एक पौधा जरूर लगाएं – मुखिया मनोज यादव

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह

वन महोत्सव पर सोमवार को गया जिले के आमस प्रखंड की नौ पंचायतों में करीब 1800 पौधे लगाए गए। जल-जीवन-जरियाली को बढ़ावा देते हुए सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्यों ने गांव-टोले के आहर के पिंड, नदी, नहर, सड़क, पइन, डैम के किनारे सैंकड़ों पौधे लगाए। पीओ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रति पंचायत दो सौ पौधे लगाए गए हैं।

 

प्रखंड में इस वर्ष करीब तीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सांव पंचायत की मुखिया चम्पा देवी, आमस मुखिया मनोज यादव, झरी की चांदनी सिंह, रामपुर के डब्लू पासवान, बड़की चिलमी के महेन्द्र पासवान, करमडीह की बेदमिया देवा, कलवन के जानकी चौहान, अकौना के किशोर मांझी व महुआवां के मोनिरा खातून व प्रखंड प्रमुख लड्डन खां ने प्रतिनिधियों के साथ पौधे लगाए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व कटने से बचाने की अपील की है। मौके पर श्याम यादव, गणेश पासवान, विंदेश्वरी दास, सुखेन्द्र यादव, नीतीश, लखनेदव आदि रहे।

Leave a Comment