आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को आमस थाने में प्रखंड प्रमुख लड्डन खां व थानेदार की अगुआई में शांति समिति की बैठक हुई। दोनों ने प्रखंड के लोगों से मिलजूल कर पर्व मनाने की अपील की है। कहा आपसी सौहार्द ही असली पर्व है। हमें आपस में शांति पूर्ण माहौल में कोई भी पर्व मनाना चाहिए। थानेदार इंद्रजीत मुमार ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील जन प्रतिनिधियों से की है। कहा किसी तरह की गड़बड़ी होने की तुरंत सूचना दें, ताकि समय पर पुलिस उसे रोक सके। साथ ही पर्व में किसी तरह के हथियार लहराने और डीजे बजाने पर पूरी तरह पाबंद लगा दी है।
बैठक में सरपंच संघ व आमस सरपंच अध्यक्ष रामाधार सिंह, आमस पंचायत के मुखिया मनोज यादव, झरी पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि दीपू सिंह, अकौना के पूर्व मुखिया छोटन खां, बड़की चिलमी मुखिया महेन्द्र पासवान, अशोक सिंह, राजद नेता वसीम अकरम, पंचायत समिति सदस्य आमस अरूण पासवान, मो. कमरूदीन, मो. जाकिर, मनोज दांगी, राजेश दास, मोसाफिर मांझी आदि शामिल थे।