Bakwas News

आमस मुखिया मनोज यादव की अध्यक्षता में भूमि सर्वे को ग्रामसभा का हुआ आयोजन

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह बिहार विशेष सर्वेक्षण अंतर्गत मंगलवार को गया जिले के आमस पंचायत भवन में मुखिया मनोज यादव की अध्यक्षता में भूमि सर्वे को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। मुखिया मनोज यादव व प्रतिनिधि श्याम यादव ने भूमि सर्वेक्षण के लिए किसानों से आगे आने की अपील की है। कहा संबंधित कर्मी रैयतों की जमीन पर जाकर वर्तमान हाल का जायजा लेगे। इसके बाद नए चकबंदी के अनुसार जमीन की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।   फिलहाल सर्वे का काम सबसे छोटा मौजा से शुरू किया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से आयोजित इस बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष रामाधार सिंह, श्याम यादव, कुलेन्द्र यादव, लखनदेव यादव समेत दर्जनों की संख्या में किसान व रैयत रहे।

बरसाती पानी पार कर जाना पड़ रहा हमजापुर स्कूल के बच्चे व शिक्षकों को

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई स्कूलों के आसपास व परिसर में पानी भर जाने से बच्चे व शिक्षकों को परेशानी हो रही है। गया जिले के आमस प्रखंड के हमजापुर उर्दू मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल के आगे गड्ढे में बरसाती पानी भर जाने से रास्ता डूब गया है। जिस वजह स्कूली बच्चे व शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है।   बता दें कि जीटी रोड के किनारे घनी आवादी के बीच संचालित इस स्कूल का अपाना मार्ग तक नहीं है। पर्याप्त भवन व बच्चों के खेलने के मैदान भी नहीं है। बच्चों को जीटी रोड की उची ढलान से स्कूल आना-जाना पड़ता है। जिस वजह बरसात के दिनों में इनकी मुश्किलें और भी बढ़ जाती है। हर दिन छात्र-छात्राएं गिर जाते है और उनके ड्रेस गंदे हो जाते हैं। वहीं अकौना मिडिल स्कूल के आगे घुटने भर वर्षा का पानी जम गया है।  

करमाइन गांव के कई लोगों के घरों में घुसा वर्षा का पानी, बढ़ी परेशानी

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले के आमस प्रखंड की कलवन पंचायत के करमाइन गांव के कई ग्रामीणों के घरों में वर्षा का पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। मुखिया जानकी चौहान ने बताया कि लगातार वर्षा होने से आधा गांव में बरसाती पानी भर गया है। मंतोष, कुमार, रमन पासवान, गोपाल साव, आनंदी पासवान, मनू ठाकुर, राकेश पासवान, राजेश ठाकुर, सुदामा दास, मनोज ठाकुर सहित करीब दर्जन भर लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिस वजह खाने-पीने की चीजें, पहने-ओढने के कपड़े व पशु चारे सहित लाखों रुपये के सामान बर्बाद हो गए।   सूचना पर पहुंचे बीडीओ नीरज कुमार राय घरों में भरे पानी को निकलवाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि नाली नहीं बने होने के कारण वर्षा का पानी गांव से बाहर नहीं निकल पा रहा है। इस वजह यह हाल हुआ है। पानी जमने से मच्छरों के प्रकोप बढ़ने व डायरिया फैलने की आशंका से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां के ग्रामीणों ने बीडीओ से नाली बनवाने की मांग की है।

एक पेड़ सौ पुत्रों के बराबर – प्रधानाध्यापक तनवीर आलम

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चौथी वर्षगांठ पर शनिवार को गया जिले के आमस प्रखंड के मोरैनियां मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षकों ने पौधरोपण किया। साथ ही स्कूल परिसर में लगाए गए पौधों को बचाने व पेड़ों को कटने से बचाने का संकल्प भी लिया।प्रधानाध्यापक तनवीर अहमद व वरीय शिक्षक राज किशोर यादव ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण व पेड़-पौधों के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। कहा बिना पेड़-पौधों के कोई प्राणी जीवित नहीं रह सकते।   वहीं पर्यावरण पर निबंध प्रतियोगिता में सुनैना, अभिषेक, पायल, असमा, निधि, निशा, ईशा, पियूष, सुदर्शन, मंतोष आदि छात्र-छात्रएं अव्वल रहे। इन्हें शिक्षकों ने पुरस्कृत कर प्रेरित किया। मौके पर बीपीएससी शिक्षिका जयप्रिया चौबे, निधि सिंह, श्रवण कुमार, हरि दास, शमशाद अहमद, यास्मीन प्रवीण, श्रीकांत चौधरी, सुमित्रा देवी आदि शिक्षक रहे।

प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके केवाइपी सेंटर महापुर के युवा हुए सम्मानित

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले के आमस प्रखंड के महापुर में संस्कार कंप्यूटर संस्थान द्वारा संचालित केवाईपी सेंटर महापुर मोड़ के युवाओं के बीच शेरघाटी की राजद विधायक मंजू अग्रवाल ने किताब वितरण किया। साथ ही प्रशिक्षण ले चुके सभी 66 युवाओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। संस्थान के सचिव ई. सूर्यकांत संस्कार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी 50 युवा-युवतियों को सरकार से मिली जरूरी व उपयोगी पुस्तकें दी गई। वहीं मंथली टेस्ट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले युवाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि आधुनिक युग के सभी युवा-युवतियों को कंप्यूटर शक्षिा के साथ भाषा व व्यवहार कौशल का प्रशक्षिण प्राप्त करना जरूरी हो गया है। इसके लिए सरकार की ओर से पूरी सुविधाएं भी दी जा रही है। जिसका लाभ उठाना चाहिए। लेकिन कुछ अभिभावक इसकी मतहा को नहीं समझ पा रहे हैं। जिस वजह उनके बच्चे तकनीकी शक्षिा से अब भी दूर हैं।   कार्यक्रम में विरेन्द्र, दिनेश, केन्द्र ट्रेनर मंदीप, जितेन्द्र, अंशु, नीतू आदि रहे। विधायक मंजू अग्रवाल ने सेंटर की बहतर शिक्षा की सराहना करते हुए कहा कि अन्य संचालकों को भी इस सेंटर की तरह व्यवस्था सुदृढ़ रखना चाहिए। ई. सूर्यकांत संस्कार ने विधायक को अंग वस्त्र व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। सेंटर की ओर से मिले सम्मान से विधायक बेहद गदगद दिखीं।

प्रखंड प्रमुख लड्डन खां ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर शमशेरखाप खेल मैदान को कराया कब्जामुक्त

आमस (गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले के आमस प्रखंड के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों ने शमशेरखाप गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक कर वर्षों से चली आ रही खेल मैदान विवाद को खत्म करा दिया। इससे ग्रामीण व युवाओं में अपार खुशी है। प्रखंड प्रमुख लड्डन खां की अध्यक्षता में ग्रामीणों के समक्ष खेल मैदान की मांपी कराई गई। इसके बाद उसका सिमांकन भी करा गया। बता दें कि सलौया गांव के पास सरकारी जमीन (जिस पर बच्चे खेला करते थे) को कब्जा मुक्त कराने को लेकर कुछ दिन पूर्व शमशेरखाप गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था। इस मामले को प्रखंड प्रमुख लड्डन खां गंभीरता से लेते हुए पहले दोनों पक्षों में समझौता कराया, इसके बाद प्ले ग्रउंड को कब्जा मुक्त करा दिया। जिसे लेकर प्रखंड प्रमुख की खूब प्रशंसा हो रही है।   साथ ही इन्हें विधायक बनाने की मांग भी उठने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि लड्डन खां जैसा इंसान रहें तो सारी समस्याएं हल हो सकती है। इन्होंने विवाद को जिस तरह गंभीरता से लिया है उनमें अपार खुशी है। कहा इनके जैसा ही जन प्रतिनिधि होना चाहिए। इस मौके पर सीओ अरशद मदनी, व्एसआई बजरंगी सिंह, मुखिया मनोज यादव, रौबिन सिंह, प्रविण यादव, मुन्ना खां, मलेशी पासवान आदि रहे।

आमस के शमशेरखाप गांव के लोगों को नहीं मिल रहा नल का जल, आक्रोश

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले के आमस प्रखंड की सांवकला पंचायत के वार्ड 13 शमशेरखाप गांव के लोगों को करीब दो माह से ठीक से नल का जल नहीं मिल पा रहा है। इस वजह लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वृजनंदन यादव, बलिराम शर्मा, प्रेमचंद साव, रामइश्वर यादव, राजेश प्रसाद, संतोष साव आदि ग्रामीणों ने बताया कि देखरेख करने वाला गांव के युवक मनमर्जी तरीके से चलाता है। जिस वजह यहां यह समस्या उत्पन्न हो गई है। वार्ड के करीब एक सौ घर नल-जल योजना से जुड़ा है। लोगों ने बताया कि अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण घरों में लगे चापाकल व मोटर पंप पूरा पानी नहीं दे रहे। भीषण गर्मी पड़ने के कारण भूमिगत जल का स्तर काफी नीचे चला गया है। इधर देखरेख करने वाला कमलेश कुमार का नियमित रूप से घरों में नल का जल पहुंचाने का दावा है।   उन्होंने बताया कि करीब तीन सालों से पारिश्रमिक नहीं मिला है। लो वोल्टेज व खराबी आ जाने के कारण कभी-कभार बंद रहता है। बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि पीएचईडी जेई को जांच करने का निर्देश दी गई है।

शेरघाटी की राजद विधायक मंजू अग्रवाल ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह शेरघाटी की राजद विधायक मंजू अग्रवाल मंगलवार को गया जिले के आमस प्रखंड की कलवन पंचायत के करमाइन गांव पहुंच लोगों की समस्याएं जानी। राजाराम पासवान, ललन पासवान, गायत्री देवी, कमला देवी, सुबोध आदि ग्रामीणों ने सिंचाई की व्यवस्था की ओर ध्यान देने की मांग की। कहा सिंचाई के अभाव में खेत बंजर होती जा रही है। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं गांव में नाली-गली नहीं बने होने से परेशानी की बात रखी। कहा नाली नहीं बने होने के कारण मुख्य गली में नाली और वर्षा के पानी बहने से चलना मुश्किल हो गया है। मुखिया व पंचायत समिति सदस्य इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।   विधायक ने यहां मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत अपने फंड से निर्मित छायेदार चबूतरे का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांव-टोलों में इस साल 10 छायादार चबूतरा, 5 छठ घाट, 2 शमशाम घाटों पर शेड निर्माण, 2 सामुदायिक भवन व नौगढ़ गांव में लाइब्रेरी निर्माण कराया जाएगा। कहा शेरघाटी विस का कोई भी गांव-टोला विकास योजनाओं से वंचित नहीं रहेंगे।

महिला संचालक के हिम्मत से लूटने से बचा सीएसपी, हथियार के साथ पकड़े गए दोनों अपराधी

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह महिला संचालक के हिम्मत की वजह आमस थाने के अकौना गांव में संचालित डीबीजीबी सीएसपी लूटने से बच गया। महिला संचालक रेखा कुमारी के अनुसार सोमवार करीब 11.45 बजे ग्राहक बन दो युवा अपराधी सीएसपी में आये। मुंह ढके एक ने संचालक से रुपये निकालने की बात करने लगा। संचालिका ने मुंह से रूमाल हटाने को कहा तो वह सीएसपी से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद फिर दोनों अपराधी आये और महिला संचालक पर पिस्तौल तान दी और रुपये लूटने के लिए कैश केबीन का ताला तोड़ने लगे। लेकिन सामने तनी पिस्तौल की परवाह किए वगैर रेखा चोर-चोर के शोर मचाने लगी। उसकी शोर सुनते ही आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। बाइक नहीं हुई स्टार्ट तो अपराधी पैदल भागने लगे लोगों को आता देख दोनों अपराधी अपनी बाइक की ओर भागे। लेकिन ऐन वक्त पर उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। तब तक भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए थे। जिन्हें देख दोनों अपराधी पैदल भागने लगे। भीड़ ने एक को खदेड़ कर पकड़ लिया और जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को बुला कर सौंप दिया। जबकि पिस्तौल लिए दूसरा भाग कर पास में कहीं छूप गया। इधर पुलिस के आने के बाद स्थानीय लोग उसकी खोज करने लगे। खोज के दौरान जैसे ही उस पर नजर पड़ी पुलिस जवान व स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पिस्तौल के साथ पकड़ लिया। जिनकी पहचान गुरुआ के राहुल कुमार व गुरारू थाने के मंगरामा गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के विरूद्ध विभिन्न थानों में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में कई आपराधिक मामलों के खुलासा होने की उम्मीद है। जांबाज महिला संचालक के हिम्मत की खूब हो रहे चर्चे सीएसपी महिला संचालक रेखा कुमारी के हिम्मत की खूब चर्चे हो रहे हैं। 2021 में रेखा कलवन गांव से वार्ड सदस्य चुनी गई थी। लेकिन दो वर्ष बाद उसने इस्तीफा देकर सीएचसी चलाने लगी। उसके अनुसार ग्राहकों के लेन-देने के लिए एक रिस्तेदार से घटना के कुछ देर पहले ही शेरघाटी एटीएम से एक लाख रुपये मंगवाई थी।

अपराध पर लगाम लगाने में नीतीश सरकार विफल – वसीम अकरम

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने की मांग राजद कार्यकर्ताओं ने वरीय पुलिस अधिकारियों से की है। पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष व आमस के हमजापुर निवासी वसीम अकरम ने कहा कि लगातार हो रहे आपराधिक घटनाएं एनडीए सरकार की विफलता का उदाहरण है। इनके शासन में प्रदेश में जंगल राज स्थापित हो गया है। विकास योजनाएं ठप पड़ गई है और अपराधी बेखौफ घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। इन्होंने शेरघाटी कोर्ट में हुए आपराधिक हमले के साथ सूबे में हाल के दिनों हुई बड़ी घटनाओं को गिनाते हुए एनडीए सरकार को फ्लॉप बताया है।   कहा नीतीश कुमार बीजेपी के इशारे में नाचने वाली कठपुतली बन गए हैं। सरकार में अब इनका कुछ चल नहीं रहा है। जबकि बीजेपी इन्हें बदनाम करने पर तूली हुई है। कहा जब राजद के साथ इनकी सरकार थी तो सूबे में विकास के भी खूब काम हो रहे थे और अपराध पर भी पूरी तरह लगाम लगी हुई थी।