Bakwas News

महिला संचालक के हिम्मत से लूटने से बचा सीएसपी, हथियार के साथ पकड़े गए दोनों अपराधी

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह

महिला संचालक के हिम्मत की वजह आमस थाने के अकौना गांव में संचालित डीबीजीबी सीएसपी लूटने से बच गया। महिला संचालक रेखा कुमारी के अनुसार सोमवार करीब 11.45 बजे ग्राहक बन दो युवा अपराधी सीएसपी में आये। मुंह ढके एक ने संचालक से रुपये निकालने की बात करने लगा। संचालिका ने मुंह से रूमाल हटाने को कहा तो वह सीएसपी से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद फिर दोनों अपराधी आये और महिला संचालक पर पिस्तौल तान दी और रुपये लूटने के लिए कैश केबीन का ताला तोड़ने लगे। लेकिन सामने तनी पिस्तौल की परवाह किए वगैर रेखा चोर-चोर के शोर मचाने लगी। उसकी शोर सुनते ही आसपास रहे लोग दौड़ पड़े।

बाइक नहीं हुई स्टार्ट तो अपराधी पैदल भागने लगे
लोगों को आता देख दोनों अपराधी अपनी बाइक की ओर भागे। लेकिन ऐन वक्त पर उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। तब तक भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए थे। जिन्हें देख दोनों अपराधी पैदल भागने लगे। भीड़ ने एक को खदेड़ कर पकड़ लिया और जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को बुला कर सौंप दिया। जबकि पिस्तौल लिए दूसरा भाग कर पास में कहीं छूप गया। इधर पुलिस के आने के बाद स्थानीय लोग उसकी खोज करने लगे। खोज के दौरान जैसे ही उस पर नजर पड़ी पुलिस जवान व स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पिस्तौल के साथ पकड़ लिया। जिनकी पहचान गुरुआ के राहुल कुमार व गुरारू थाने के मंगरामा गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के विरूद्ध विभिन्न थानों में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में कई आपराधिक मामलों के खुलासा होने की उम्मीद है।

जांबाज महिला संचालक के हिम्मत की खूब हो रहे चर्चे
सीएसपी महिला संचालक रेखा कुमारी के हिम्मत की खूब चर्चे हो रहे हैं। 2021 में रेखा कलवन गांव से वार्ड सदस्य चुनी गई थी। लेकिन दो वर्ष बाद उसने इस्तीफा देकर सीएचसी चलाने लगी। उसके अनुसार ग्राहकों के लेन-देने के लिए एक रिस्तेदार से घटना के कुछ देर पहले ही शेरघाटी एटीएम से एक लाख रुपये मंगवाई थी।

Leave a Comment