Bakwas News

मेनू Close
Close

बिक्रमगंज में रांची एक्प्रेस और भभुआ इंटरसिटी के ठहराव पर रेलमंत्री को भाजपा ने दी बधाई

शुक्रवार को बिक्रमगंज के रेलवे स्टेशन पर आरा-रांची और सांझौली हालत पर भभुआ-पटना इंटरसिटी से रुकने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विगत लंबे समय इसके ठहराव के लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी लोगों ने केंद्र सरकार से निरंतर अपनी मांगों को रखा था। जिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने हरी झंडी देते हुए लोगों को एक बड़ी सौगात दे दी। जो शुक्रवार को आरा-सासाराम रेलखंड में बिक्रमगंज स्टेशन आरा-रांची एक्सप्रेस और संझौली हाल्ट पर पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव हुआ। जिसका 02 मिनट का निर्धारित ठहराव समय रहा। जिसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। शुक्रवार के पहले दिन 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस सुबह 10:24 बजे बिक्रमगंज स्टेशन रुकी और वहां से 10:26 बजे रांची के लिए रवाना हो गई। दूसरी तरफ पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 07:45 बजे संझौली रेलवे हाल्ट पर रुकी और वहां से सुबह 07:47 बजे पटना के लिए रवाना हो गई। साथ ही दूसरी टाइमिंग 13250 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 12:41 बजे संझौली हाल्ट पहुंची और वहां से 12:43 बजे पटना के लिए प्रस्थान कर गई। इस ऐतिहासिक कार्य पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा की दोनों ट्रेनों के ठहराव से अब पूरे बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेगी। क्योंकि क्षेत्र की जनता काफी दिनों से इसकी मांग कर रहें थे। जिनकी मांगों के उपर रेलवे ने अपनी हरी झंड़ी दिखा नई रेल यात्री सेवा को बहाल कर दिया है। काराकाट बीजेपी नेता डॉ. मनीष ने बताया कि दोनों ट्रेनों के रुकने से रांची जाने के लिए यात्रियों को अब आरा-सासाराम मुख्य स्टेशन जाने की झंझट खत्म हो गई। अब स्थानीय यात्री अपने नजदीक के रेलवे स्टेशन बिक्रमगंज से ही निरंतर अपनी सफर तय करेंगे। मौके पर व्यापार मंडल चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह, भाजपा कार्यकर्ता-बलिराम मिश्र, मदन प्रसाद वैश्य, नागेश्वर कुशवाहा, मंगल कुमार, सुनील सिंह, नवीन चंद्र साह, वरुण सिंह, मनमोहन तिवारी, सुदर्शन गुप्ता, संजय गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दी।

*धनबाद में आउटसोर्सिंग की मनमानी से दहशत में जी रहे केसलपुर कुम्हार टोला के लोग , डीसी से लगाई गुहार*

*धनबाद में आउटसोर्सिंग की मनमानी से दहशत में जी रहे केसलपुर कुम्हार टोला के लोग , डीसी से लगाई गुहार* *कतरास रामकनाली बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 4 अंतर्गत मां अंबे आउटसोर्सिंग की लापरवाही से परेशान केसलपुर कुम्हार टोला की महिलाओं ने डीसी कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा बयां की और लिखित शिकायत सौंपी।* *गौरतलब है कि रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत स्थित इस टोले में करीब 164 घरों में लगभग 700 लोग निवास करते हैं। टोले से महज 150 मीटर की दूरी पर कोयला खनन का कार्य जारी है, लेकिन सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कई बार भू-धंसान की घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी मूकदर्शक बने हुए हैं।* *स्थानीय निवासियों को न तो कोई मुआवजा मिला है और न ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया गया है। रोजाना लोग जान हथेली पर लेकर रातें गुजारने को मजबूर हैं। महिलाओं ने बताया कि न तो स्थानीय विधायक उनकी सुनते हैं और न ही सांसद से कोई सहायता मिल रही है।* *स्थिति से तंग आकर टोले की महिलाओं ने हाल ही में एक समिति का गठन किया और अपनी समस्याओं को लेकर डीसी के पास पहुंचीं। अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी तत्परता से संज्ञान में लेता है और किस तरह की कार्रवाई करता है।* *यह समस्या केवल कुम्हार टोला तक सीमित नहीं है। राज्य भर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां आउटसोर्सिंग कंपनियां मनमानी करते हुए न तो लोगों को मुआवजा दे रही हैं, न ही पुनर्वास की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। क्या झारखंड के लोगों को इसी तरह खतरनाक हालात में जीना होगा? यह अब एक सोचनीय प्रश्न बन गया है।* *

*धनबाद में युवक ने हाइवा में लगाई फांसी*

*धनबाद में युवक ने हाइवा में लगाई फांसी*   *कतरास – अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल अंगार पथरा के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने हाईवा गाड़ी संख्या JH 10 BP 1677 में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।* *मृतक की पहचान डोगरा धनबाद निवासी 22 वर्षीय युवक के रूप में की गई है, जो हाल के दिनों में अपने मामा के घर लोयाबाद में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है* *आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।*  

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहुंचे जमशेदपुर झारखंड*

*लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहुंचे जमशेदपुर झारखंड* *जमशेदपुर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहुँचे।*   *मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो महजूद रहें ।* *उन्होंने कहा कि भारत अब केवल सहयोगी नहीं, बल्कि स्वयं बड़ा औद्योगिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।बिड़ला ने कहा कि भारत ने तकनीकी और अनुसंधान के क्षेत्र में दुनिया को पीछे छोड़ने की दिशा में गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं। “बड़े सपने देखेंगे तो बड़ा काम करेंगे,” इस कथन के साथ उन्होंने युवा उद्यमियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “एक समय था जब हम टाटा जैसे बड़े समूहों के सहायक की भूमिका में थे, लेकिन अब भारत स्वयं के बड़े उद्योग खड़े करने की क्षमता रखता है। हमारी रिसर्च की गुणवत्ता वैश्विक मानकों से बेहतर होती जा रही है। बिड़ला ने भारत को अवसरों की धरती बताया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर उद्योगों को समर्थन दे रही हैं। उन्होंने कहा, “व्यापारियों के हित में नीतियां जरूरी हैं।* *जब तक संवाद कायम रहेगा, विकास भी निरंतर होता रहेगा।”आतंकवाद पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाई की चेतावनीकार्यक्रम के दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “अब भारत किसी भी आतंकी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। जो देश भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देगा, उसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। तभी दुनिया से आतंकवाद का अंत संभव होगा।”लोकसभा अध्यक्ष का यह बयान भारत की औद्योगिक और सुरक्षा नीति की स्पष्ट दिशा को दर्शाता है। यह भारत की बदलती वैश्विक भूमिका और स्वदेशी क्षमताओं पर विश्वास को मजबूत करता है।*  

बोकारो में माराफारी थाना क्षेत्र दुष्कर्म के 3 अभियुक्त गिरफ्तार – अनिमेष कुमार गुप्ता डीएसपी हेड

*बोकारो में माराफारी थाना क्षेत्र दुष्कर्म के 3 अभियुक्त गिरफ्तार – अनिमेष कुमार गुप्ता डीएसपी हेडक्वार्टर*   *बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म मामले में पीड़िता के द्वारा 20 मई को रात्रि में आवेदन देने के बाद पुलिस तावरित कार्यवाई करते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक निर्देश हेडक्वार्टर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता के द्वारा एसआईटी टीम गठित किया गया ।* *जिसमें टीम के द्वारा 12 घंटे के भीतर 4 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।* *हेड क्वार्टर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग युवती 16 मई को सुबह 10 से 11 बजे के आसपास अपने दोस्त से बात कर रही थी । तभी आरोपियों के द्वारा युवती के दोस्त को दो दोस्तों ने कमरे में बंद कर मारपीट की वही एक युवक ने लड़की को पकड़ कर रखा और दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया ।* *पीड़िता ने लिखित आवेदन में लिखा है कि वह अपने दोस्त रिषि कुमार के साथ दिनांक 16 मई को इसके घर पर बात चीत कर रही थी तभी उसी क्रम में राकेश कुमार, . दीपक कुमार, विक्की राय एवं . सूरज कुमार शर्मा रिषि कुमार के घर में घुस कर रिषी कुमार के साथ मारपीट किये तथा लड़की के साथ जबरदस्ती बलात्कार किये ।* *गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार पिता ज्ञनदेव चौधरी ,. विक्की कुमार पिता कमलेश राय, सूरज कुमार पिता लखन शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।*  

धनबाद में राज्यपाल व मुख्यमंत्री का डीसी और एसएसपी ने किया स्वागत*

*धनबाद में राज्यपाल व मुख्यमंत्री का डीसी और एसएसपी ने किया स्वागत* *   *हवाई अड्डे पर राज्यपाल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर* *हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम* *राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी कैंपस में स्व बिनोद बिहारी महतो की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया।* *कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री रांची से विशेष विमान में बरवाअड्डा हवाई पट्टी पहुंचे।* *यहां डीसी सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।* *इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।* *बरवाअड्डा हवाई पट्टी से माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थापित स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया।* *कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने हवाई पट्टी से बीबीएमकेयू तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के कारकेड में एम्बुलेंस, दो क्विक रिस्पांस टीम के अलावा हवाई पट्टी के मुख्य द्वार एवं चारों ओर, हवाई पट्टी के बाहरी द्वार, विशेष विमान की सुरक्षा, कलेक्टरेट बिल्डिंग की छत पर तथा हवाई पट्टी के आसपास के घरों में सुरक्षा बल मौजूद थे।* *इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, एकाडेमिक बिल्डिंग, प्रतिमा अनावरण स्थल, डी एरिया, ग्रीन जोन, दर्शक दीर्घा, बीबीएमकेयू के आसपास के 21 घरों की छत पर सुरक्षा बल मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर 6 डीएफएमएमडी गेट पर दर्शकों की जांच की गई।* *मौके पर बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी सुमित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द कुमार सिंह के अलावा तमाम प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।*  

IAS विनय चौबे गिरफ्तार हुए शराब घोटाले में*

*IAS विनय चौबे गिरफ्तार हुए शराब घोटाले में*   *झारखंड* *आज लंबी पूछताछ के बाद एसीबी ने गिरफ्तार किया स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर स्वास्थ्य जांच कराई गई विनय चौबे तत्कालीन उत्पाद विभाग के सचिव थे*

*IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह उत्पाद आयुक्त गिरफ्तार हुए शराब घोटाले में , दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल*

*IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह उत्पाद आयुक्त गिरफ्तार हुए शराब घोटाले में , दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल* *   *सीनियर आईएएस अधिकारी विनय चौबे की गिरफ्तारी के साथ-साथ संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह भी गिरफ्तार किए गए बताते चलें कि दोनों से लंबी पूछताछ के बाद आज उन दोनों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया* *आज लंबी पूछताछ के बाद ACB ने गिरफ्तार किया स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर स्वास्थ्य जांच कराई गई विनय चौबे तत्कालीन उत्पाद विभाग के सचिव थे* *ED के रडार पर भी थे वर्तमान में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव*

धनबाद के कोयलांचल विश्वविध्यालय में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का किया अनावरण*

*धनबाद के कोयलांचल विश्वविध्यालय में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का किया अनावरण* *मंच पर चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक गिरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहारा देकर उठाया* * *धनबाद – बिनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में आज झारखंड के पुरोधा और शिक्षाविद् कहे जाने वाले स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। मौके पर कुलपति प्रोफेसर राम कुमार सिंह, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद, जयराम महतो, चंद्रदेव महतो, शत्रुघ्न महतो, उमाकांत रजाक, अनूप सिंह भी उपस्थित होकर बिनोद बाबू को नमन किया। वही मंच पर चढ़ने के दौरान चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक मंच पर गिरे सीएम हेमंत सोरेन ने संभाल लिया वही अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कह बिनोद बिहारी महतो एक युग पुरुष थे उनके शिक्षा और संघर्ष का सह सम्मान किया गया है। विश्वविद्यालय एक आदर्श के रूप में पहचान बनाए, झारखंड ऊंची शिक्षा में पीछे है इसे हमे आगे लाने की आवश्यकता है। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की आवश्यकता है। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा बिनोद बिहारी महतो झारखंड के पुरोधा है शिक्षाविद् है हमलोग सभी महापुरुषों को सम्मान दे रहे है। शिक्षा ने क्षेत्र में चाहे सरकारी स्कूल हो कॉलेज सभी क्षेत्र में छात्र अच्छे कर रहे है। विश्वविद्यालय की छात्रा ने कहा कि कार्यक्रम पहली बार मुख्यमंत्री राज्यपाल को देखे है बहुत अच्छा लगा है व्यवस्था भी अच्छा किया गया था वही डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी कहा कि मैं तो इसी विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूं यूनिवर्सिटी को जब भी जरूरत पड़ेगी इसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा*  

बेकाबू ट्रैक्टर ने ली दो युवकों की जान, मौके पर ही मौत* धौडाड़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, तिलौथू-सासाराम मार्ग पर हुआ हादसा

*बेकाबू ट्रैक्टर ने ली दो युवकों की जान, मौके पर ही मौत* धौडाड़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, तिलौथू-सासाराम मार्ग पर हुआ हादसा शनिवार को तिलौथू-सासाराम मुख्य मार्ग पर धौडाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही धौडाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। *मृतकों की पहचान रविन्द्र कुमार (निवासी – कटरिया, बक्सर) और गोपी कुमार (निवासी – कोनहरा, कैमूर) के रूप में की गई है।* दोनों पेशे से एसी मिस्त्री थे और तिलौथू में कार्य समाप्त कर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बार-बार ट्रैक्टर चालक से साइड मांग रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक को रौंदते हुए पलट गया। *थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि* एक मृतक के मोबाइल पर परिजन का फोन आया, जिस पर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। यह हादसा न सिर्फ दो परिवारों को उजाड़ गया, बल्कि एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत आम लोगों की जान से चुकानी पड़ी।

10:25