शुक्रवार को बिक्रमगंज के रेलवे स्टेशन पर आरा-रांची और सांझौली हालत पर भभुआ-पटना इंटरसिटी से रुकने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विगत लंबे समय इसके ठहराव के लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी लोगों ने केंद्र सरकार से निरंतर अपनी मांगों को रखा था। जिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने हरी झंडी देते हुए लोगों को एक बड़ी सौगात दे दी। जो शुक्रवार को आरा-सासाराम रेलखंड में बिक्रमगंज स्टेशन आरा-रांची एक्सप्रेस और संझौली हाल्ट पर पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव हुआ। जिसका 02 मिनट का निर्धारित ठहराव समय रहा। जिसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। शुक्रवार के पहले दिन 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस सुबह 10:24 बजे बिक्रमगंज स्टेशन रुकी और वहां से 10:26 बजे रांची के लिए रवाना हो गई। दूसरी तरफ पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 07:45 बजे संझौली रेलवे हाल्ट पर रुकी और वहां से सुबह 07:47 बजे पटना के लिए रवाना हो गई। साथ ही दूसरी टाइमिंग 13250 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 12:41 बजे संझौली हाल्ट पहुंची और वहां से 12:43 बजे पटना के लिए प्रस्थान कर गई। इस ऐतिहासिक कार्य पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा की दोनों ट्रेनों के ठहराव से अब पूरे बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेगी।
क्योंकि क्षेत्र की जनता काफी दिनों से इसकी मांग कर रहें थे। जिनकी मांगों के उपर रेलवे ने अपनी हरी झंड़ी दिखा नई रेल यात्री सेवा को बहाल कर दिया है। काराकाट बीजेपी नेता डॉ. मनीष ने बताया कि दोनों ट्रेनों के रुकने से रांची जाने के लिए यात्रियों को अब आरा-सासाराम मुख्य स्टेशन जाने की झंझट खत्म हो गई। अब स्थानीय यात्री अपने नजदीक के रेलवे स्टेशन बिक्रमगंज से ही निरंतर अपनी सफर तय करेंगे। मौके पर व्यापार मंडल चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह, भाजपा कार्यकर्ता-बलिराम मिश्र, मदन प्रसाद वैश्य, नागेश्वर कुशवाहा, मंगल कुमार, सुनील सिंह, नवीन चंद्र साह, वरुण सिंह, मनमोहन तिवारी, सुदर्शन गुप्ता, संजय गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दी।