Bakwas News

निशुल्क टीकाकरण अभियान का किया गया शुभारंभ

अरवल । पशु स्वास्थ्य रक्षा पखबाड़ा के अंतर्गत पशुपालन विभाग की ओर से बकरियों एवं भेड़ो के बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण अभियान का नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी ने किया शुभारंभ। मालूम हो कि खतरनाक विषाणु से होने वाली बीमारी से बकरियों एवं भेड़ो को बचाने के लिए पीपीआर (पेस्टी डिस्पेस्टिीज रूमिनेंट) का टीका लगाया जाएगा। यह टीका बकरियों को पीपीआर की गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करेगा। इस विशेष निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ संयुक्त रूप से अरवल नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.अरविंद कुमार के द्वारा जिला पशुपालन कार्यालय अरवल के प्रांगण में समारोह आयोजित कर की गई।   नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी ने मंच से संबोधित करते हुए आह्वान किया कि इस विशेष टीकाकरण का लाभ अरवल के सभी भेड़ एवं बकरी पालकों को अवश्य ही उठाना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि बकरी गरीबों के लिए गाय की तरह होती है इसलिए इसकी सुरक्षा अतिमहत्वपूर्ण है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के सभी पाँचों प्रखंडों के कुल 65 पंचायतों के सभी ग्रामों में टीकाकरण कराया जाएगा।

मेघा सूची में गड़बड़ी पर करे आपत्ति दर्ज

अरवल । राज्य में प्रखंडो एवं सुदूर पंचायत को जिला मुख्यालय से जोडने हेतु परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत प्रति प्रखंड अधिकतम सात लाभुकों को बस के क्रय पर अनुदान का लाभ दिया जाना है एवं लाभुक को प्रति बस पाँच लाख रु० अनुदान का भुगतान किया जाना है।   जिसका आवेदन की तिथि 06दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक निर्धारित किया गया था। ऑनलाईन प्राप्त आवेदन के आधार पर प्रखंडवार एवं कोटिवार तैयार मेधा सूची एवं प्रतीक्षा सूची कार्यालय के सूचनापट, प्रखंड के सूचनापट् एवं जिला के वेबसाईट पर प्रदर्शित कर दिया गया है। मेधा सूची प्रदर्शित होने के उपरांत किसी आवेदक को अगर किसी प्रकार की कोई आपति हैं, तो जिला परिवहन कार्यालय में दिनांक 5 जनवरी की संध्या 5 बजे तक आप अपना आपति दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे।अन्यथा समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदक के आपति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए लोगों को करना होगा जागरूक – पंकज सिंह

अरवल । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता में जिला कमिटी की बैठक आयोजित किया गया जिसमें मगध क्षेत्र के सह क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। बैठक मे अतिथि के रुप में सचिदानंद पियुष,निवर्तमान जिला अध्यक्ष अजय पासवान रहे।   कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाषीस दास व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री कुशवाहा चंदन ने किया।अपने संबोधन में सह क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है वह तभी साकार हो सकता है। जब हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे और केंद्र सरकार की जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं।   उससे लाभान्वित होंगे, और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गाँव चलो अभियान के मुल मंत्र तहत आम जनमानस को अवगत करायेगें तभी जाकर के विकसित भारत का सपना साकार हो पाएगा। वही अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए भी काफी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बेटियां जब पढेगी तभी आगे बढ़ेगी,अपने संबोधन में सचिदानंद पियुष ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है।   यहाँ बुथ अध्यक्ष भी पार्टी का नेतृत्वकर्ता बन सकता है, इस अवसर पर आगामी कार्यक्रम को लेकर गाँव चलो अभियान के संयोजक संजीव कुमार, सह प्रभारी गुलशन कुशवाहा, लाभार्थी संपर्क संयोजक आनंद चंद्रवंशी, सह संयोजक गिरेन्द्र शर्मा एवं मुन्नी चंद्रवंशी,महिला स्वयं सहायता समुह और गैर सरकारी संस्था सम्पर्क अभियान के संयोजक सविता शर्मा सह संयोजक टोनु मिश्रा, पार्टी ज्वानिंग अभियान संयोजक भाष्कर कुमार, सह संयोजक राकेश रंजन राकेश शर्मा, अलकनंदा को बनाया गया।   इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाष्कर कुमार, आनंद चंद्रवंशी, संजीव कुमार सविता शर्मा, अलकनंदा, जिला मंत्री राहुल वत्स,अखिलेश पासवान, गुड्डी कुमारी टोनु मिश्रा, कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक, विधानसभा विस्तारक कुर्था रवि चंद्रवंशी,संतोष कुमार अरवल, सहकारिता जिला संयोजक गिरेन्द्र शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक राजकुमार मिश्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ,संजीत सिंह, गुड्डू चंद्रवंशी, गौरव कुमार, मूकेश भगत,चंदन खत्री,रिंकू कुमारी, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण सहित, व्यापार प्रकोष्ठ के रवि केशरी सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान किया गया पाठ्य सामग्री का वितरण

करपी,अरवल । बंशी प्रखंड के सरवाली गांव में समाज सेवी बाके बिहारी एवं श्री निवास चंद्रवंशी के व्योबृद्ध माता स्व सोना देवी के श्राद्ध कर्म में गरीबों के बीच कंबल एवं नन्हे मुन्ने बच्चो के बीच किताब कलम कॉपी वितरित किया गया। वितरण समारोह में एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी, प्रसिद्ध डॉक्टर अरविंद चंद्रवंशी, पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया अनिल चंद्रवंशी, रंजीत कुमार, अनुपम कुमार,शशि कुमार, कुंदन कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे।

रामपुर चौरम पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार

अरवल। अरवल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देश पर शराब कारोबारी एवं शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत रामपुरचौरम थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सफलापुर गांव से दो शराबी को गिरफ्तार किया है।   इस संबंध में रामपुर चौरम थाना आध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सफलापुर गांव से गश्ती के दौरान सुरज कुमार एवं राम कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। जिसे थाने लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि की गई।

आमंत्रण पत्र के साथ किया गया अक्षत का वितरण

करपी,अरवल । विश्व हिन्दू परिषद् जिला अरवल इकाई करपी , पंचायत नगवा के सलेमपुर गांव में भाजपा महामंत्री करपी भरत यादव के नेतृत्व में घर घर जाकर अक्षत एवं आमंत्रण पत्र वितरण कार्यकर्म किया गया।   उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि अगामी 22 जनवरी की अयोध्या में भगवान श्री राम लला का प्राण प्रतिष्ठा होना है।   इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र अधोध्या से आम जनमानस को आमंत्रण देने के लिए अक्षत एवं आमंत्रण पत्र भेजा गया है, इस अक्षत एवं आमंत्रण पत्र को लेकर सभी कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर लोगो से अनुरोध करना है कि अगामी 22जनवरी को सभी को अपने नजदीक के मंदिर में पूजा अर्चना, भजन कीर्तन करना है, भगवान श्री राम का पांच सौ साल बाद अयोध्या में काभी संघर्ष के बाद भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और भगवान श्री रामलला के बाल स्वरूप स्थापना होना है।   ज्ञात हो कि करीब पांच सौ साल पहले बाबर के शासन काल में भगवान श्री राम जी का मन्दिर क्षीण भिन कर दिया गया था। इस मंदिर निर्माण के लिए हजारों हजार कारसेवक अपने सीने पर गोली खाए थे।   कभी संघर्ष के बाद उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, भगवान श्री राम जी का प्राण प्रतिष्ठा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, उतर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों संत महात्मा भाग लेंगे।

पाक्सो एक्ट के आरोपी गिरफ्तार

करपी,अरवल । स्थानीय थाना क्षेत्र के बख्तारी गांव निवासी राकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ करपी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिया आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश

अरवल । जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा राजस्व एवं आंतरिक संसधान से संबंधित बैठक की गई। बैठक में राजस्व एवं आंतरिक संसाधान के तहत सभी विभागों के पदधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सहकारिता पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति का कार्य ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।   जिला खनिज विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अरवल जिला अन्तर्गत संचालित ईट भट्ठों का लिस्ट तैयार करते हुए स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।   जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्वयं अभिरूची लेते हुए अवैध रूप से संचालित वाहनों एवं ओवर लोडिंग कर रहे वाहनों पर फाईन दण्ड लगाना सुनिश्चित करें। उत्पाद अधीक्षक, मद्य निषेध को निर्देशित किया गया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गये शराब एवं गिरफ्तारी के साथ-साथ इनसे हो रहे राजस्व वसूली से संबंधित प्रतिवेदन भी समर्पित करना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल, अरवल से पृच्छा कि गई कि उपभोक्ताओं को एकाएक बहुत ज्यादा राशि की बील दे दिया जाता है।   इस पर ध्यान रखा जायें एवं प्रत्येक माह का विद्युत विपत्र उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दिये जाये। साथ ही बढ़े हुए विद्युत विपत्र की जाँच कराते हुए नियमानुसार संशोधन सुनिश्चित किया जाये। साथ ही सभी अंचल अधिकारी, अरवल जिला को निर्देशित किया गया कि विभागीय निदेशानुसार राजस्व वसूली सुनिश्चित किया जाये।   इसी प्रकार जिला पदाधिकारी सभी विभागों के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति सुनिश्चित करें।

भगवान श्री राम अक्षत कलश को भक्तों ने घर-घर में पहुंचाया 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 1 से 15 जनवरी तक राम मंदिर गृह संपर्क अक्षत कलश वितरण जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत रोहतास जिला के बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के सैकड़ों घरों में राम भक्तों ने बुधवार को अक्षत कलश का वितरण किया।   कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्री ऑफिस दुर्गा पूजा समिति, धनगाई के सदस्यों ने की। इस मौके पर सदस्यों ने लोगों संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण नहीं एक सनातन राष्ट्र का उदय निर्माण हो रहा है। जिसको लेकर भारत पुनः विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रेसर हो चला है।   ज्ञात हो कि देश के राम मंदिर के लिए पूर्व में हमारे राष्ट्र भक्तों ने अपने प्राण तक निछावर कर दिए हैं। जो विगत 1992 के कार सेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि 22 जनवरी को स्थापित करके सनातनी उन्हें देंगे। साथ ही साथ 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिस दिन घर-घर दीप जला राम भक्त भगवान श्री राम को याद कर भक्तिमय दीप जलाएंगे।   इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में कीर्तन-भजन कार्यक्रम आयोजित होगी। इसके लिए लोगों को एक-दूसरे को जागरुक करने का कार्य भी किया गया ।   मौके पर चंद्र शेखर सिंह, मुन्ना पांडेय, रवि प्रकाश, गुडू कुमार, मंदन कुमार, अंकित कुमार, लल्लू सिंह, पिंटू सिंह, अर्जुन कुमार, राजू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

मेहंदिया थानाध्यक्ष के कार्य शैली से क्षेत्र वासियों में खुशी, नववर्ष के मौके पर लोगों ने थानाध्यक्ष को दी बधाई

अरवल । नए साल के आगमन पर मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक के क्रियाकलापों की सराहना लोगों के द्वारा की जा रही है। काफी कम दिनों में ही इनके द्वारा पुलिस पब्लिक समन्वय स्थापित करने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। अभी तक थाना अध्यक्ष से बात करने के लिए लोग डरे समहे थाना में प्रवेश करते थे। वही पदाधिकारी के द्वारा डांट फटकार भी सुनाया जाता था किंतु अब निर्भीक होकर लोग अपनी समस्या का समाधान करने थाना पहुंच रहे हैं।   काफी मिलनसार प्रवृत्ति के थाना अध्यक्ष से मिलकर लोग अपनी अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं वही समस्या के त्वरित निवारण की दिशा में थाना अध्यक्ष के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।शनिवार को लगाए जा रहे हैं जनता दरबार में भी भूमि संबंधी मामलों के निपटारे में अंचल अधिकारी को उनके द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। यही कारण है की आम आवाम में उनके क्रियाकलापों की काफी प्रशंसा हो रही है।   नव वर्ष के आगमन के शुभ अवसर पर थाना परिसर में आयोजित सह प्रीतिभोज कार्यक्रम में पहली बार प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों के साथ-साथ जन प्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए।जहां थाना के सभी अधिकारियों ने सबको आपसी प्रेम एवं सौहार्दपूर्वक  भोजन कराया।   नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दिया इस दृश्य को देखकर सभी लोग गदगद हो गए। जब से मेहंदिया थाना का निर्माण हुआ तब से लेकर आज तक इस तरह का थाना परिसर में पहला मौका था जब नव वर्ष के शुभ अवसर पर इस तरह का प्रीति भोज का आयोजन थाना परिसर में किया गया था।   इतना ही नहीं जहां कहीं भी धार्मिक आयोजन होता है वहां वह हर तरह से लोगों का सहयोग करते हैं। गरीब गुरबा लोगों के लिए तो मानो ये मसीहा के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान युग में इस तरह के थाना अध्यक्ष के क्रियाकलाप बहुत कम देखने को मिलती है। प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मेहंदिया थाना प्रभारी राहुल अभिषेक के व्यवहार कुशलता काबिले तारीफ है।