Bakwas News

मेहंदिया थानाध्यक्ष के कार्य शैली से क्षेत्र वासियों में खुशी, नववर्ष के मौके पर लोगों ने थानाध्यक्ष को दी बधाई

अरवल । नए साल के आगमन पर मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक के क्रियाकलापों की सराहना लोगों के द्वारा की जा रही है। काफी कम दिनों में ही इनके द्वारा पुलिस पब्लिक समन्वय स्थापित करने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। अभी तक थाना अध्यक्ष से बात करने के लिए लोग डरे समहे थाना में प्रवेश करते थे। वही पदाधिकारी के द्वारा डांट फटकार भी सुनाया जाता था किंतु अब निर्भीक होकर लोग अपनी समस्या का समाधान करने थाना पहुंच रहे हैं।

 

काफी मिलनसार प्रवृत्ति के थाना अध्यक्ष से मिलकर लोग अपनी अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं वही समस्या के त्वरित निवारण की दिशा में थाना अध्यक्ष के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।शनिवार को लगाए जा रहे हैं जनता दरबार में भी भूमि संबंधी मामलों के निपटारे में अंचल अधिकारी को उनके द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। यही कारण है की आम आवाम में उनके क्रियाकलापों की काफी प्रशंसा हो रही है।

 

नव वर्ष के आगमन के शुभ अवसर पर थाना परिसर में आयोजित सह प्रीतिभोज कार्यक्रम में पहली बार प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों के साथ-साथ जन प्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए।जहां थाना के सभी अधिकारियों ने सबको आपसी प्रेम एवं सौहार्दपूर्वक  भोजन कराया।

 

नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दिया इस दृश्य को देखकर सभी लोग गदगद हो गए। जब से मेहंदिया थाना का निर्माण हुआ तब से लेकर आज तक इस तरह का थाना परिसर में पहला मौका था जब नव वर्ष के शुभ अवसर पर इस तरह का प्रीति भोज का आयोजन थाना परिसर में किया गया था।

 

इतना ही नहीं जहां कहीं भी धार्मिक आयोजन होता है वहां वह हर तरह से लोगों का सहयोग करते हैं। गरीब गुरबा लोगों के लिए तो मानो ये मसीहा के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान युग में इस तरह के थाना अध्यक्ष के क्रियाकलाप बहुत कम देखने को मिलती है। प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मेहंदिया थाना प्रभारी राहुल अभिषेक के व्यवहार कुशलता काबिले तारीफ है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment