Bakwas News

पुराने मामलों को निष्पादित करने व अपराध नियंत्रण को लेकर दिया गया निर्देश

अरवल। रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की गई। मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने बारी-बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।   मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले सरस्वती पूजा पर विशेष रुप से ध्यान रखने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्र में अवैध बालू तथा शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही अंतर्राज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया।   गोष्ठी में फिरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी करने, नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने तथा आए दिन हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि जिले के लगने वाले बॉर्डर क्षेत्र के थानेदार वाहनों की नियमित जांच करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।   उन्होंने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। जेल से मुक्त हुए अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश निर्देश दिया। पुलिस सूचना तंत्र को मजबूत बनाए। पुलिस पब्लिक के बीच रिश्ते को मजबूती से कायम करें।पुलिस पदाधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के नाम, पता, फरारी व क्रिमिनल एक्टीविटीज की जानकारियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि विभिन्न थानों व ओपी में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन की प्रक्रिया चलाई जाए।   लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना जरुरी है। इसके लिए थानों व ओपी के प्रभारी आवश्यक कार्रवाई करें। लम्बे समय से फरारी चल रहे अपराधियों को चिन्हित कर उसे पकड़ जेल भेजा जाए। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करनी हमारी जिम्मेवारी है। इसके लिए सभी अपने जिम्मेवारी को बखूबी निभाएं। इस मौके पर प्रभारी थाना अध्यक्ष सचिन कुमार सुरेंद्र कुमार अनवर अली उमेश राम राहुल अभिषेक सरस्वती कुमारी सुमित कुमार विवेक कुमार सिंटू कुमार के अलावे सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

जदयू नेता ने मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

कूर्था ,अरवल | स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मंगरा मेला के समीप विगत दिन मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी जिसकी खबर सुनकर जद यू के सदस्य बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति मिथिलेश कुमार यादव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया ।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि इब्राहिमपुर पंचायत के कमरिया टोला बिजरुख गांव निबासी पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भान यादव के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की विगत दिन मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई थी मृतक युवा बहुत ही सुशील व्यवहार का लड़का था तेज तजार युबक की मौत होने से परिवार वाले काफिर दुखी है भगवान इस दुख के घड़ी में सहने की की क्षमता प्रदान करें उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के परिजनों को मिलने वाले लाभ को दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगा।

गांजा लदे ट्रक को अरवल पुलिस ने सहार पुल के पास से किया बरामद, ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

अरवल। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में अरवल सहार पुल के समीप से गंजा से भरा ट्रक को बरामद किया है इस पर सवार ड्राइवर और खलासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जैसे ही सहार पुल के समीप ट्रक को रोककर जांच की गई जिसमें 19 पैकेट गांजा बरामद किया गया है इस गांजे की कीमत लगभग 1.25 करोड़ बताया जा रहा है ट्रक पटना की ओर से भोजपुर जिले में प्रवेश करने से पूर्व महुआबाग टीओपी पुलिस की मदद से गिरफ्त में ले लिया इस मामले में दोनों ही गिरफ्तार लोगों से कड़ी पूछताछ के बाद बिहार के कई जिलों में गांजा की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है।   बारामद ट्रक को नगर थाने की कैंपस में लाकर गांजे का मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में वजन कराया गया प्रत्येक पैकेट में लगभग 30 किलो गांजा भरा हुआ था ट्रक को निबंधन संख्या के आधार पर परिवहन विभाग से भी जांच कर रही है पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में ट्रक के चालक कोईलवर थाना क्षेत्र के सोनहता का निवासी हरीभजन यादव खलासी साधपुर साहेबपुरकमाल का बताया है तथा नशे की सरगना को भी डीएसपी के नेतृत्व में उसकी तलाश की जा रही है उन्होंने पूछताछ के क्रम में बताया कि पटना के रास्ते उसे भोजपुर के में नशे की बड़ी खेप को शहर थाना क्षेत्र के खैरा बाजार में पहुंचना था इस सम्बंध में अरवल थाने एंडिपीएस एक्ट दर्ज केस दर्ज किया गया है। इसके पास से 19पैकेट गांजा, दो स्मार्टफोन बरामद की गई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। जप्त गांजे को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।

वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट विकसित भारत की है नई आगाज – डॉ० मनीष

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करते ही एनडीए कार्यकर्ताओं सहित देश के लोगों में खुशी दिखी। वहीं इस अंतरिम बजट को लेकर भाजपा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री अर्थशास्त्री डॉ० मनीष रंजन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसके संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह पेश बजट देशहित में शानदार बजट है।   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बजट पेश कर देश को विकास का नया सौगात देने का कार्य किया है। जिस बजट में विकसित भारत को समर्पित बताया गया है। साथ ही भारत सरकार के इस बजट में गरीबों को पक्का मकान देने की घोषणा की गई है, जो प्रधानमंत्री के नेतृव में देशहित सराहनीय कदम है। यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ मध्यम वर्गीय परिवार के उत्थान में काफी मददगार साबित होगा। इसके साथ ही बिहार विधानसभा में बहुमत साबित के बाद बिहार का बजट एनडीए की डबल इंजन की सरकार को विकास कार्य की मजबूती प्रदान करेगी।

फर्जी निकासी के मामले में एएनएम पर प्राथमिकी दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

अरवल। जिले के करपी प्रखंड अंतर्गत वाजिदपुर स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक केंद्र करपी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के सहयोग से गबन किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बहादुरपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्ति एएनएम चंचला कुमारी के बयान पर नगर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।   दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कहा गया है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा लिखित आदेश दी गई कि अपना संपूर्ण प्रभार एएनएम पिंकी कुमारी को देने का आदेश प्राप्त हुआ है। आदेश के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत अप बाजितपुर अस्पताल के बैंक आफ इंडिया अरवल में खाता पर 90 हजार गलत तरीके से ट्रांसफर करने निकासी कर ली गई है। जिसमें एएनएम किरण कुमारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तरी एवं सीता कुमारी का तस्वीर बैंक अकाउंट में गलत तरीके से हस्ताक्षर और करपी के सामुदायिक केंद्र के प्रभारी द्वारा अभी प्रमाणित कर खाते का संधारण किया गया है। दिलचस्प बात तो यह है कि खाता का संधारण में वार्ड के अध्यक्ष सीता कुमारी जो वर्तमान में कभी पंचायत प्रतिनिधि के रूप में विजई भी नहीं हुई और उनके नाम से खाता का संधारण कर दी गई। यह मामला तब उजागर हुआ जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर से एएनएम को निर्मित किया गया की गई और खाता का संधारण करने के लिए बैंक आफ इंडिया शाखा पहुंची। इस मामले में एएनएम किरण कुमारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तारी सीता कुमारी वार्ड सदस्य पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चंचला कुमारी के दिए गए आवेदन के बयान पर सरकार की राशि के गबन किए जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पर कार्रवाई भी की जा रही है। जिले के कई ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां इस प्रकार की निकासी फर्जी तरीके से कर ली गई है।

फरवरी माह से शुरू होगा भाजपा का गांव चलो अभियान, सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

अरवल।  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव चलो अभियान की सफलता को लेकर संस्कृत विद्यालय मेहंदिया में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक कि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार ने किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि मंडल के सभी बूथों में आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रवास के माध्यम से ग्रामीणों से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियों का प्रचार करना, बूथ समिति का सत्यापन, मतदाता सूची का निरीक्षण, लाभार्थी से संपर्क, युवाओं, किसान समूह, छात्र, खिलाड़ी, से संवाद आदि कार्य करना है।   भाजपा नेता दीपक र्शमा ने कहा कि इस बार फिर भाजपा सरकार अबकी बार चार सौ पार” का लक्ष्य पुरा करना है। इसके लिए हम सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त उर्जा लगाना होगा।इसके लिए सभी प्रखंड कमिटी अपने स्तर से हर पंचायत के लिए एक टोली बनाकर हर गांव जायेगी तथा केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारी देगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी ,किसान मोर्चा अध्यक्ष जिला संतोष सिंह ,आलोक शर्मा ,संतोष सिंह रौशन यादव, वेंकटेश द्विवेदी, अमन सिंह ,राजीव लोचन ,नंदलाल यादव मिथलेश साव, अमरकांत कुमार, वकील पासवान मौजूद थे।

ऑटो पर भारी मात्रा में लेकर जा रहे थे शराब, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा

मेहंदिया थाने की पुलिस गश्ती के दौरान देर रात्रि को जांच के क्रम में ऑटो पर शराब लेकर जा रहे चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।   मेहंदिया प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारी शाहनवाज के द्वारा गस्ती की जा रही थी तभी अरवल की ओर से आ रहे ऑटो की तलाशी मेहंदिया पुल के समीप ली गई. जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे. गिरफ्तार लोगों में अमन कुमार, आशीष कुमार और टेंपो चालक रोहित कुमार शामिल हैं. इस मामले में तीनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं ऑटो को भी बरामद कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों पर संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बैठक कर एमएलसी ने विकास योजनाओं की ली जानकारी, नल जल योजना पर भी चर्चा

अरवल । सोनभद्र वंशी सूर्यपर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में शनिवार को एमएलसी नागेंद्र कुमार उर्फ रिंकू यादव कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार की ओर से चलाए जा रही योजनाओं पर चर्चा किया। इस बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष महाराणा सिंह यादव ने किया । बताते चले की कार्यकर्ताओं ने एमएलसी का भव्य स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं की इस उत्साह के कारण एमएलसी प्रफुल्लित दिखे ।   बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एमएलसी नागेंद्र कुमार उर्फ रिंकू यादव ने क्षेत्र की नल जल योजना गांव-गांव में पक्की नाली फेवर ब्लॉक पीसीसी योजना पर विस्तार से चर्चा किया।इन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा।इन्होंने किसानों के खेतों तक पानीं पहुचाने के लिए नेनुआ नाला के अधूरे कार्य को पूरा करने पर भी चर्चा की।वही बैठक कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में मनोरंजन भवन बनाने की भी मांग की । इस पर कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए यथासिक प्रखंड मुख्यालय में मनोरंजन भवन देने का भी वादा किया । कार्यकर्ताओ ने बताया कि मनोरंजन भवन के लिए जमीन का चुनाव कर लिया गया है। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र और अपनी समस्याओं से भी रूबरू होते हुए उसकी निदान यात्रा सेक्स करने का वादा किया इसके बाद वंशी प्रखंड के बलौरा मैं कार्य करता हूं कि शायद बैठक करेंगे तत्पश्चात खडासीन में भी कार्यकर्ता के बैठक करते हुए प्रस्थान करेंगे। इस मौके पर बैठक में बैजनाथ सिंह अशोक कुमार यादव मनोज सिंह सुनील कुमार पप्पू कुमार महेंद्र देवनारायण वर्मा मनोज यादव समेत दर्जनों रजत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अरवल। उत्पाद विभाग की गाड़ी पर हमले के बाद निजी चालक आनंद कुमार की मौत के उपरांत घर का इकलौता चिराग पूरी तरह से बुझ गया सदमे में फूट-फूट कर पत्नी मां और बच्चे का रो रो कर बुरा हाल है।   पत्नी लवली कुमारी रह रह कर बेहोश हो जाती है पुत्र की सड़क हादसे में मौत के बाद सदमे में पत्नी के उनकी पुरानी यादों को याद कर बेहोश हो जा रहे हैं वही नन्हे बच्चे अनन्या आर्य और पुत्र ओमराज को यह पता नहीं की दरवाजे पर इतनी भीड़ क्यों इकट्ठी हो रही है घटना के उपरांत परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है उनके शिक्षक पिता अवधेश शर्मा की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई है वहीं पिता के मौत के तुरंत बाद वहन प्रियंका कुमारी की भी मौत से सबको झकझोर दिया है इन सभी की घटना पर विराम भी नहीं लगा था कि बीती रात उत्पाद विभाग की गाड़ी पर हमले किए जाने के उपरांत इकलौते आनंद कुमार हमले का शिकार हो गए घटना के बाद समूचे परिवार टूट गया और सर्वाधिक उनकी मां को इकलौते पुत्र खोने और पत्नी को पति खोने का गम उन्हें भीतर तक लील गया है उनके पैतृक गांव बेलखरी में हृदय विधायक घटना के बाद लोगों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है उनके परिवार को अभी भी विश्वास नहीं हो पा रहा है कि आनंद कुमार इस दुनिया से विदा हो चुके हैं   शिक्षक पिता अवधेश शर्मा की मौत के बाद घर संभालने के लिए आनंद ने जिम्मेवारी उठाई थी तब थोड़ी मां को राहत मिली थी 20 दिन पूर्व उत्पाद विभाग में अपनी निजी गाड़ी को देखकर वह खुद ही चलाते थे और इसी माह में उनके पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी भी मिलनी थी जहानाबाद के राजा बाजार में रह रही अपनी विधवा मां ,पत्नी और बेटी अनन्या और आर्य व पुत्र ओमराज को भी टॉफी लाने का वादा कर गए थे लेकिन उनकी लाश देर रात्रि को घर पहुंच गई।

सच्चे कर्तव्यपथ हमेशा सुखों का द्वार खोलता है- प्रभंजनानंद

समय के बदलते परिवेश में पूंजीवाद के चक्कर में लोग सच्चे सुख को छोड़कर क्षणिक सुख के पथ पर चलने लगते हैं जिसके फलस्वरूप उनका लौकिक जीवन भले ही कुछ देर के लिए सुखी हो लेकिन पारलौकिक जीवन कभी सुखी नहीं रहता है। मनुष्यों को अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है। इसलिए सभी को चाहिए कि सच्चे कर्म पथ पर चले। क्योंकि इससे आत्म संतुष्टि मिलती है। आत्म संतुष्टि से मनुष्य का मन स्वस्थ रहता है तथा अच्छे विचार दिमाग में आते रहते हैं। जिससे जीवन सुखमय हो जाता है। मानव के आदर्श चरित्र का यथार्थ वर्णन अगर कहीं जानना है तो श्रीमद् भागवत कथा को अवश्य सुनना चाहिएं |   भौतिक वस्तुओं को हम महत्व देते हैं लेकिन उन भौतिक वस्तुओं का एक ही काम है कि वह परमात्मा से हमें दूर रखने का कार्य करती है। संसार मेहंदी के पत्ते की तरह ऊपर से तो हरा दिखता है लेकिन परमात्मा की लाली से परिपूर्ण है।दुख भगवान के द्वारा दिया गया कोई दंड नहीं है बल्कि यह हमारे कर्मों का फल है। यदि सच में सुखी होना चाहते हैं तो फिर उन रास्तों का त्याग करें जिन रास्तों पर चलने से दुख होता है। मन में कोई बोझ मत रखिए, मस्त रहिए, अस्त व्यस्त नहीं रहिए ,खुश रहिए और मुस्कुराते रहिए।   करपी,अरवल: प्रखंड क्षेत्र के बंभई गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अयोध्या के प्रसिद्ध कथा वाचक श्री प्रभंजनानंद जी महाराज ने कहां की सच्चा कर्तव्य पथ हमेशा सुखों का द्वार खोलता है। श्रीमद् भागवत गीता में इसी सच्चे कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा मनुष्यों को दी गई है।समय के बदलते परिवेश में पूंजीवाद के चक्कर में लोग सच्चे सुख को छोड़कर क्षणिक सुख के पथ पर चलने लगते हैं जिसके फलस्वरूप उनका लौकिक जीवन भले ही कुछ देर के लिए सुखी हो लेकिन पारलौकिक जीवन कभी सुखी नहीं रहता है। मनुष्यों को अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है।   इसलिए सभी को चाहिए कि सच्चे कर्म पथ पर चले। क्योंकि इससे आत्म संतुष्टि मिलती है। आत्म संतुष्टि से मनुष्य का मन स्वस्थ रहता है तथा अच्छे विचार दिमाग में आते रहते हैं। जिससे जीवन सुखमय हो जाता है। मानव के आदर्श चरित्र का यथार्थ वर्णन अगर कहीं जानना है तो श्रीमद् भागवत कथा को अवश्य सुनना चाहिए।   भौतिक वस्तुओं को हम महत्व देते हैं लेकिन उन भौतिक वस्तुओं का एक ही काम है कि वह परमात्मा से हमें दूर रखने का कार्य करती है। संसार मेहंदी के पत्ते की तरह ऊपर से तो हरा दिखता है लेकिन परमात्मा की लाली से परिपूर्ण है।दुख भगवान के द्वारा दिया गया कोई दंड नहीं है बल्कि यह हमारे कर्मों का फल है। यदि सच में सुखी होना चाहते हैं तो फिर उन रास्तों का त्याग करें जिन रास्तों पर चलने से दुख होता है। मन में कोई बोझ मत रखिए, मस्त रहिए, अस्त व्यस्त नहीं रहिए ,खुश रहिए और मुस्कुराते रहिए।