Bakwas News

कार और ट्रैक्टर के सीधी भिड़ंत में चार लोग हुए जख्मी

अरवल।  राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर आमिर बिगहा और बेलसार के बीच ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई जिसमें कर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना कलेर थाना क्षेत्र की है। इस घटना में घायल सुनील कुमार, अक्षय सिंह, रोशन कुमार,और पिंटू कुमार मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग औरंगाबाद से पटना एक तिलक समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कार की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक बेलगाम तरीके से ट्रैक्टर को चल रहा था घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को सड़क से हटाया और घायलों को शुरुआती इलाज निजी अस्पताल में कराया। घायल सभी लोग औरंगाबाद के रहने वाले हैं वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया और थाने लाई।   हालांकि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पटना जा रहे लोग कर में ही तिलक का सामान रखे थे। इसके बाद दूसरी गाड़ी से सामान को पटना भिजवाया गया। सभी घायल इलाज के बाद तिलक समारोह में भाग लेने के लिए दूसरी गाड़ी से पटना भिजवाए गए। थाना अध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर को थाने में लाया गया है। संवाद प्रेषन तक कार सवार के द्वारा आवेदन नहीं दी गई थी।

भगवान बुद्ध मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कूर्था अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पिरही गांव में भगवान बुद्ध मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन वियतनाम के डॉक्टर थाई ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज भगवान बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है भगवान बुद्ध की धरती पर अहिंसा खून खराबा को रोकने के लिए गांव-गांव जाकर भगवान बुद्ध के पैगाम को पहुंचाने का संकल्प लेनी चाहिए हर जीब पर दया करो उन्होंने कहा था कि अहिंसा पर रोक होनी चाहिए जीव को हत्या न करें आज उनके शांति पैगाम को हर मनुष्य के अंदर होनी चाहिए तभी पूरे विश्व में शांति का माहौल कायम होगा और लोग अमन चैन सुख शांति लोगो को मिलेगी।   हालांकि भगवान बुद्ध की मूर्ति अनावरण स्थापना करने के लिए जमींदारता उदय भंते ने कहां की आज मनुष्य में एक दूसरे के प्रति क्रोध बेईमानी लालच भरी हुई है इस सब को त्यागने के लिए भगवान बुद्ध की शरण में हर तरह की शांति मिलेगी उन्होंने हर गांव में भगवान बुद्ध की पैगाम को पहुंचाने का संकल्प लिया है लोगों से अपील किया कि भगवान बुद्ध की बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए लोक संकल्प ले तभी विश्व का कल्याण होगा इस मौके पर डॉक्टर थाई बोधगया विमल भंते उदय बौद्ध ज्ञान रतन भंते अवित कुमार पप्पू कुमार पंचम मनोज कुमार समेत कई ग्रामीण लोग मौजूद थे।

खलिहान में लगी आग, 40 बीघा धान के पुआल का कुटी जला

बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत घुसियां खुर्द पंचायत के सहेजनी टोला पर रखे एक बड़े पुआल के कुट्टी में आग लगने से कुट्टी जल कर खाक हो गया। कुट्टी बिक्रमगंज वार्ड 24 के निवासी अख्तर खान का था। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम को आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक मसक्कत करनी पड़ी,तब जा कर आग बुझ पाई। लेकिन कुट्टी पूरी तरह खराब हो गया।मौके पर मौजूद कुट्टी रखने वाले व्यक्ति अख्तर खान ने बताया की मैं इसी का व्यवसाई हूं। हर साल किसान से पुआल खरीद कर कटवाता हूं और उसे इकठ्ठा कर के रखता हूं। जब बरसात का समय होता है तो इसे जरूरतमंदों तक कुछ ऊंचे मूल्य ले कर पहुंचाता हूं। यह कुट्टी 40 बीघा पुआल का था जिसमे मेरा डेढ़ लाख रुपया खर्च हुआ था। अब मेरी सारी पूंजी जल कर राख हो गई।   अख्तर ने बताया की उसने दो हजार रुपया प्रति बीघा के हिसाब से पुआल खरीदा था और पुआल को खेत में ही कटवा कर यहां ला कर खोप में रखवाया। एक हजार रुपया बीघा पुआल का कुट्टी कटाई खर्च हुआ। और प्रति बीघा रखने तक मजदूरी लगा। कुल मिला कर प्रति बीघा चार हजार रुपया खर्च हो चुका है और कुल 40 बीघा का यह कुट्टी था। अब समझ नहीं आता की मेरा परिवार भोजन कैसे करेगा। क्योंकि यहीं मेरी जमा पूंजी थी। जिसे बेच बेच कर परिवार का खर्च चलता था। अगर सरकार कोई अनुदान या मुआवजा दे तो बडी मेहरबानी होगी।

गांजा से भरे ट्रक सहार पुल के पास से बरामदगी के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

अरवल। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में अरवल सहार पुल के समीप से गंजा से भरा ट्रक को बरामद मामले में ड्राइवर और खलासी को जेल भेज दिया गया। वहीं पांच लोगों पर नगर थाने में प्राथमिक दर्ज की गई है। एसपी विद्यासागर ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि नशा का सौदागर के सरगना को मोबाइल ट्रेस के आधार पर नामजद प्राथमिक दर्ज कराया गया है। ट्रक के मालिक और चालक ड्राइवर पर भी मुकदमा दर्ज किया है।   उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही इसके मुख्य सरगना पुलिस के गिरफ्त में होंगे उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर दो करोड़ 40 लख रुपए की गांजा बरामद की गई थी। जो झारखंड के घाटशिला से औरंगाबाद होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर भोजपुर के खैरा बाजार में तस्करों को हवाले करनी थी। लेकिन इसके पूर्वी अरवल थाने की पुलिस ने उन्हें अपने गिरफ्त में ले लिया। इस पर सवार ड्राइवर और खलासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में ट्रक के चालक कोईलवर थाना क्षेत्र के सोनहता का निवासी हरभजन यादव खलासी साधपुर साहेबपुरकमाल बेगूसराय का बताया है।

इंटरमीडिएट परीक्षा के दो परीक्षा केन्द्र से तीन मुन्ना भाई को किया गया गिरफ्तार

अरवल । इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय स्थित उमैराबाद और पायस मिशन विद्यालय परीक्षा केंद्र से तीन मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया जिले में संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान लगातार अपने परिवार का बदले परीक्षा देने की शिकायत मिल रही थी तभी जानकारी के बाद मजिस्ट्रेट के द्वारा दोनों ही केंद्र पर जांच किया गया जिसमें जांच के क्रम में कुंदन कुमार तिनेरी मठ मसौढ़ी उत्तम कुमार चिकसौरा शकूराबाद रणधीर कुमार निरंजनपुर मेहंदिया को गिरफ्तार किया गया है।   इन सभी तीनों मुन्ना भाई पर बिहार विद्यालय परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जहानाबाद जेल भेजा जा रहा है पूछताछ के क्रम में बताया कि अपने नजदीकी रिश्तेदार के आवाज में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान कई दिनों से परीक्षा में बैठ रहा था इसके पूर्व में भी किंजर और कुर्था के परीक्षा केदो पर चार मुन्ना भाई को पूर्व में ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांच के दौरान पुलिस के हवाले कर दिया गया था वही दो अभिभावक को भी कदाचार के आरोप में पुलिस के पड़कर सौंप दिया गया।

मुख्यमंत्री से मिले अरवल जदयू प्रदेश महासचिव, जिले के समस्याओं से कराया अवगत

अरवल जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल एवं रोशन पटेल ने पटना सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दिया ।इन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में काफी तेजी से विकास हुआ है। बिहार में पूर्व में जंगल राज की स्थिति कायम थी, जिसे इन्होने मुख्यमंत्री बनते ही दूर कर दिया।   सड़क, कानून व्यवस्था ,अस्पताल समेत हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उल्लेखनीय विकास हुआ है। हाल ही में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हुई। विशेष तौर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री की बड़ी भूमिका रही है। इनका देन है कि हर तरफ महिलाएं दिखाई पड़ रही है। महिलाओं को आरक्षण देकर इन्होंने समाज की आधी आबादी को आगे बढ़ने का काम किया। पुनः नवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर ये विकास की गति को और तेज करने का काम करेंगे।

राष्ट्रीय लोक जनता दल की बैठक में रैली को सफल बनाने का लिया निर्णय

अरवल । सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय लोक जनता दल के पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र राम ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा ने कहां की राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। नौजवानों के बीच पार्टी लगातार तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है।   18 फरवरी को जहानाबाद गांधी मैदान में आयोजित रैली में काफी संख्या में पंचायत अध्यक्ष लोगों को शामिल करवाएं। सभी पंचायत अध्यक्षों का आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों को लेकर ग्रामीण जनता के बीच जाएं तथा पार्टी की उपलब्धियां को बताने का काम करें। जहानाबाद में आयोजित रैली ऐतिहासिक रैली होगी तथा इस क्षेत्र से काफी संख्या में लोग रैली में शामिल होने जाएंगे। रैली की तैयारी को लेकर प्रत्येक पंचायत अध्यक्षों से विस्तार पूर्वक कार्य योजना बनाई गई। इस मौके पर अशोक सिपाही, सुजीत कुशवाहा, विजय सिंह, अरुण कुशवाहा, संतोष शर्मा, विनोद कुशवाहा, रामबली सिंह , रामप्रवेश यादव, कौशल पासवान समेत कई लोगों ने अपनी बातें रखी।

भारत रत्न आडवाणी के मार्गदर्शक हमें राष्ट्रसेवा हेतु करता है प्रेरित – डॉ. मनीष

बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति सह पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ प्रदान होने पर उन्हें बधाई दी है। वहीं देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक घोषणा के प्रति देशवासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।   भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि भारत रत्न मिलने वालों की सूची में लालकृष्ण आडवाणी 50वें नंबर पर है। जो विगत 2014 साल में सत्ता संभालने के बाद भाजपा ने आडवाणी सहित सभी सात लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। जिनमें से पांच लोगों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। जो भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को “भारत रत्न” से सम्मानित करना भारत के राष्ट्रहित में एक नया सवेरा है। जिन्होंने अपने जीवनकाल के राजनैतिक क्षेत्र में गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित करते हुए देश को हिंदुत्व राष्ट्र की श्रेणी में लाने व सामाजिक क्षेत्रों में भी अपना अतुलनीय योगदान देने का काम किया है।

गौशाला में लगी भीषण आग, एक मवेशी की मौत, दो मवेशी भी झुलसे

अरवल। जिले के सीमा पर अवस्थित मुंगीला टोला रामरूच बीघा गांव में हाई वोल्टेज तार टूटकर अमरेंद्र यादव के गौशाला पर गिर पड़ा। जिसके फलस्वरुप दो गाए जख्मी हो गई, जबकि एक गाय की मौत हो गई। इस घटना में गौशाला मालिक अमरेंद्र यादव भी जख्मी हो गए। घटना के बाद इमामगंज थाना में इस संबंध में लिखित जानकारी दी गई है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेंद्र यादव का ईट फुस एवं खपड़ा से बना हुआ गौशाला था। जिसके ऊपर से 11000 वोल्ट का तार गुजर रहा था। शनिवार को अहले सुबह हाई वोल्ट का तार टूट कर छप्पर पर गिर पड़ा जिसके फल स्वरुप गौशाला में गहरी नींद में सो रहे अमरेंद्र यादव को करंट का झटका लगा ।इन्होंने शोरगुल मचाई। शोरगुल सुनकर जूटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गौशाला से दो गाय को बचा लिया जबकि एक गाय की मौत हो गई। गोपालक जख्मी हो गए। इस संबंध में इमामगंज थाना अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया है।

अलग-अलग थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट, कई जख्मी

अरवल। सदर थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई इस घटना में दोनों पक्ष की ओर से 6 लोग जख्मी हो गए हैं। सभी का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। जिसमें पुतुल देवी अजीत शर्मा माधव शर्मा साहित अन्य लोग शामिल है बताया जाता है कि गांव में वाल काटने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें वार्ड सदस्य रामोद शर्मा पर मारपीट का आरोप लगा है‌।   दूसरी ओर रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सरौती गांव में मारपीट के मामले में चमेली देवी के बयान पर सुनीता कुमारी नीतू कुमारी अक्षय रंजन पर केस दर्ज कराया गया है, वहीं बंसी थाना क्षेत्र के सोनभद्र मठिया गांव में साग काटने को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई जिसमें हनी कुमारी के बयान पर प्रियंका कुमारी पंकज कुमार गुड्डू कुमार पर केस दर्ज कराया गया है। इन सभी मामलों में स्थानीय थाने में केस दर्ज करते हुए पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।