Bakwas News

भारत रत्न आडवाणी के मार्गदर्शक हमें राष्ट्रसेवा हेतु करता है प्रेरित – डॉ. मनीष

बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति सह पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ प्रदान होने पर उन्हें बधाई दी है। वहीं देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक घोषणा के प्रति देशवासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।

 

भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि भारत रत्न मिलने वालों की सूची में लालकृष्ण आडवाणी 50वें नंबर पर है। जो विगत 2014 साल में सत्ता संभालने के बाद भाजपा ने आडवाणी सहित सभी सात लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। जिनमें से पांच लोगों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। जो भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को “भारत रत्न” से सम्मानित करना भारत के राष्ट्रहित में एक नया सवेरा है। जिन्होंने अपने जीवनकाल के राजनैतिक क्षेत्र में गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित करते हुए देश को हिंदुत्व राष्ट्र की श्रेणी में लाने व सामाजिक क्षेत्रों में भी अपना अतुलनीय योगदान देने का काम किया है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment