Bakwas News

राजनीति में शोषित व वंचित समाज को मिले भागीदारी: वसीम नैयर 

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह 

समाज के शोषितों और वंचितों को राजनीति में समुचित भागीदारी दिलाने को लेकर लोकप्रिय समता पार्टी द्वारा जन संपर्क यात्रा सह संकल्प यात्रा निकाला गया है। यह यात्रा शेरघाटी से होते हुए आमस प्रखंड में प्रवेश किया। जिसका पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हमज़ापुर के इमामगंज मोड़ के समीप शानदार स्वागत किया।

 

कार्यकताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम नैयर अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष धीरू शर्मा के साथ यात्रा में शामिल दर्जनों पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होकर वसीम नैयर ने कहा कि समाज के शोषित व वंचित को राजनीति में हिस्सेदारी दिलाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसी को लेकर यह यात्रा पूरे मगध क्षेत्र में दौरा कर कर लोगों में राजनीतिक चेतना जगा रही है।

 

उन्होंने ने सत्ताधारी दल के साथ अन्य दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद सभी राजनीतिक दलों ने पसमांदा मुसलमानों को ठगने का काम किया है। परंतु अब लोग जागरूक हो चुके हैं।

 

मौके पर वैशाली जिलाध्यक्ष मुनीर अंसारी, बेतिया जिलाध्यक्ष आमिर अंसारी, सारण जिलाध्यक्ष हारून के अलावे क़ैसर अली, गौतम चंद्रवंशी, बेलाल अहमद, रिषभ सिंह, मोज़फ्फर हुसैन, फ़ैयाज़ अंसारी, सद्दाम हुसैन, शहरयार अंसारी, डॉ. कलीम, परवेज़ आलम, नेता नईम, डॉ राशिद, समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

रामविलास, क़य्यूम अंसारी और श्री कृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न

वहीं धीरू शर्मा ने बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने को फैसले को स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने सूबे के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह, महान स्वतंत्रता सेनानी सह हिंदुस्तान और पाकिस्तान बंटवारे का सबसे पहले विरोध करने वाले बाबा-ए-क़ौम अब्दुल क़य्यूम अंसारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग की है।

Leave a Comment