Bakwas News

राष्ट्रीय लोक जनता दल की बैठक में रैली को सफल बनाने का लिया निर्णय

अरवल । सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय लोक जनता दल के पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र राम ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा ने कहां की राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। नौजवानों के बीच पार्टी लगातार तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है।

 

18 फरवरी को जहानाबाद गांधी मैदान में आयोजित रैली में काफी संख्या में पंचायत अध्यक्ष लोगों को शामिल करवाएं। सभी पंचायत अध्यक्षों का आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों को लेकर ग्रामीण जनता के बीच जाएं तथा पार्टी की उपलब्धियां को बताने का काम करें। जहानाबाद में आयोजित रैली ऐतिहासिक रैली होगी तथा इस क्षेत्र से काफी संख्या में लोग रैली में शामिल होने जाएंगे। रैली की तैयारी को लेकर प्रत्येक पंचायत अध्यक्षों से विस्तार पूर्वक कार्य योजना बनाई गई। इस मौके पर अशोक सिपाही, सुजीत कुशवाहा, विजय सिंह, अरुण कुशवाहा, संतोष शर्मा, विनोद कुशवाहा, रामबली सिंह , रामप्रवेश यादव, कौशल पासवान समेत कई लोगों ने अपनी बातें रखी।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment