अरवल जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल एवं रोशन पटेल ने पटना सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दिया ।इन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में काफी तेजी से विकास हुआ है। बिहार में पूर्व में जंगल राज की स्थिति कायम थी, जिसे इन्होने मुख्यमंत्री बनते ही दूर कर दिया।
सड़क, कानून व्यवस्था ,अस्पताल समेत हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उल्लेखनीय विकास हुआ है। हाल ही में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हुई। विशेष तौर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री की बड़ी भूमिका रही है। इनका देन है कि हर तरफ महिलाएं दिखाई पड़ रही है। महिलाओं को आरक्षण देकर इन्होंने समाज की आधी आबादी को आगे बढ़ने का काम किया। पुनः नवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर ये विकास की गति को और तेज करने का काम करेंगे।