Bakwas News

लारी गांव में मां सती सोनमती की 138वीं पुण्यतिथि बहुत ही धूमधाम से मनाई गई

कुर्था ,अरवल । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के लारी ग्राम में आस्था मैं मां सती सोनमती का 138 वीं पुण्यतिथि समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अहमदपुर हारना पंचायत के मुखिया अमरेंद्र शर्मा ने किया।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि मां सती सोनमती 1886 ई में अपने पति के मृत्यु होने के उपरांत साथ लारी गांव में ही उनकी अग्नि कुंड में सती हो गई थी उसे दिन से उनकी लोगों ने पूजा अर्चना करने लगे उनकी पूजा करने से लोगों को हर मनोकामना पूरी होती है उनकी पुण्यतिथि पर हर घर से महिलाएं पुरुष बच्चे पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों के पास काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है हर लोगों की जेहन में उनकी यादआ जाती है लोग कहते हैं कि मां सती की की कहानी भी बहुत अद्भुभूत है अपनी प्राण को नौछावर कर मौत को गले लगाना हर किसी की बात नही है यह एक देवी की रूप है यही कारण है कि पूरे इलाकों के लोग इन्हें पूजनीय मान रहे है सती होना उनकी याद में पुण्यतिथि समारोह में हवन पूजन एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया हैउक्त कार्यक्रम में, पैक्सअध्यक्ष डॉ जितेंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी अरवल जिला मंत्री राहुल वत्स,ग्रामीण विकास शर्मा रंजीत प्रसाद सिंह ,बृजेश कुमार कृष्णानंद शर्मा सरपंच बृजमोहन किशोर शर्मा सहित सैकड़ों पुरुष एवं महिला श्रद्धालु भक्तजन मां के हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

एनडीए गठबंधन की सरकार में बिहार का होगा चौमुखी विकास-महेंद्र कुमार यादव

अरवल। जनता दल यू नेता महेंद्र कुमार यादव ने एनडीए गठबंधन के द्वारा विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दिया है उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ सरकार चलाने का काम करेंगे जो लोग खेल करने की बात कह कर ख्याली पुलाव पका रहे थे।   वैसे लोग नाकामयाब हो गए और उनके साथ ही खेल हो गई एनडीए सरकार विश्वास मत में थी जिसे सिद्ध कर दिखा दिया गया एनडीए गठबंधन की सरकार में बिहार का चौमुखी विकास होगा आने वाले लोकसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन के सभी उम्मीदवार विजयी होकर देश के विकास में अपनी सहभागिता का निर्वहन करेंगे।

नीतीश कुमार का विश्वासमत जीतना बिहार की 13 करोड़ जनता की जीत- मिथलेश कुमार यादव

अरवल। बिहार प्रदेश जदयू राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य श्री मिथलेश कुमार यादव ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के विश्वासमत जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह बिहार के 13 करोड़ जनता की, उनकी आकांक्षा और विश्वास की जीत है। यादव ने कहा कि विपक्ष ने एनडीए के विधायकों को तोड़ने के लिए तमाम हथकंडे अपना लिए लेकिन अंततः लोकतंत्र की जीत हुई।   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए पूरा बिहार ही उनका परिवार है। उनके लिए बिहार का विकास सर्वोपरी है। राज्य में पुनः एनडीए सरकार के बनने से न्याय के साथ विकास और सुशासन को और गति मिलेगी। इन्होंने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार की जनाकांक्षा पर खरा उतरेगी और बिहार में विकास के कई नए द्वार खुलेंगे।

बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अरवल । बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद सरकार के पक्ष में फ्लोर टेस्ट से बहुमत प्राप्त करने के पश्चात एनडीए को बहुमत हासिल करने पर भाजपा जिला कार्यालय अरवल में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया, जिसमें लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर जश्न में सराबोर दिखे। अरवल भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने एनडीए सरकार को बधाई देते हुए कहा कि बहुमत हासिल करने के बाद बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।   बिहार विधानसभा में एनडीए गठबंधन ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत पेश किया । इसमें एनडीए के पक्ष में 129 वोट पड़े। वहीं, विपक्षी पार्टियों ने वॉकआउट कर दिया और एक भी वोट विपक्ष में नहीं पड़े। बहुमत का आंकड़ा 122 था जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के लोगों की सेवा करेगी। आनेवाले चुनाव में एनडीए बिहार में क्लीन स्वीप करेगी।   साथ ही उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में जब भी एनडीए की सरकार आई है, तब-तब हर क्षेत्र में बिहार के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि हमलोंगों ने देखा है कि महागठबंधन की सरकार में कानून व्यवस्था किस स्तर तक खराब हो गई थी। बिहार से माफिया राज समाप्त होगी और बिहार विकास के रास्ते पर पुनः अग्रसर होकर बिहार के जनता का जनकल्याण करेगी। जब एनडीए की सरकार बनती है, तो स्थिरता आती है, जो कानून व्यवस्था बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। बिहार में जो जंगल राज था। अब वह समाप्त हो जायेगा।   बिहार में पुनः एक बार अमन और चैन स्थापित होगा। केंद्र में मोदी सरकार तो बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व में कहें तो डबल इंजन की सरकार बिहार को और ऊंचाइयों तक ले जायेगी । निश्चित तौर इस डबलइंजन की सरकार में बिहार में विकास की धारा बहेगी। बहुमत साबित होने के पश्चात बिहार में एनडीए सरकार स्थापित होने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हो गया या यू कहें कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में दोहरी खुशी देखने को मिली।   इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार,शशिभूषण भट्ट व शंकर सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत चन्द्रवंशी,भाजपा नगर अध्यक्ष चन्दन खत्री, जिला मीडिया संयोजक अमृत राज उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेन्द्र नारायण सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा से जय साहू, रौशन जयसवाल सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

निर्धारित रुट के अनुकूल मूर्ति विसर्जन पंडाल के लिए लेना होगा अनुमति

अरवल । सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी बातों को रखा गया तथा भरोसा दिलाया गया कि शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर सदैव वे जिला प्रशासन के साथ तैयार है।   जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक स्थलों तथा शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजा की जाती है। शांति पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है, जिला प्रशासन हमेशा मदद को तत्पर है। मूर्ति विसर्जन एवं जुलूस के समय डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।   कहीं भी किसी प्रकार का मामला होने पर तुरन्त प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष के साथ जिला प्रशासन को सूचित करें। मूर्तियों के विसर्जन रूट का सत्यापन कर रूट चार्ट बनाने का निदेश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार का विवाद न हो। सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील नृत्य पर रोक लगाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।   साथ ही डीजे संचालकों के साथ बैठक करने हेतु भी निदेशित किया गया। गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने हेतु निदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को निदेशित किया गया कि पूजा की समाप्ति तक सतर्क रहें। 18 फरवरी को मूर्ति विसर्जन अपराह्न 4 बजे तक पूर्ण कराने हेतु निदेशित किया गया। जो भी पंडाल आयोजक लाईसेंस के लिए आवेदन करेंगे, उनके साथ 10-12 स्वयंसेवी लोगों का फोटो एवं आधार कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।   पूजा कार्यक्रम हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा जन प्रतिनिधियों से निवेदन करते हुए कहा कि आपलोग स्वयं खड़े होकर मूर्ति विसर्जन में मदद करें, हमलोग आपके साथ है। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाई गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि जाति सूचक अश्लील गाना बजने पर कार्रवाई की जायेगी। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विसर्जन जुलूस निकालने वाले कोचिंग संस्थान आयोजन समिति पूर्व में ही अनुज्ञप्ति प्राप्त कर निर्धारित रूट एवं समय के अनुसार ही विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न करायेंगे।     बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त किये हुए या अनुमोदित रूट चार्ट से विचलन कर विसर्जन जुलूस निकालने पर आयोजक समितियों, कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। सभी आयोजक समिति से अपील है कि आयोजक स्थल पर बजाये जाने वाले संगीत अभद्र ,अश्लील न हो, इसका खास ध्यान रखा जाये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाकर अफवाह फैलाते है, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ता है। ऐसे तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है। अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।   शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06337-228191, 229494 एवं मो० नं0- 8235230817 है।नियंत्रण कक्ष 24 घंटा कार्यरत रहेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अरवल, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष के साथ जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

फरार चल रहे टॉप 20 में शामिल 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने सोमवार को बिक्रमगंज थाना के कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि खैराभुधर में रामनुज तिवारी उम्र 26 वर्ष पिता अशोक तिवारी ग्राम तेघड़ा थाना बिहियां जिला भोजपुर की हत्या हुई थी । उन्होंने कहा कि बिक्रमगंज थाना कांड संख्या 109/17 के आलोक में सुसंगत धारा 302 /120 (बी०) भा०द०वि० व 27 आर्म्स एक्ट एवं कांड सं०110/17 धारा 25 (1-बी)ए)26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था।   एसडीपीओ ने कहा कि पुजा कुमारी पिता स्व० बृषकेतु मौआर ग्राम खैराभुधर थाना बिक्रमगंज जिला रोहतास अपने परिवार के साथ नगर थाना भोजपुर में रहकर जीवन यापन कर रही थी । उसी क्रम में अपने पास के पड़ोसी मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी पिता मोबिन अंसारी ग्राम तरी मुहल्ला वार्ड संख्या 08 थाना आरा नगर जिला भोजपुर से पुजा कुमारी की दोस्ती हो गई तथा मोईन अंसारी को एहसास होने लगा कि पुजा कुमारी हमसे प्यार करती है । उसको लेकर हमेशा बातचीत करती एवं मिला करती थी । उसी क्रम में पुजा कुमारी की शादी सीआरपीएफ के जवान रामानुज तिवारी उम्र 26 वर्ष पिता अशोक तिवारी ग्राम तेघड़ा थाना बिहियां जिला भोजपुर से तय हो गयी थी ।   उन्होंने बताया कि रामानुज तिवारी 19 वी बटालियन उड़ीसा में सीआरपीएफ सिपाही के पद पर पदस्थापित थे । सीआरपीएफ सिपाही रामानुज तिवारी के साथ शादी तय होने के बाद अपने मंगेतर पुजा कुमारी से मिलने के लिए खैरामुधर थाना बिक्रमगंज आये थे ।   उसी क्रम में मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी को पता चला कि रामानुज तिवारी अपने मंगेतर पुजा कुमारी के साथ ग्राम खैराभुधर में अपने घर पर है । तब मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी मोटरसाईकिल से खैराभुधर आकर पुजा कुमारी के घर में घुस गए और पुजा कुमारी के होने वाले मंगेतर रामानुज तिवारी को गोली मार दिया ।   गोली लगने के बावजुद भी रामानुज तिवारी एवं पुजा कुमारी मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी को काफी पकड़ने का प्रयास किया,परन्तु मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी भागने में सफल रहा तथा धर पकड़ में मोईन अंसारी का पिस्टल घटनास्थल पर ही गिर गया था । रामानुज तिवारी की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी थी।   श्री कुमार ने कहा कि बिक्रमगंज थाना कांड सं०109/ 17 में पुजा कुमारी , नीरज कुमार उर्फ सोनु दोनो पिता स्व० वृषकेतु मौआर उर्फ रंजीत सिंह एवं इंदु कुवर पति स्व० वृषकेतु मौआर उर्फ रंजीत सिंह तीनों ग्राम खैराभुधर थाना बिक्रमगंज जिला रोहतास न्यायालय से जमानत पर मुक्त तथा इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी पिता मोबिन अंसारी ग्राम तरी मुहल्ला वार्ड संख्या 08 थाना आरा नगर जिला भोजपुर सात वर्षो से इस कांड में फरार चल रहे थे एवं रोहतास जिला के टॉप-20 में भी फरार अभियुक्त थे तथा इनके विरूद्ध पुलिस उप-महानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र डिहरी-ऑन-सोन के द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था ।   पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम को गठन किया गया था । गठित विशेष टीम एवं बिक्रमगंज थाना के सहयोग से वर्षों से फरार चल रहे अप्रा०अभि०मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी पिता मोबिन अंसारी ग्राम तरी मुहल्ला वार्ड संख्या 08 थाना आरा नगर जिला भोजपुर को टेढ़की पुल बिक्रमगंज से गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने कहा कि इनके अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है ।   इसमें जो पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी गिरफ्तार किए है । उन्हें पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा । एसडीपीओ ने कहा कि अबतक रोहतास पुलिस द्वारा टॉप-10 के सात अभियूक्तो को गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है एवं टॉप-20 के पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है एवं पांच अभियुक्त आत्समर्पण किए है ।

एसडीएम व एसडीपीओ के नेतृत्व में सरस्वती पूजा को लेकर बिक्रमगंज थाना परिसर में शांति-समिति की बैठक

सरस्वती पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर बिक्रमगंज थाना परिसर में एसडीएम अनिल बसाक एवं डीएसपी कुमार संजय के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर में शांति-समिति की बैठक आहूत की गई । एसडीएम व डीएसपी द्वारा बुलाई गई बैठक में अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी थाना के थानाध्यक्षों , थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजनों, पूजा समिति, वरिष्ठजनों आदि मौजूद थे ।   मौके पर एसडीएम व डीएसपी द्वारा सरस्वती पूजा को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर लोगो से अपील की गई । बैठक में आये हुए सभी सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि पूजा स्वछता के साथ पवित्रता का त्योहार है । आप लोग कोई ऐसे काम नही करे,जिससे प्रशासन को परेशानी हो । पूर्व की तरह इस बार भी क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए ।   इस दौरान पूजा में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है । उन्होंने कहा कि पूजा समिति को मूर्ति स्थापित करने व विसर्जन के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है । पूजा के दौरान सामाजिक तत्वों पर नजर रखें एवं किसी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत सूचना थाना को देने की बात कही ।   उन्होंने कहा कि आज के दौर में सरस्वती पूजा में प्रतिमा का अनावरण हर जगह हो रहा है । इसलिए पूजा शांति से करें । एसडीएम श्री बसाक ने कहा कि कोई भी पूजा समिति अपने प्रतिमा का विसर्जन शांति ढंग से करें ।   मौके पर बिक्रमगंज बीडीओ अमित प्रताप सिंह , संझौली बीडीओ मोहम्मद सैयद सर्फराजुद्दीन अहमद ,काराकाट बीडीओ राहुल कुमार सिंह , काराकाट सीओ जितेंद्र कुमार , बिक्रमगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार , संझौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार , नटवार थानाध्यक्ष राहुल , दिनारा थानाध्यक्ष रौशन कुमार , सूर्यपुरा थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी , दावथ थानाध्यक्ष कृपाल जी , नासरीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार , कछवां थानाध्यक्ष मितेश कुमार , राजपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार एवं जनप्रतिनिधियों में रामचंद्र नट , मोहम्मद अयूब खान सहित स्थानीय थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी लोग मौजूद थे ।

मेहंदिया में पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में खड़ी एक 407 ट्रक से 177 कार्टून अंग्रेजी शराब की बरामद

अरवल जिले के मेहंदिया थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मेहंदिया बाजार से संदेहास्पद स्थिति में खड़ी एक मिनी ट्रक से 177 कार्टून अग्रेजी शराब की बरामद | अरवल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश पर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया | जिसमें मेहंदिया थाना के जांबाज थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ,पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार झा एवं अविनाश कुमार तथा सशस्त्र बल को शामिल किया गया।   उक्त टीम द्वारा मेहंदिया बाजार में पहुंचकर विधिवत तलाशी ली गई तो संदेह हुआ कि इसमें अवैध रूप से सामान लोडेड है ,जहां पुलिस ने एक टाटा 407 ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 02 GC 6134 को जप्त कर थाना परिसर लाई गई तो ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब पाया गया | इस मामले में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेहंदिया बाजार में एक टाटा 407 वाहन संदेहास्पद स्थिति में खड़ा है उक्त टीम पहुचकर गाड़ी को जप्त कर थाना परिसर लाई गई तो गाड़ी में 177 कार्टून में कुल 1593 लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया है| फिलहाल पुलिस बरामद अग्रेजी शराब के खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर कांड में संलिप्त फारवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अपराधियों को पता लगाने में जुट गई है।

विधानसभा में बहुमत साबित होना लोकतंत्र की जीत:-रोशन कुमार यादव

कलेर। अरवल भाजपा जिला प्रवक्ता रोशन कुमार यादव ने कहा कि विधानसभा में बहुमत सिद्ध होना यह लोकतंत्र की जीत है विपक्ष के लोगों द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने के लिए सुनियोजित सड़यंत्र रचा जा रहा था लेकिन वह विफल साबित हुए विश्वास मत में सरकार थी और विधानसभा में हम लोगों ने सिद्ध करने का काम किया एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ है और एक साथ मिलकर सरकार चलाने का काम करेंगे विपक्ष के लोग नाकामयाब हुई तथा जो लोग खेल करने की बात कर रहे थे उनके साथ खुद खेल हो गई।   रौशन कुमार यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को बधाई देते हुए उन्हे एनडीए सरकार को विश्वास मत हासिल कराने को लेकर किंग मेकर की उपाधि दी है उन्हें ने कहा की नित्यानंद राय जी एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने का काम किए जिसके परिणाम स्वरूप आज विधानसभा में एनडीए सरकार ने विश्वास मत हासिल किया है! श्री नित्यानंद राय जी अपने कुशल नेतृत्व और सफल रणनीतिकार की भूमिका अदा करके विपक्ष के मंसूबों को विफल करने का काम किए हैं और बिहार के राजनीति में अपनी दबदबा को और मजबूती से कायम किए अगर भाजपा भविष्य में श्री नित्यानंद राय जी का चेहरा आगे करती है तो भविष्यय के लिए फायदेमंद निर्णय साबित होगा।

सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर की गई व्यापक तैयारी, निकला फ्लैग मार्च

अरवल जिले में सरस्वती पूजा को लेकर जिला तथा पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। अति संवेदनशील जगहों पर चिन्हित करने को लेकर अनुमंडल अधिकारी के द्वारा भी निर्देशित किया गया है। डीएम के आदेश पर वैसे जगह को चिन्हित करने का निर्देश जारी किया है जहां पूजा के दौरान किसी प्रकार के अप्रिय घटना कर सके।   संयुक्त रूप से संबंधित थाना और उसके अंचलाधिकारी से रिपोर्ट मांग की गई है ताकि विधि व्यवस्था आसानी से संधारण किया जा सके ताकि सरस्वती पूजा भक्ति के माहौल में संपन्न कराया जा सके ।अब तक सदर थाने की पुलिस ने इस मामले में 42 आसामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए धारा 107 की कार्रवाई भी कर चुकी है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर से मुख्य-मुख्य स्थलों पर दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-नियंत्रण के मानकों के अनुसार क्षेत्रीय आवश्यकता का आकलन करते हुए दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति करेंगे। फ्लैग मार्च में जिलाधिकारी वर्षा सिंह भी शामिल हुई।