Bakwas News

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को दी गई प्रशिक्षण

अरवल। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को सफल संचालन हेतु जिले के मतदान कर्मियों को प्लस टू उच्च विद्यालय उमैराबाद में द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान आज शुक्रवार को 1 जून को आम चुनाव हेतु प्रतिनियुक्त 208 पीठासीन पदाधिकारी, 208 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 208 द्वितीय मतदान पदाधिकारी, 208 तृतीय मतदान पदाधिकारी को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरो द्वारा द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में पूरी मतदान प्रक्रिया, सभी प्रपत्रों एवं इवीएम सचालन की जानकारी दी गई।   पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी को हस्तपुस्तिका और इवीएम विवरणिका भी वितरित की गई। इस दौरान सभी कर्मियों से 50 प्रश्नों की लिखित परीक्षा भी ली गई एवं प्रशिक्षण पूर्ण होने का दक्षता प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा भी प्रशिक्षणार्थियों को चुनाव की बारीकियाँ को स्पष्ट रुप से बताई गई।

मैथिली ठाकुर द्वारा गीत संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए किया गया प्रेरित

अरवल । लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन, अरवल द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय पहलेजा में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोक गायिका व कलाकार सुश्री मैथिली ठाकुर का आगमन बिहार निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में अरवल जिले कलेर प्रखंड अंतर्गतत पहलेेजा में हुआ।   इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा पौधा एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायिका व कलाकार सुश्री मैथली ठाकुर, जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह अरवल, एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किये गये गीतों एवं उनकी मधुर गायन ने समां बांध दिया।   मैथिली ठाकुर लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के लिए राज्य की स्वीप आइकॉन है और बिहार की एक अति सम्मानित प्रेरणादाई व्यक्तित्व भी हैं। इस दौरान उनके द्वारा हिंदी से लेकर मगही लोकगीतों की प्रस्तुति की गई एवं बीच-बीच में मतदाताओं का उत्साहवर्धन और 01 जून को घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा मतदाताओं के समक्ष अपील की गई कि सहज, सुगम एवं भय मुक्त मतदान की जो व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया है, उसमें सब बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 01 जून को मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे।   उनके द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि मतदान का समय सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक है, जो भी मतदाता शाम 06:00 बजे तक मतदान के लिए कतार में रहेंगे उन्हें मतदान कर्मियों द्वारा टोकन प्रदान कर मतदान अवश्य करने दिया जायेगा। उन्होंने आगे सभी को प्रेरित करते हुए यह बताया कि 01 जून 2024 को सर्वप्रथम मतदान उसके उपरांत अन्य कोई कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में वोटर इंफोरमेशन स्लिप का वितरण लगभग पूर्ण हो गया है एवं शेष बचे मतदाता को शीघ्र ही प्रदान कर दिया जायेगा। उनके द्वारा आगे बताया गया कि वोटर इंफोरमेशन स्लिप नहीं रहने पर भी मतदाता जरूरी दस्तावेज के साथ मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदान कर सकते है।   इसके साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि जिन व्यक्ति के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है वे 12 प्रकार के फोटोयुक्त पहचान पत्र यथा- आधार कार्ड, पेन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), भारतीय पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फौटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते है। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोगों को चुनाव की महत्ता एवं चुनाव के बाद जनहित में बनाये जाने वाले नियमों / कानूनों के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया।उन्होंने बताया कि आप मताधिकार का उपयोग कर सही उम्मीदवार चुनकर संसद में भेज सकते है जो आपके लिए सही नियम/कानून के निर्माण में सार्थक भूमिका निभाता है। यही कानून आपके और आपके बच्चों के भविष्य निर्माण में सार्थक सिद्ध होता है। इसलिए अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मतदान का प्रयोग अवश्य करें। पुरुष एवं महिला दोनों का समाज के उत्थान में भागीदारी अपेक्षित है, अपील है कि सब मिलकर मतदान करें व इस महापर्व में अपनी भागीदारी शतप्रतिशत सुनिश्चित करें।   उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह आश्वस्त किया कि बूथों के निरीक्षण एवं गर्मी को देखते हुए बूथ पर पीने का पानी, छायादार जगह, बैठने की व्यवस्था, महिला व पुरुष के लिए शौचालय की व्यवस्था, मेडिकल टीम इत्यादि अन्य प्रकार की सभी जरूरी सुविधाएँ भी मतदाताओं को प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो। जिला पदाधिकारी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि अरवल जिले में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा काफी कम है अतः महिलाओं से अनुरोध है कि समाज में अपनी हिस्सेदारी और भूमिका को समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और यह प्रण लें कि 01 जून 2024 को सर्वप्रथम मतदान उसके उपरांत कोई काम करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि युवा किसी भी व्यवस्था के लिए सबसे अहम कड़ी होते है. इसलिए वे अपनी प्रजातांत्रिक जिम्मेवारियों को पूरी तरह से समझें एवं लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बनें।   जिला पदाधिकारी द्वारा युवा वोटरों को उर्जा व क्रांति का उदाहरण देते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया गया एवं अपने स्तर से दूसरे मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा वहाँ उपस्थित सभी लोगों को नोटा के बारे में भी बताया गया कि अगर आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं आता है तो आप नोटा का बटन दबाकर लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी निभा सकते है एवं जागरूक मतदाता की पहचान बन सकते हैं।

काराकाट के सपने साकार करेंगे एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा – मंत्री नीरज

भाजपा के प्रदेश स्टार प्रचारक सह बिहार सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार उर्फ बबलू सिंह ने गुरुवार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगा। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काराकाट प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा क्षेत्र में जनता के बीच विकास की एक नई पंख लगाने का कार्य करेंगे। मंत्री के बिक्रमगंज नगर परिषद के धारूपुर गांव पहुंचने पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति सदस्य सिद्धनाथ सिंह ने फूल माला, बुके व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।   इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह भाजपा नेता अजीत सिंह, सुनील सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, दिनेश कुमार, हरेंद्र सिंह, मनमोहन तिवारी, सरोज सिंह, जितेंद्र सिंह, बब सिंह, नागेश्वर कुशवाहा, आशुतोष सिंह, रमाशंकर सिंह, अनिकेत कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, झुन्ना सिंह, राकेश मिश्रा, अजीत सिंह, मैनुदिन हुसैन, अयूब खां, जुनैद खां, विवेक कुमार, परवेज खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

बालू माफियाओं के ऊपर चला खनन विभाग का डंडा

बिहार सरकार के द्वारा बालू माफियाओं के ऊपर लगातार ही शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में खनन विभाग के द्वारा बालू के अवैध भंडारण को लेकर कलेर थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।   कलेर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि अग्नूर गांव के पास अवैध तरीके से बालू का भंडारण किया गया था। जब खनन विभाग के द्वारा ई चालान मांगा गया तो कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से चालान दिखाने में सक्षम नहीं रहा।जिसके आलोक में खनन विभाग के द्वारा कलेर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आगे मामले की जांच की जा रही है।

डीएम ने स्वीप कोषांग के साथ की बैठक

अरवल । जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अरवल, वर्षा सिंह की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग के साथ बैठक की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया कि शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित करते हुए 1 जून 2024 हेतु माइक्रो प्लान तैयार करें। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि सभी पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों को वार्ड वार टैगिंग करते हुए 1 जून 2024 हेतु माइक्रो प्लान तैयार करें तथा 1 जून के दिन माइकिंग कराने हेतु भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।   जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि जीविका, सेविका व सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर भ्रमण करते हुए मतदाताओं को 1 जून 2024 के दिन मतदान करने हेतु प्रेरित करें। ज्ञात हो कि 24 मई को स्टेट आईकॉन मैथिली ठाकुर का आगमन अरवल जिले में होना सुनिश्चित है। अतः इस परिपेक्ष्य में भी जिले स्तर पर की गई तैयारियों को लेकर जिला-निर्वाचन-पदाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव कार्यों की किया समीक्षा

अरवल । बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच०आर० श्रीनिवास (भा०प्र०से०), जितेन्द्र सिंह गंगवार (भा०पु०से०), अपर महानिदेशक (मुख्यालय), आलोक रंजन घोष (भा०प्र०से०), अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार का 36-जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित निर्वाचन कार्यों की तैयारियों की समीक्षा हेतु अरवल जिले का भ्रमण किया गया।   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के द्वारा खेल भवन, गाँधी मैदान, अरवल अवस्थित डिस्पैच सेन्टर की तैयारी एवं वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह का अवलोकन किया गया। उन दोनों के द्वारा किये गये व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया गया। तत्पश्चात्, खेल भवन, गाँधी मैदान, अरवल अवस्थित ई०वी०एम० कमीशनिंग , सीलिंग केन्द्र एवं 214-अरवल एवं 215-कुर्था विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बजगृह का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में बजगृह अवस्थित सी०सी०टी०वी० के डिस्पले का निरीक्षण किया गया एवं विजिटिंग पंजी पर अपना हस्ताक्षर दर्ज किया। बजगृह के व्यवस्था पर उनके द्वारा संतोष प्रकट किया गया एवं वहाँ कर्मियों तथा प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ यथा-पेयजल, शौचालय, इत्यादि उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया गया।     214-अरवल एवं 215-कुर्था विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य हेतु गठित कोषांग के जिलास्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय, जहानाबाद में आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा अब तक किये गये निर्वाचन कार्यों की तैयारियों की सराहना की गयी। मतदान प्रक्रिया एवं मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने हेतु निदेश दिये गये-वैसे भवन जहाँ 4 या 4 से अधिक मतदान केन्द्र अवस्थित हैं, वहाँ हेल्पडेस्क की व्यवस्था करने को कहा गया, जिससे मतदाताओं को अपने मतदान केन्द्र पर जाने में सुविधा हो ।   भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व के चरण में ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट खराबी के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में सुरक्षित ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट रखा जाय।मतदाताओं की सुविधा हेतु सभी मतदान केन्द्रों पर शेड, पेयजल, शौचालय, बिजली तथा वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प एवं व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।   गर्मी को देखते हुए मतदान दलों को दिये जाने वाले सामग्री में के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में ओ०आर०एस० का पैकेट उपलब्ध कराने के साथ मतदाताओं के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर आशा कार्यकर्ता को प्रतिनियुक्त करने ,वैसे मतदाता जिनकी उम्र 85 वर्ष या उससे अधिक है तथा दिव्यांग मतदाता जो मतदान केन्द्र पर आने में असक्षम है. उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने एवं वापस भेजने के लिए निर्देश दिया गया है उसके साथ में अन्य प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

कोरियम मैदान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अरवल।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिलापदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह के नेतृत्व में जीविका के माध्यम से अरवल सदर प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या-02 मध्य विद्यालय, कोरियम मैदान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा पौधा देकर जिला पदाधिकारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओं को वोट के महत्व के बारे में बताया। इसी क्रम में सभी मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई।   उनके द्वारा सभी लोगों को संबोधित करते हुए यह आश्वस्त किया गया कि बुथों के निरीक्षण एवं गर्मी को देखते हुए बुथ पर पीने का पानी, छायादार जगह, बैठने की व्यवस्था, महिला व पुरूष के लिए शौचालय की व्यवस्था, मेडिकल टीम इत्यादि अन्य प्रकार की सुविधाएँ भी मतदाताओं को प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो। जिला पदाधिकारी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि अरवल जिले में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा काफी कम है अतः महिलाओं से अनुरोध है कि समाज में अपनी हिस्सेदारी और भूमिका को समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और यह प्रण लें कि एक जून को सर्वप्रथम मतदान उसके उपरांत कोई काम करेंगे।     कार्यक्रम में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत गाकर उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूक किया गया एवं जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता नारे भी लगाए गए अरवल ने यह ठाना है, मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। सब काम छोडकर 01 जुन को वोट कर इत्यादि। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा जीविका दीदियों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी के साथ जिले के अन्य पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर कर 01 जुन को वोट देने के लिए सभी को प्रेरित किया

नगर परिषद में अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजन

अरवल । नगर परिषद के पार्षदों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद के कुछ पार्षदों एवं बिचौलियों के द्वारा मनमानी एवं अवैध रूप से आवास योजना में पैसे की वसूली के मुद्दा पर विशेष रूप से चर्चा किया गया बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि जिन लोगों के द्वारा पैसा दिया जाता है उन्हें लाभुकों को अनुशंसा पत्र पार्षदों के द्वारा दिया जाता है जबकि कुछ लाभुकों को विरोधी समझकर उन संस्था पत्र नहीं लिखा जाता हैं इससे कार्यालय की छवि धूमिल हो रही है इस संदर्भ में लगातार शिकायत लाभुकों के द्वारा की जा रही थी हालांकि प्राप्त शिकायत के आलोक में कई संबंधित पार्षदों को सूचना दी गई इस तरह के कार्य नहीं करने के लिए कहां गया लेकिन कुछ पार्षद लगातार मनमानी करते रहे हालांकि कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया की कल योजना वार्ड पार्षद के सूचना के बगैर कराया जाता है जो भी बुनियाद एवं मनगढ़ंत है।   सभी योजनाओं का क्रियान्वयन नगर पालिका के सशक्त एवं बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद ही कराया जाता है प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ पार्षदों का कहना है कि अरशद के अनुशंसा पर ही लाभ को भुगतान किया जाना चाहिए जो भी बुनियाद एवं मनगढ़ंत है ऐसा कोई प्रावधान नहीं है साफ सफाई का भुगतान सभी शिकायतकर्ता जन्म प्रतिनिधि या सभी वार्ड पार्षद के द्वारा संतुष्टि पत्र प्राप्त होने के बाद ही किया जा रहा है जबकि पार्षद द्वारा संतुष्टि पत्र लेने का कोई प्रावधान नहीं है विभागीय योजना या किसी प्रकार की योजना वार्ड पार्षद को ठेका के द्वारा करवाने का प्रावधान नहीं है।     विभागीय कार्य के लिए अभिकर्ता बनी अभियंता कार्यालय कवि निविदा के लिए संवेदक क्या अभिकर्ता के द्वारा ही कराए जाने का प्रावधान है यह मांग द्वितीय लाभ के लिए किया जा रहा है जबकि विभागीय पत्रांक 1592 दिनांक 9-7-2013 के माध्यम से पार्षदों के अनुशंसा का कोई प्रावधान नहीं है नल जल योजना रखरखाव के लिए निविदा के माध्यम से चयनित एजेंसी का है पार्षद के द्वारा भुगतान करने का कोई प्रावधान नहीं है इन तमाम मुधोपुर नगर परिषद प्रतिनिधियों द्वारा सहमति जताई गई एवं बताया गया कि जानबूझकर कुछ पार्षदों के द्वारा नगर परिषद के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल। कमीशनिंग का कार्य अत्यंत सावधानी पूर्वक किया जाना सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य हो कि 22 मई से मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण उमैराबाद उच्च विद्यालय, अरवल में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर मतदान कर्मियों को निदेशित किया गया कि सभी मतदान कर्मी चुनाव कार्य में निष्पक्षता से भाग लेंगे तथा किसी का आतिथ्य सत्कार स्वीकार नहीं करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर 1 जून 2024 को प्रातः 5:30 बजे से मॉक पोल प्रारंभ करेंगे एवं 7:00 बजे से वास्तविक मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे।   जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि मतदान के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो एवं लगातार मतदान जारी रहे इसके लिए भी मतदान कर्मी जिम्मेदार होंगे। पीठासीन पदाधिकारी को संबोधित करते हुए निदेशित किया गया कि वी.टी.आर. संबंधित डाटा प्रत्येक 2 घंटे पर संबंधित ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे एवं इसकी जानकारी सेक्टर दण्डाधिकारी तथा जिले में अवस्थित कंट्रोल रूम को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कमीशनिंग केंद्र का दलबल के साथ की निरीक्षण

अरवल ।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा कमीशनिंग केंद्र, खेल भवन, गांधी मैदान, अरवल तथा प्रशिक्षण केंद्र, उमैराबाद उच्च विद्यालय, अरवल का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कमीशनिंग कार्य में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को निदेशित किया गया कि कमीशनिंग कार्य को सतर्क रहकर करें। किसी भी प्रकार की गलती पूरी मतदान प्रक्रिया को बाधित कर सकती है।अतः कमीशनिंग का कार्य अत्यंत सावधानी पूर्वक किया जाना सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य हो कि 22 मई से मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण उमैराबाद उच्च विद्यालय, अरवल में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर मतदान कर्मियों को निदेशित किया गया कि सभी मतदान कर्मी चुनाव कार्य में निष्पक्षता से भाग लेंगे तथा किसी का आतिथ्य सत्कार स्वीकार नहीं करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर 1 जून 2024 को प्रातः 5:30 बजे से मॉक पोल प्रारंभ करेंगे एवं 7:00 बजे से वास्तविक मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे।   जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि मतदान के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो एवं लगातार मतदान जारी रहे इसके लिए भी मतदान कर्मी जिम्मेदार होंगे। पीठासीन पदाधिकारी को संबोधित करते हुए निदेशित किया गया कि वी.टी.आर. संबंधित डाटा प्रत्येक 2 घंटे पर संबंधित ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे एवं इसकी जानकारी सेक्टर दण्डाधिकारी तथा जिले में अवस्थित कंट्रोल रूम को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।