Bakwas News

लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं को ले डीएम ने की बैठक

अरवल। लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के नियमानुसार मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएँ प्रदान की जानी है। इस क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह की अध्यक्षता में अधीक्षण अभियंता अंचल, आरा एवं कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, अरवल के साथ बैठक आयोजित की गई।   इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए बताया गया कि मौसम को देखते हुए समस्त मतदान केन्द्रों पर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में खराब पड़े नल-जल योजना एवं बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि मतदान के समय किसी मतदाता को पेयजल की असुविधा न हो। इस दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, अरवल द्वारा 06337-229306 नम्बर शेयर कर बताया गया कि इस नम्बर पर संपर्क स्थापित कर जिले में बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती हेतु सूचना दर्ज कराया जा सकता है। जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी जा सकती है । 214-अरवल 06337-228061, 228059

छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

कलेर,अरवल। कलेर थाना क्षेत्र के कलेर से नाबालिक छात्रा के अपहरण के मामले में एक युवक को मंगलवार को कलेर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कलेर ग्राम से एक नाबालिक छात्रा की अपहरण का मामला कलेर थाने में 18 मई को परिजनों द्वारा कलेर थाना कांड संख्या 65/ 24 के तहत दर्ज करवाया गया था।   कलेर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि विगत एक सप्ताह पूर्व कलेर ग्राम से एक नाबालिक छात्रा के अपहरण को लेकर परिजनों द्वारा कलेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें कलेर निवासी बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।वहीं नाबालिक छात्रा को व्यवहार न्यायालय अरवल में 164 के बयान के बाद अल्पावास गृह अरवल भेज दिया गया।

लोकसभा आम निर्वाचन की जिले में तैयारियों का निरीक्षण

अरवल । लोकसभा आम निर्वाचन की जिले में तैयारियों के निरीक्षण को लेकर मंजीत सिंह, सेवानिवृत भा०प्र०से०, विशेष सामान्य प्रेक्षक एवं धर्मेन्द्र शर्मा, भा०पु०से०, पुलिस प्रेक्षक 36-जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के द्वारा अरवल जिला का भ्रमण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा विशेष सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक को पौधा देकर अभिवादन किया गया।   इस दौरान विशेष सामान्य प्रेक्षक द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी से जिले में चुनाव से संबंधित समस्त प्रकार की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं जरूरी निदेश दिये गये। इसके साथ ही पुलिस प्रेक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक अरवल से जिले में चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जायजा लिया गया एवं उनके द्वारा जिले में गठित चेक पोस्टों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई। उन्होंने इस दौरान निर्वाचन में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क एवं सावधान रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निदेश दिया।

मधुश्रंवा मेला मैदान में चिराग पासवान ने चुनावी सभा को किया संबोधित

कलेर ,अरवल । लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान एवं भाजपा के पूर्व विधान परिषद डॉ संजय जयसवाल ने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के अरवल जिले के कलेर प्रखंड क्षेत्र  स्थित मधुश्रंवा मेला मैदान में पहुंच कर एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया| और एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में लोगों से वोट देने को अपील किया |  चिराग पासवान ने आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि ये लोग कहते हैं कि मोदी सरकार बनी तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। संविधान बदल दिया जाएगा, लोकतंत्र खतरे में आ जायेगा। यहीं कांग्रेस है 75 के दशक में आपातकाल की घोषणा करके लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। इसके साथ ही बोले की जब तक चिराग पासवान जिंदा है न संविधान खतरे में है और ना आरक्षण खत्म होगा यह मेरा वादा है।आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है तो यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देन है। साथियों देश की जब अर्थव्यवस्था मजबूत होती है तो हर राज्य का राजस्व बढ़ता है। देश के साथ राज्य का विकास होता है। आज इसका परिणाम है कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। इसलिए देश को विकसित बनाना है तो देश के प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना होगा। जब देश का विकास होगा तो राज्य भी विकसित होंगे। वही संजय जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आज 81 करोड़ लोगो को मुफ्त में अनाज देने का काम कर रहे है। वही मनसंचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने किया|   इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, लोजपा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ,लोजपा के वरिष्ठ नेता सुनील यादव , जहानाबाद लोकसभा सह संयोजक इंजीनियर संजय शर्मा, कुंदन पाठक , लोजपा नेेेत्री विमला देवी के अलावे अनेकों कार्यकर्ता के साथ-साथ हजारोंं की तादाद में जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण भी मौजूद थे।

निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह और खेसारीलाल यादव की चुनावी जनसभा में उमड़ी भीड़, भारी मतों से जिताने की किया अपील, नेता नहीं बेटा बनकर काराकाट का करूंगा विकास

चिलचिलाती धूप में बिक्रमगंज के इंटर स्कूल खेल स्टेडियम में मंगलवार को चुनावी जनसभा में काराकाट लोकसभा संसदीय क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के समर्थन में खेसारी लाल यादव ने हाथ जोड़कर सभा स्थल पर उपस्थित आमजनों से वोट मांगा। जैसे ही पवन सिंह एवं खेसारी लाल यादव एक साथ मंच पर पहुंचे वैसे ही चिलचिलाती धूप में भी लोगों ने जय पवन तय पवन के नारे लगाए। पवन सिंह एवं खेसारी लाल यादव को स्थानीय लोगों ने फूलमाला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। सभा स्थल पर मौजूद भारी भीड़ को काबू करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को काफी मसक्कत करनी पड़ी।   जनसभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने वादा किया कि जीतने के बाद काराकाट में फिल्म सिटी बनाउंगा । सांसद मद के राशि जनता में खर्च करूंगा,काराकाट में अपना घर बनाऊंगा ,जनता की सेवा करूंगा । पवन सिंह ने कहा कि काराकाट की जनता का साथ रहा तो सांसद बनने से मुझे कोई नहीं रोकेगा । माई, बहिन के आशीर्वाद मिली त हम जरूर जीत जाइम, जनता जनार्दन हमार भगवान हवन , हमरा के आपन बेटा समझ के वोट दे के जिताईजा ।   तो वहीं उनके समर्थन में पहुंचे भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने खुले मंच से मतदाताओं से हाथ जोड़कर अपील किया कि एक जून को आप सब अपने एक-एक कीमती वोट देकर पवन भैया को विजयी बनाकर संसद में भेजें ताकि आपका बेटा ,आपका भाई सदन में जाकर आपकी आवाजों को उठाएं।   भोजपुरी में पवन व खेसारी ने किया खूब जनसंवाद निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह और खेसारीलाल ने भोजपुरी में खूब जन संवाद किया। कहा कि इ भाई सब के लफुआ कह ताड़न स। ओहनी के बेटा का हवन स। कहा कि इ हमार जान हवन स। 1 जून के भर भर के वोट दे के एहनी के जबाब देबे के बा।   खेसारी ने कहा कि एक दु लाख से ना हिंदुस्तान में सबसे अधिक वोट से जितावे के बा। पवन सिंह ने कहा कि पहले काराकाट का चर्चा कितना कम था।हमारा चुनाव के घोषणा से सभी का हेलीकॉप्टर आने लगा। खेसारी ने कहा कि हमार भैया के जितावे के बा। इ काराकाट के विकास करिहन।

पंचायती राज मंत्री का बिक्रमगंज में किया गया स्वागत

पटना से सासाराम जा रहे पंचायती राज मंत्री केदारनाथ गुप्ता का बिक्रमगंज शहर के सासाराम रोड में चंदन ड्रेसेज के पास भव्य स्वागत किया गया। नगरपरिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता ने उन्हें फूलों का माला और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। वहीं नविनचंद साह ने फूलों का माला और बुके देकर स्वागत किया।   इनके अलावा वैश्य नेता खुशीचंद गुप्ता, अंजनी प्रसाद, राजेन्द्र गुप्ता, वार्ड पार्षद रामजी प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद, सुदर्शन गुप्ता, अनिल प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, निरज गुप्ता सहित कई लोगों ने फूलों का माला देकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने लोगों खासकर वैश्य समाज के लोगों से एनडीए गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहां की देश के विकास और अखंड भारत के निर्माण के लिए तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश का बागडोर सौपना है। अभी तक बिहार में हुए चुनाव में सभी सीटें एनडीए के खाते में जा रही है। अंतिम चरण में भी स्थिति काफी मजबूत है। देश के विकास रूपी महायज्ञ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है।

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शस्त्र जमा करने का कार्य शुरू

कलेर,अरवल । लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शस्त्र जमा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए मेहंदीया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेख ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी शस्त्र धारियों को थाना में शस्त्र जमा करने का दिशा निर्देश जारी किया गया गया है।   इसके अंतर्गत मेहंदीया थाना में कुल 12 लोगों ने अभी तक अपना शस्त्र जमा कराया है। वहीं परासी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि अभी तक 18 लोगों ने थाना में शस्त्र जमा कराया है।वहीं कलेर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि 2 लोगों ने शस्त्र जमा कराया है।इस तरह विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभी तक कुल 32 शस्त्र जमा कराया गया है।शस्त्र जमा करने कार्य 30 मई तक किया जाएगा।

तेजस्वी और मुकेश ने चुनावी सभा को किया संबोधित

अरवल जिले के फतेहपुर संडा स्थित मधुबन खेल मैदान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी तथा राजद नेत्री सीमा कुशवाहा पहुचीं जहाँ जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव के पक्ष में वोट देने के लिए संबोधन किया| मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहां भाजपा पर जमसकर बरसे, तो सीएम नीतीश कुमार पर भी गरजे। कहा कि आप हमको वोट दीजिए, हम आपको नौकरी देंगे। विरोधियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य खतरे में है। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है|उन्होंने एनडीए के नेताओं पर तंज ही कसते हुए कहा कि ये लोग देशवासियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आज युवाओं के हाथों में डिग्री तो है, लेकिन काम नहीं। बेरोजगारी का दंश झेलने को वे मजूबर है। इतना ही नहीं, महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देंगे।   सभी घरों को प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा एवं 10 किलो मुफ्त राशन दी जाएगी।वही वीआईपी संरक्षक मुकेश सहनी ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। यह समय बदलाव लाने का है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से लड़ रही है। लेकिन, सरकार इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। किसानों, गरीबों व युवाओं के लिए यह चुनाव नहीं, एक चुनौती है। पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

रोहतास जिला के सुअरा हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की बिक्रमगंज में हुई बैठक। काराकाट लोकसभा और सासाराम लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में अगामी 25 मई को सुअरा हवाई अड्डे पर होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारी को लेकर बिक्रमगंज स्थित पूर्व विधायक राजेश्वर राज के आवास पर बैठक की गई।   बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री के जनसभा में पहुंचने एवं उन्हें सुनने के लिए लोग उत्साहित है। काराकाट विधासभा के प्रत्येक बूथ से लोगों की भागीदारी होगी। जिसको लेकर मंडल कमिटी अपने अपने सभी बूथों से लोगों को सभा तक ले जाने और लाने की व्यवस्था करेंगे। बैठक में जनसभा को लेकर चर्चा की गई और जिम्मेदारियों को बांटा गया। ताकि जो भी लोग प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियां न हो। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी विजय सिंह, विधानसभा संयोजक नवीन चंद्र शाह, अखिलेश पांडेय, विधानसभा विस्तारक माधव केशरी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अजीत सिंह, ललित मोहन सिंह, सत्येन्द्र पाठक, नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, विनोद पासवान, पूर्व मुखिया गोपेश प्रसाद, सुदर्शन गुप्ता, सुरेश गुप्ता मौजूद थे।

अरवल में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी जनसभा

कुर्था,अरवल  । जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के अरवल जिले के कुर्था हाई स्कूल खेल मैदान प्रांगण में शुक्रवार को एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में चुनावी सभा करने आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमने बिहार की सत्ता संभाली थी तो आधारभूत संरचनाओं से लेकर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सभी का हालत खराब थी जब सरकार में आए तो एनडीए सरकार ने काम करना शुरू किया।   हम सरकार में आए तो सबसे पहले बच्चों को पोशाक व साइकिल वितरित की कानून का राज स्थापित किया।महिला आरक्षण की बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2006 में उन्होंने पंचायती राज चुनाव एवं 2007 में नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जीविका के माध्यम से एक करोड़ 32 लाख महिलाएं जुड़कर अपने और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं।   उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार का गठन होने पर 2005 से 2020 तक 8 लाख लोगों को नौकरी दी उसके बाद 2020 में ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह अपने कार्यकाल में 10 लाख लोगों को रोजगार और सरकारी नौकरी देंगे। अब तक 6 लाख से अधिक लोगों को नौकरी तथा रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है। इस वर्ष से अंत तक 10 लाख लोगों को नौकरी तथा रोजगार देने का काम करेंगे।   अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले का बिहार और वर्ष 2005 के बाद का बिहार में स्पष्ट फर्क देखा जा सकता है। पुराने लोगों ने वह दौर देखा है जब शाम होने के बाद लोग सड़कों पर नहीं निकलते थे। लोगों में हमेशा किसी अनहोनी को लेकर भय व्याप्त रहता था। कानून व्यवस्था की स्थिति लचर रहने के चलते बाहर के लोग बिहार में आने से कतराते थे। अब स्थिति बदल चुकी है बदले परिवेश में यहां के लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए बिना किसी भेदभाव के काम करती है। उन्होंने मुसलमानों से भी आग्रह किया कि पहले हिन्दू मुस्लिम झगड़ा होता था जब हमलोग की एनडीए की सरकार बिहार में बनी तो सब बंद हो गया। मदरसों की राशि दी और बड़ी संख्या में कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई।   बड़े पैमाने पर शिक्षक नियुक्ति किया इसलिए आपलोग भी समझें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबके सहमति से बिहार में जातीय गणना कराने का निर्णय लिया और जातीय गणना की रिपोर्ट के बाद बिहार में पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाया । उन्होंने नाम लिए बगैर परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि नौ नौ बाल बच्चा पैदा किया है इतना बाल बच्चा पैदा करता है कोई क्या। वे लोग बिहार की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए काम कर रहे हैं। हम लोग काफी दिनों से राजनीति में हैं, लेकिन अपने परिवार की बात नहीं करते हमारे लिए तो पूरा बिहार ही हमारा परिवार है इसलिए ऐसे लोगों का ध्यान रखिए, ये कोई काम नहीं करने वाले हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बार गलती हुई कि दो बार उसे बना दिए लेकिन जब गड़बड़ का पता चला तो उसे हटा दिए। हमलोग का रिश्ता शुरू से ही भाजपा के साथ है, अब कहीं न जाएंगे अंतिम तक यही रहेंगे।   उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जहानाबाद से जिताईए हमलोग की इच्छा है 40 की 40 सीट जीताकर एनडीए के 400 का आंकड़ा पार हो जाए और नरेन्द्र मोदी की सरकार में देश और मजबूत हो।