Bakwas News

मधुश्रंवा मेला मैदान में चिराग पासवान ने चुनावी सभा को किया संबोधित

कलेर ,अरवल । लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान एवं भाजपा के पूर्व विधान परिषद डॉ संजय जयसवाल ने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के अरवल जिले के कलेर प्रखंड क्षेत्र  स्थित मधुश्रंवा मेला मैदान में पहुंच कर एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया| और एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में लोगों से वोट देने को अपील किया |  चिराग पासवान ने आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि ये लोग कहते हैं कि मोदी सरकार बनी तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। संविधान बदल दिया जाएगा, लोकतंत्र खतरे में आ जायेगा। यहीं कांग्रेस है 75 के दशक में आपातकाल की घोषणा करके लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। इसके साथ ही बोले की जब तक चिराग पासवान जिंदा है न संविधान खतरे में है और ना आरक्षण खत्म होगा यह मेरा वादा है।आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है तो यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देन है। साथियों देश की जब अर्थव्यवस्था मजबूत होती है तो हर राज्य का राजस्व बढ़ता है। देश के साथ राज्य का विकास होता है। आज इसका परिणाम है कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। इसलिए देश को विकसित बनाना है तो देश के प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना होगा। जब देश का विकास होगा तो राज्य भी विकसित होंगे। वही संजय जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आज 81 करोड़ लोगो को मुफ्त में अनाज देने का काम कर रहे है। वही मनसंचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने किया|

 

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, लोजपा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ,लोजपा के वरिष्ठ नेता सुनील यादव , जहानाबाद लोकसभा सह संयोजक इंजीनियर संजय शर्मा, कुंदन पाठक , लोजपा नेेेत्री विमला देवी के अलावे अनेकों कार्यकर्ता के साथ-साथ हजारोंं की तादाद में जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण भी मौजूद थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment