Bakwas News

आवासीय घर से संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की शव बरामद

कलेर,अरवल। कोयल भूपत गांव में एक घर में तीन दिनों से संदिग्ध अवस्था में शव पड़ी हुई थी | दुर्गंध उत्पन्न होने पर ग्रामीणों ने ताला तोड़कर परिजनों को सूचना दिया। वही परिवार के लोगो के द्वारा मेहंदिया पुलिस को सूचना दिया की हत्या कर घर में शव को छुपाया गया है। सूचना के उपरांत धटना स्थल पर मेहंदिया पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति कृति कमल मृत व्यक्ति के शव का निरीक्षण किया। तत्पश्चात परिजनों ने पुलिस के समक्ष ब्यान दिया कि यह स्वाभाविक मौत है।   इस मामले में सूत्रों के हवाले से समाचार प्राप्त हुआ कि मृत व्यक्ति अविवाहित था और वह घर में अकेला रहता था। इस दौरान मृतक के भाई के द्वारा कई बार मोबाइल फोन से संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं स्थापित हो सका इसके बाद परिजनों के द्वारा सूचना अगल-बगल ग्रामीणों को दी गई ग्रामीण जब उनके घर जाकर देखा तो खून से लथपथ विमल शर्मा उर्फ थ्रेसर पिता स्वर्गीय अरविंद सिंह का शव बिछावन पर पड़ा हुआ था | मौत कैसे हुई किसी को कुछ मालूम नहीं है लेकिन घर से दुर्गंध उत्पन्न होने लगा तो अगल-बगल के कुछ समझ नहीं पा रहे थे यह दुर्गंध कहां से आ रहा है तत्पश्चात ग्रामीणों ने मृत के परिजनों को सूचित किया।   वही गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के लोग हवा उड़ा दिया कि मृतक की सुनियोजित ढंग से हत्या किया गया है। इस इस तरह के अफवाह से रविवार को रातभर मेहंदिया पुलिस हल्कान रही। मौके पर परिजनों ने लिखित रूप से पुलिस को ब्यान दिया कि उनका स्वाभाविक मौत था और वह नशा के आदि थे। इस दौरान पुलिस ने कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं दें और अफवाह फैलाकर प्रशासन को परेशान नहीं करें

नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक

अरवल। नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद साधना कुमारी की अध्यक्षता में की गई इस दौरान मिशन गर्मी के दौरान नगर क्षेत्र में नल जल योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने से संबंधित समस्याओं पर गहन रूप से चर्चा किया गया चर्चा के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में 15 जगह पर स्टैंड पोस्ट लगाने का निर्णय, 10 जगह पर नया वाटर ओवरहेड निर्माण करने का निर्णय, नगर परिषद क्षेत्र में नल जल के अवधि में विस्तार करते हुए प्रतिदिन 12 घंटे पानी की सप्लाई करने का निर्देश सभी ऑपरेटर को देने का निर्णय लिया गया।   बैठक के दौरान मुख्य पार्षद ने नल जल मर्म के कार्य में तीव्रता के साथ काम करते हुए नगर के प्रत्येक वार्ड में लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए संवेदक को निर्देशित करने के साथ-साथ संवेदक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके पाइप को तुरंत बदलते हुए नल जल को सुचारू रूप से करते हुए हर घर में पानी पहुंचाने का निर्देश दिया गया।     चर्चा के दौरान मुख पार्षद ने बताई की कई लोगों द्वारा दूरभाष एवं आवेदन के माध्यम से यह सूचना दिया गया है कि हैदराबाद के कुछ इलाके में भीषण गर्मी के कारण चापाकल सूख चुका है जिससे लोगों को पीने का पानी भरपूर मात्रा में नहीं मिल पा रहा है जिसको लेकर नीरज कुमार सफाई जामदार के निगरानी में प्रत्येक दिन वैसे इलाके में फ्रैंकलोरी से शुद्ध पेयजल भेजने का निर्णय लिया गया ताकि नगर वासियों को पीने का पानी मिल सके।   इन्होंने कहीं की आम जनों के लिए नगर परिषद क्षेत्र के कुछ जगहों पर प्याऊ लगाया गया है बहुत ही कारगर और लाभकारी साबित हो रहा है इसलिए 10 अन्य जगहों पर प्याऊ लगाने के लिए निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया बैठक में उपाध्यक्ष जमीला खातून सशक्त स्थाई समिति सदस्य रवि रंजन कुमार कमला देवी कई वार्ड परिषद एवं कन्या अभियंता अमित राज सत्येंद्र प्रसाद यादव एवं पीयूष कुमार सुशील के साथ अन्य कर्मी शामिल थे।

दो मोटर साईकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरवल। बंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मी बीघा मिल्की पर गांव से चोरी गई दो मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा इस घटना का उद्वेदन किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक कृति कमल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई की 25 मई को चार अज्ञात अपराधियों के द्वारा कुर्मी बीघा मिल्की पर गांव से एक मोटरसाइकिल की चोरी की थी ।इस संबंध में बंसी थाना में कांड संख्या 65 /24 के तहत प्राथमिक दर्ज करवाई गई थी। इसी गांव से 2 जून को एक और मोटरसाइकिल की चोरी की गई। इस संबंध में भी प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।   चोरी की लगातार घटी दो घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटना का उद्वेदन करने के लिए तथा मोटरसाइकिल की बारामदगी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कृति कमल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।इस टीम में बंसी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार राय, बंसी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं जिला आसूचना इकाई तथा बंसी थाना सशस्त्र बल को शामिल किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर तेलपा थाना के महावीर गंज गांव से सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।     पुनः करपी थाना क्षेत्र के रामखेलावन बीघा बैर बीघा गांव से नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी से चोरी की घटना पर लगाम लगेगी।

भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने जारी की एडवाईजरी

अरवल । जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह द्वारा के द्वारा जिले में अत्यंत गर्मी (हीट वेव) को देखते हुए एडवाईजरी जारी की गई है कि हीट वेव के दौरान क्या-क्या सावधानियों बरतनी चाहिए। इस दौरान विशेष सावधानियाँ बरतकर हीट वेव (उष्ण लहर) के प्रकोप से बचा जा सकता है। हीट वेव के दौरान प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण होने वाली गंभीर बीमारी या मृत्यु को रोकने के लिए आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं। धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। पर्याप्त पानी पीयें ताकि शरीर पूरी तरह से हाईड्रेट रहे। हल्के रंग के ढीले व झरझरा सूती कपडे पहनें।   धूप में बाहर निकलते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। बाहर का तापमान अधिक होने पर श्रमसाध्य गतिविधियों से बचें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर काम करने से बचें। यात्रा के दौरान अपने साथ पानी जरूर रखें। शरीर को निर्जलित करने वाले पेय पदार्थों यथा चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन करने से बचें। उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचे और बासी भोजन न करें। बच्चों या पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़ें, यदि आप बेहोशी या बीमार महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ।   ओआरएस, घर के बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नीबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करे जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। पंखे, नम कपड़ों का प्रयोग करें और जरूरत पड़ने पर ठंडे पानी से स्नान करें। इस दौरान सनस्ट्रोक से प्रभावित व्यक्ति के उपचार के लिए भी सुझाव दिया गया एवं बताया गया कि वैसे व्यक्ति जो सनस्ट्रोक से प्रभावित है उन्हें ठंडे स्थान पर छाया के नीचे लिटा दें। उसे गीले कपडे से पोछे और शरीर को बार-बार धोयें।   सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें। सबसे जरूरी बात शरीर के तापमान को कम करना है। व्यक्ति को ओआरएस पीने के लिए दें या नीबू का शरबत, तोरानी या जो भी शरीर को रिहाइड्रेट करने के लिए उपयोगी हो वो उस व्यक्ति को दें। व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएँ। रोगी को तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है, क्योंकि हीट स्ट्रॉक घातक हो सकता है एवं इससे जान भी जा सकती है।

ब्रह्मेश्वर मुखिया की 12वी शहादत दिवस मनाया गया

अरवल । अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन के बैनर तले सदर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चौरम गांव में स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया की 12वीं शहादत दिवस मनाई गई। जिसमें राज्य के अन्य जिले के लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान शहादत दिवस में उपस्थित गण मान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनकी बताए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर वक्ताओ ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया किसान और मजदूरों को एक साथ लेकर चलने के लिए हमेशा कार्य किया।   जिसके परिणाम स्वरूप मजदूर और किसान संगठित होने लगे और राजनीतिक पुरोधाओं को आपसी मिल्लत से राजनीतिक खतरा महसूस होने लगा और कुछ राजनीतिक दलों में बेचैनी बढ़ गई यही कारण है कि स्वर्गीय मुखिया जी की हत्या करवाई गई इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार धीरेंद्र कुमार राजकुमार शर्मा भोजपुर से भिखारी मिश्रा विजेंद्र कुमार अरुण शर्मा शांतनु शर्मा मिंटू शर्मा पुरुषोत्तम कुमार पीयूष कुमार मनीष कुमार गौतम कुमार सुमित कुमार के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण के अलावे अन्य स्थानों से आए लोग के अलावे सभी लोगों ने मुखिया जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प दोहराया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अरवल जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न होने पर चुनाव आयोग, जिला पदाधिकारी, चुनाव में शामिल पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी एवं मतदाताओं को दिया बधाई

अरवल। भारतीय जनता पार्टी के अरवल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न होने पर चुनाव आयोग,जिला पदाधिकारी चुनाव में शामिल पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी एवं मतदाताओं को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग कर देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।   मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। अन्तिम चरण के चुनाव में अरवल जिला के मतदाताओं ने एक बार फिर एनडीए को भरपूर आशिर्वाद देकर एनडीए की झोली में डाल दिया है। इस दौरान चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं का पूरा ख्याल रखा गया था। आखिरी चरण के चुनाव में भी एनडीए की जीत सुनिश्चित है | आगे उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूक दिखे और बढ़ चढ़ कर वोटिंग में हिस्सा लेकर कर्त्तव्य पूरा किया। अरवल जिला में चुनाव के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई इस तरह से शान्ति व्यवस्था को कायम रख कर चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए अरवल जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूं। सुरक्षा बलों सहित पूरे चुनाव तंत्र के प्रति आभार व्यक्त किया।

मतदान सम्पन्न होते ही हार – जीत के चौपालों में लगने लगे कयास

कलेर,अरवल । लोकसभा चुनाव के सातवे और अंतिम चरण में जहानाबाद संसदीय क्षेत्र का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया।मतगणना मंगलवार को शुरू होगा। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के चौपालों पर प्रत्याशियों के जीत हार की समीक्षा जोर शोर से शुरु हो गई है। अपने अपने पक्ष के प्रत्याशियों के जीत की दावा लोग तर्क के साथ देना शुरु कर दिए हैं।जहानाबाद लोकसभा सीट पर कड़ी टक्कर बताई जा रही है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। एनडीए के तरफ से जदयू उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी है जिन्हें एनडीए के कोर वोटर के साथ साथ-साथ हिंदुओं के वोट बैंक से उम्मीद है।दूसरी तरफ आरजेडी के सुरेंद्र प्रसाद यादव जैसे दिग्गज नेता हैं जो इंडिया गठबंधन के वोट बैंक के सारे मैदान में हैं। लेकिन इन दोनों को झटका दे रहे हैं।   बसपा के उम्मीदवार अरुण कुमार जो इंडिया गठबंधन के दलित महादलित वोटरों के साथ-साथ एनडीए के कोर वोटर माने जाने वाले सवर्ण वोटरों से काफी उम्मीदें हैं। जीत किसकी होगी इसका अंतिम फैसला तो मतगणना के बाद ही होगा कि किंतु चौपालों पर जीत हार का सिलसिला लगातार जारी है। इस संबंध में एक पक्ष के समर्थकों का कहना है कि इस बार लालटेन हाथी पर सवार हो गया है जिसके कारण तीर का निशाना चूक गया है जिसके कारण भारी बहुमत से आरजेडी के उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद यादव जीत रहे हैं। वही दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि हाथी के पैरों तले लालटेन चकनाचूर हो गया है।     वहीं तीर की निशाना देखकर हाथी पीछे मुड़कर भागने लगा है इस स्थिति में एनडीए गठबंधन जीत की ओर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वही मैदान में ताल ठोक रहे बसपा उम्मीदवार के पक्ष में लोगों का कहना है की हाथी सबको रौंदते हुए काफी आगे निकल गया है।जीत हार का सिलसिला आज तक चलनेवाला है।वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है इस बार जहानाबाद चौकानेवाला रिजल्ट देने जा रहा है।

अरवल जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर हुआ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

अरवल । लोकसभा चुनाव के सातवें चरण मतदान को लेकर आज शनिवार को जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अरवल जिले के दो विधानसभा क्षेत्र पर मतदाता अपने मतदान के लिए कतार में लगकर अपने बारी का इंतजार कर रहे है | इस तरह से मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है भारी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर कतार में खड़ा होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं| अरवल जिले में कुल 558 मतदान केंद्र बनाए गए हैं | जिसमें 530743 मतदाता है|   हालांकि शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर अरवल जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्र सहित पूरे जिले में सुरक्षा की दृष्टि से काफी व्यापक इंतजाम दिए गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है| जहानाबाद संसदीय क्षेत्र में कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है| इधर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा जिले के विभिन्न मतदान केंद्र पर जाकर जायजा लिया एवंं मतदान कर्मीयों और मतदाताओं से शांति पूर्वक माहौल में चुनाव को संपन्न्न करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ानेेेे के लिए कहा गया|

लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिले में चुनाव के दौरान समस्त गतिविधियों पर सूक्ष्म निगरानी रखने हेतु माइक्रो ऑब्जर्बर की प्रतिनियुक्ति

अरवल। लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिले में चुनाव के दौरान समस्त गतिविधियों पर सूक्ष्म निगरानी रखने हेतु माइक्रो ऑब्जर्बर की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी क्रम में आज जिले में माइक्रो ऑब्जर्बर के प्रशिक्षण को लेकर गोपालकृष्णन के, भा०प्र०से०, सामान्य प्रेक्षक 36- जहानाबाद संसदीय क्षेत्र आगमन जिले में हुआ।   इस दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा सभी प्रतिनियुक्त माइक्रो ऑब्जर्बर को चुनाव के दौरान, पूर्व एवं पश्चात के समय उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के संबंध में जायजा लिया गया साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया।   इस दौरान माइक्रो ऑब्जर्बर को कार्य विवरणिका की एक हस्त पुस्तिका भी प्रदान की गई, जिसका प्रयोग वे अपने कार्यों को ठीक ढंग से संपन्न करने में ला सकते है। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक महोदय द्वारा उन्हें चुनाव के दौरान घटित होने वाली हर छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं जरूरत पड़ने पर तुरंत अपने सेक्टर पदाधिकारियों को सूचित करने को कहा गया।     उनके द्वारा माइक्रो ऑब्जर्बर को और भी कई तरह के अनुभवों को शेयर करके उन्हें प्रशिक्षित करने का काम किया गया जिससे कि वे चुनाव के दौरान अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन सफलता पूर्वक बिना किसी असुविधा के कर सकें।   मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ अन्य मौजूद रहे।

मतदाता जागरूकता को ले व्यवसायिक होटल संचालकों, ईंट भट्ठा संचालको एवं विभिन्न फुटकर विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

अरवल। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा जागरूकता अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में व्यवसायिक होटल संचालकों, ईंट भट्ठा संचालको एवं विभिन्न फुटकर विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक जून को अरवल में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग की अपील की गई।   इस क्रम में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं ईंट भ‌ट्ठों में कार्यरत श्रमिकों को सपरिवार मतदान करने हेतु प्रेरित करने तथा मतदान हेतु श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने का अनुरोध भी जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। सभी संघ प्रतिनिधियों द्वारा इस पर सहमति व्यक्त की गई कि उनके द्वारा अरवल का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में पूर्ण सहयोग दिया जायेगा।   इस क्रम में अरवल जिला होटल संचालक संघ के अध्यक्ष एवं होटल अमृत के संचालक राजेश कुमार सिंह द्वारा यह भी घोषणा की गयी कि उनके प्रतिष्ठान में आने वाले सभी अगंतुक जो कि मतदान के पश्वात स्याही लगी उंगली दिखएँगे उनको न्यूनतम दस प्रतिशत का छूट प्रदान किया जायेगा। होटल तुलसी गार्डेन के संचालक शशि भूषण भट्ट द्वारा यह घोषणा की गयी कि उनके होटल पर मतदान करके आने वाले सभी मतदाताओ को स्याही लगी उंगली दिखाने पर 20 प्रतिशत का छुट प्रदान किया जायेगा। वहीं आनंद विहार के संचालक द्वारा वैसे मतदाताओं को 15 प्रतिशत छुट के साथ मसाला कोल्ड ड्रिंक मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मतदान के इस महापर्व पर अरोमा होटल के संचालक श्री राहुल कुमार द्वारा मतदान करने वाले मतदाताओं को 10 प्रतिशत छुट के साथ जलेबी मुफ्त दिये जाने की घोषणा की गई।   फुटकर विक्रेता संघ एवं सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष भोलानाथ द्वारा अरवल जिले के मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संकल्प में संपूर्ण फुटकर विक्रेताओं के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया एवं फुटकर विक्रेताओं द्वारा सुविधानुसार ग्राहकों को अपनी कमाई में से छुट देने की बात कही गई।   सभी व्यवसायिक संघ के प्रतिनिधियों द्वारा एक जून को मतदान में उतरदायी नागरिक एवं प्रबुद्ध नियोजक के रूप में स्वयं एवं अपने कर्मचारियों को मतदान में पूर्ण सहभागिता का संकल्प लिया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, खनन निरीक्षक के साथ व्यवसायिक होटल संचालक, फुटकर विक्रेता एवं अन्य उपस्थित रहे।