Bakwas News

बिहार के मुख्यमंत्री को दिमागी इलाज करने की जरूरत है: दीपक शर्मा

अरवल । भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल विधानमंडल के दोनों सदनों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मंत्री लेसी सिंह और दर्जनों महिला सदस्यों की मौजूदगी में प्रजनन दर की चर्चा करते हुए अभद्र और अश्लील वक्तव्य दिया उससे न सिर्फ महिला सदस्यों को शर्मशार कर दिया बल्कि नारी शक्ति का अपमान किया है।   दीपक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले जब विधानसभा में जातीय गणना की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान अश्लील टिप्पणी की तो लोगों ने समझा कि नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई थी।   लेकिन कुछ ही समय बाद जब विधान परिषद में उससे भी आगे बढ़कर अश्लील वक्तवय देना शुरू कर दिया तो भाजपा की एकमात्र महिला सदस्य नाराजगी जताते हुए सदन से बाहर निकल गई. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मंत्री लेसी सिंह शर्म से सिर झुकाए बैठी रही।   दीपक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां व्यक्ति को यह ज्ञान ही नहीं रहता हैं कि कौन सी बात कब और कहां बोलनी चाहिए. महा गठबंधन नेताओं को मुख्यमंत्री का इलाज कराने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि बिहार को जग हंसाई से बचाया जा सके।

मेहंदीया व कलेर थाना परिसर में जिले के द्वारा जब्त की गई 1600 लीटर देसी शराब एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया

कलेर। अरवल उत्पाद विभाग एवं जिले के विभिन्न थाने के द्वारा जप्त की गई 16000 लीटर देशी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया। मौके पर नोडल पदाधिकारीएवं अंचल अधिकारी रूबी कुमारी के नेतृत्व में मेहंदिया एवं कलेर थाना में भारी मात्रा में शराब की बोतलों पर बुलडोजर चलाया गया।     मौके पर उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि मेहंदिया थाना के द्वारा जप्त की गई 5553 लीटर विदेशी के अतिरिक्त 215 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया। वही परासी थाना के द्वारा जप्त की गई 400 लीटर देसी शराब को भी जमींदोज किया गया है। इसी तरह कलेर पुलिस के द्वारा जत्त की गई 10357 लीटर विदेशी शराब को विनष्टीकरण किया गया।   उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मध्य निषेध विभाग के द्वारा निम्नलिखित कांडो में जप्त 95 लीटर विदेशी शराब के साथ 546 लीटर देसी शराब को भी नष्टकिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के कुर्था, बंसी ,कलेर, करपी, किंजर, परासी,मानिकपुर ,शहर तेलपा, रामपुर चौरम थाना के द्वारा निम्नलिखित कांडो में जप्त की गई ।   देसी एवं विदेशी शराब को विनष्टीकरण किया गया है|उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार, पुलिस ईस्पेक्टर संजीत सिंह ,कलेर थाना अध्यक्ष फूलचंद यादव,सब इंस्पेक्टर शमशेर आलम ,मेहंदिया थानाअध्यक्ष राहुल अभिषेक के अलावे जिले के सभी थाने के पुलिस कर्मी मौजूद थे। 

काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते डाटा एंट्री ऑपरेटर

राज्य स्तरीय बिहार राज्य डाटा इन्ट्री ऑपरेटर संघ के आह्वान पर बेल्ट्रान के माध्यम से बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, आईटी ब्यॉज ने अपने-अपने कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर शांतिपुर्ण तरीके से सरकार के समक्ष अपनी एक सूत्री मांग विभागीय सेवा समायोजन के लिए आवाज बुंलद कर रहे है।   पीएचईडी में कार्यरत रंजीत तिवारी एवं धीरज कुमार ने कहा कि बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में लगभग 25 हजार से ज्यादा डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, आईटी ब्यॉज कार्यरत है, परंतु 20 सालो से उपर काम करने के बावजुद भी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर का कोई अस्तित्व नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे डाटा इन्ट्री ऑपरेटरों को अपने तथा अपने परिवार के भविष्य की चिंता सता रही है। राज्यस्तरीय डाटा इन्ट्री के आह्वान पर सभी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर और प्रोग्रामर 06 नवम्बर से 11 नवम्बर तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे।   फिर भी सरकार अगर सकरात्मक बातचीत एवं पहल नही करती है तो बाध्य होकर 28 एवं 29 नवम्बर को जिला अंतर्गत सभी विभागों, संस्थाओं में कार्यरत डाटा इन्ट्री ऑपरेटर द्वारा दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल भी किया जायेगा। आगे कहा कि हम भी सरकार के एक अंग है, सरकारी कार्यालय में कार्य करने के बावजुद इस तरह का भेदभाव आखिर क्यों ? उन्होने कहा कि हम सरकार से कहना चाहते है कि हम सभी एकल मांग विभागीय सेवा समायोजन पर सकारात्मक फैसला लेकर हजारों डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के भविष्य को उज्जवल बनाने की काम करना चाहिए। उन्होने कहा कि विगत 25 वर्षो से बेल्ट्रान के माध्यम से सूबे में सचिवालय से लेकर जिला व प्रखण्ड स्तर पर डाटा इंट्री ऑपरेटर कार्य कर रहे है।   सरकार के सभी महत्वपूर्ण कार्य हमारे द्वारा स-समय निष्पादित किए जाते हैं। इस महंगाई के दौर में इतनी कम मानदेय पर काम करने से परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोगों का काम अधिक है, लेकिन मानदेय बहुत कम मिल रहा है, काला बिल्ला लगाकर कार्य करने वालों में डाटा इन्ट्री ऑपरेटर देवेन्द्र चौबे, रंजीत कुमार, नीरज कुमार, दामिनी कुमारी, सतीष कुमार, प्रषांत कुमार पांडे, चन्द्र भुषण कुमार, पुजा कुमारी आदि शामिल है।

25 लीटर देसी शराब के साथ 6 शराब तस्कर को पुलिस किया गिरफ्तार, एक शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा

अरवल। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देश पर दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे महा समकालीन अभियान के तहत कुर्था पुलिस ने छापामारी कर 25 लीटर महुआ निर्मित शराब के साथ छ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।    वही अरवल पुलिस अधीक्षक मो0 कासिम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारी पर लगातार छापेमारी अभियान चलाई जाएगी जो भी इस धंधे से जुड़े हैं हुए लोग अच्छे काम करें तभी परिवार खुशहाल हो सकता है उन्होंने शराब बेचने एवं शराब का सेवन करने से लोगों को मना किया एवं अच्छे जिंदगी जीने के लिए लोगों से अपील किया।   वहीं उन्होंने बताया कि कुर्था पुलिस ने छ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया एवं लीटर शराब बरामद किया जिसमें शराब के मामले में फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के उपेंद्र मोदी पिता रामदास मांझी मुसहरी पेनाठी, जितेंद्र मांझी पिता चनारीक मांझी मुसाढ़ी, बढ़न मांझी पिता रामाश्रय मांझी मूसाढ़ी,कुर्था बाला के सुनील कुमार अवधेश चौधरी को किया गया गिरफ्तार वही एक जबकि एक अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ।   थाना कांड संख्या 410/23और 411/23 मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत और उपेन्द्र मांझी अपराधिक इतिहास कुर्था थाना कांड संख्या 111/20 धारा के तहत 147/148/149/448/341/323/302/427/504/ भा0 द0 वि0 में आरोपित थे।

रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन

अरवल । जीविका, प्रखंड क्रियान्वयन इकाई वंशी सदर द्वारा दीनदयाल उपाध्याय – कौशल्य योजना के अंतर्गत वंशी प्रखंड परिसर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर किया गया।   जिला पदाधिकारी ने रोजगार मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत से युवा आगे की नियमित पढ़ाई नहीं कर पाते और घर पर बेरोजगार ही रहते है या असंगठित क्षेत्र में रोजगार करने को विवश रहते हैं, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार मेलों के माध्यम से संगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसर लाभकारी हो सकते है।   उन्होंने जीविका दीदियों के द्वारा किए जा रहें कार्यों को भी सराहा रोजगार मेले में दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। लोग विभिन्न काउंटर पर पूछताछ कर जानकारी का लाभ लेते रहे। रोजगार मेला में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पूर्व से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहें युवक एवं युवतियों को जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।   इस मेले में युवाओं को सीधे रोजगार प्रदान करने हेतु कुल 15 कंपनियों, प्रशिक्षण सह रोजागर हेतु 3 प्रोजेक्ट IMPLEMETATION एजेंसी प्रशिक्षण सह स्वरोजगार हेतु PNB RSETI, DRCC (student credit Card) ने भाग लिया। कुल लगभग 654 युवाओं ने मेला स्थल पर ही विभिन्न कंपनियों एवं PIA द्वारा निबंधन कराया। जिसमें 298 युवाओ को सीधे रोजगार हेतु निबंधित किया गया है तथा DRCC में 94 एवं PNB RSETI में 214 लोगों ने प्रशिक्षण सह स्वरोजगार के लिए निबंधन कराया। रोजगार मेले में कुल 31 युवाओं को जिला पदाधिकारी एवं जीविका जिला परियोजना प्रबंधक के द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया ।   कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सी डी पी ओ और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक के साथ अन्य उपस्थित रहे।

वर्षो से चली आ रही सड़क विवाद से संबंधित भूमि की मापी

अरवल। माननीय उच्च न्यायालय, पटना के एम जे सी 15/14- 2017 में दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को पारित आदेश के आलोक में जिले के जिनपुरा मौजा में वर्षों से चली आ रही सड़क विवाद से संबंधित भूमि की मापी जिला पदाधिकारी अरवल के पर्यवेक्षण में कराई गई।   मापी के दौरान वादी सुबालाल सिंह एवं उनके अमीन के साथ-साथ अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे। जमीन की मापी का कार्य संबंधित लोगों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में गठित अमीनों के दल के द्वारा की गई।

समाहरणालय परिसर में आंतरिक संसाधन समन्वय समिति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित

अरवल । अपर समाहर्ता संजय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में आंतरिक संसाधन समन्वय समिति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में वाणिज्यकर कार्यालय कीसमीक्षा के क्रम में पाया गया कि वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध वसूली का प्रतिशत कम रहने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई तथा निदेश दिया गया कि शीघ्र ही लक्ष्य को पूर्ण करें।   उत्पाद अधीक्षक कार्यालय की समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि दिपावली, छठ पर्व को देखते हुए ड्रोन इत्यादि का प्रयोग कर छापामारी करें तथा जाँच अभियान प्रतिदिन चलायें ।   निबंधन विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि बालू घाट का निबंधन करना सुनिश्चित करें। साथ ही रोक सूची अद्यतन करने के लिए निदेश दिया गया।खाता ऑनलाईन अपडेट कर सरकारी भूमि के निबंधन पर रोक लगाने का निदेश दिया गया। माप तौल विभाग की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वसूली का प्रतिशत काफी कम है तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि धर्म कांटा, पेट्रोल पम्प की पैमाना की जाँच करें।   वन पर्यावरण विभाग के द्वारा बताया गया कि वितीय वर्ष के समाप्ति तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करेंगे। इसी क्रम में खनन विभाग विद्युत अवर प्रमंडल,इत्यादि की समीक्षा की गई और इनसे जुड़े मामलों को शीघ्र ही निष्पादित करने का निदेश दिया गया।   बैठक में जिला वन पदाधिकारी (औरंगाबाद), जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी के साथ सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

बाल बाल बची दर्जन लोगों की जान: होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, मौके पर मची अफरातफरी

कलेर अरवल। अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 139 मधुश्रंवा मोड के समीप जहां आज कई लोगों की जान जाते-जाते बच गई! यहां एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे मिठाई की दुकान में जा घुसा! इस घटना के वक्त होटल में एवं फर्नीचर की दुकान में दर्जनों लोग मौजूद थे।   गनीमत की बात रही की अनियंत्रित ट्रक को होटल की तरफ आता देख लोग पहले ही सचेत हो गए और जान बचाकर वहां से भेज घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 मधुश्रवां मोड़ के पास की है जानकारी के अनुसार युपि नंबर की लोडेड ट्रक औरंगाबाद से पटना की ओर जा रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 139 मधुश्रवां मोड के पास के पास चालक ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर होटल में जा घुसा ।   जहां होटल एवं फर्नीचर की दुकान में दर्जनों लोग कुर्सी लगाकर बैठे हुए थे लेकिन जैसे ही ट्रक होटल में घुसा सभी जान बचाकर भाग गया! होटल के पास खड़ी एक बाइक के ऊपर चढ़ते हुए ट्रक में होटल के पास लगे एक चापाकल को तोड़ दिया और वही समीप में एक बिजली खंभा को भी अपने चपेट में ले लिया घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया ।   इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही आशंका जताई जा रही है की ट्रक का स्टेरिंग फेल होने या ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुई है।   घटना की जानकारी मिलते हैं मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक, पुलिस अवर निरीक्षक राम प्रमोद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और वही पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर और खलासी को तलाश कर रही है।  

लाखों रुपए की लागत से लगा हाई मास्ट लाइट एक दिन भी रोशनी नहीं दे सका

अरवल । सरकारी राशि की दुरुपयोग कैसे निर्वाचित जन प्रतिनिधि करते हैं और उनके कार्य में कैसे सरकारी अधिकारी भी शामिल रहते हैं इसका जीता जागता उदाहरण किंजर बाजार शांतिपूर्ण करपी कुर्था एवं अन्य बाजारों में लगा।   विद्युत टावर लाइट इसके इंस्टॉलेशन कुर्था विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित विधायक नागमणि के कार्यकाल में हुआ था बड़े ही ताम-झाम से इन बाजारों में फैले अंधियारी को दूर करने के उद्देश्य से माननीय ने हाई मास्ट लाइट लगाने की अनुशंसा की थी एक-एक हाई मास्ट लाइट की लागत उस वक्त लगभग सात आठ लाख रुपए आई थी।   हाई मास्ट लाइट तो लगी लेकिन उसका उपयोग पांच दिन भी नहीं हो सका न तो इसमें विद्युत कनेक्शन लिया गया और न ही कोई प्रशासनिक पहल निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों या निर्वाचित विधायक या सांसद द्वारा ही किया गया है जब कभी बिजली नहीं रहती थी।   तब इस हाई मास्ट लाइट को जनरेटर के माध्यम से छठ पर्व दुर्गा पूजा दीपावली के अवसर पर स्थानीय लोगों ने एक दो रात्रि के लिए जलाया करते थे अब तो विद्युत नियमित रहती है फिर भी इस हाई मास्ट लाइट में विद्युत कनेक्शन आज तक पंचायत स्तर से भी नहीं लिया जा सका है।   जबकि अब वार्ड सदस्य चाहते तो इन हाई मास्ट लाइटों का रखरखाव आसानी से हो सकता था अन्यथा दस पांच वर्षों में ये हाई मास्टर लाइट किलो के भाव कबाड़ी के यहां बिकने को मजबूर हो जाएगा।

पुलिस ने अवैध शराब विक्रेता के खिलाफ चलाया अभियान

कुर्था,अरवल।  पुलिस द्वारा एएलटीएफ के सहयोग से मंगलवार को सुबह में थाना क्षेत्र के कुर्था डीह, कुर्था बालापर,मुसाढ़ी, चमंडी सहित आधा दर्जन गांवो में अवैध शराब विक्रेता के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुर्था थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों से करीब 25 लीटर देशी शराब बरामद की गई।   जिसमें कुर्था बालापर निवासी एक शराब कारोबारी जितेन्द्र मांझी उर्फ हनुमनवा को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कुर्था बाला पर एवं कुर्था डीह में सर्च अभियान के दौरान दो पियक्कड़ अवधेश चौधरी,सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।