Bakwas News

डीएम ने एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया

अरवल । जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा ईवीएम गोदाम में चल रहे एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि उक्त स्थल पर समुचित लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा इवीएम गोदाम में मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित रखने हेतु निदेश दिया गया ।   जिला पदाधिकारी द्वारा स्थल पर कार्यरत कर्मियों से उनके कार्यों के बारे में भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को पर्याप्त मात्रा में मानव बल उपलब्ध कराने हेतु भी निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आधारभूत संरचना के विषय में भी उप निर्वाचन पदाधिकारी से पृच्छा की गई एवं निदेशित किया गया कि एफएलसी का कार्य विभागीय एस ओ पी के अनुसार कराएँ।

नेक्सोन इलेक्ट्रिक की नई मॉडल की लॉन्चिंग

अरवल। टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलरशिप मगध मोटर्स में न्यू नेक्सोन की लॉन्चिग की गई। न्यू नेक्सोन पहली बार अपने सेगमेट में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आई है। जिसमें वेलकम एंड गुडबाय फंक्शन, बीआई एलइडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एक्स फैक्टर एलइडी रेललैंप, 360 सराउंड प्यू सिस्टम, ब्लाइंड ब्यू मॉनिटर, न्यू डेकोरेटिव अलामव्हील, हिडेन रिभर वाइपर प्रणाली के बेहतर फीचर्स से लैस न्यू नेक्लोन की शुरुआती कीमत 8.09 लाख है यह सात रंगो में उपलब्ध है ।   साथ ही न्यू नेक्सोन इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया गया नेक्सोन इलेक्ट्रिक में पहली बारह व्हीकल से व्हील चार्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध है। जो एक बार चार्ज होने पर 465 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है, इस दौरान ब्रांच मैनेजर रंजय कुमार, अखल जिला के सभी बैंकों के प्रबंधक और डी पी एम शाहिद स्थानीय राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोग एवं कंपनी के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

दिल्ली एनसीआर का प्रदूषण अरवल पहुंचा

अरवल :  दिल्ली एनसीआर से चली जहरीली हवा अरवल में पहुंच कर अरवल को अपने आगोश में ले लिया जिससे अरवल को जहरीली चादर ने घेर लिया जहरीली हवा प्रदूषण के कारण दिन भर बदली सा छाया रहा इसका असर छोटे बच्चों तथा बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ रहा है ।   आंखों में लहर और सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है जो स्थिति अरवल की है अगर यही स्थिति रहा तो दिल्ली की तरह विद्यालय को बंद करना पड़ सकता है , प्रदूषण से बचने के लिए जनता अपने नको में मार्क्स लगाकर कर चल रहे हैं, बहुत जरूरत के कारण जनता घर से बाहर निकल रहे हैं।

जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न गांव में पीड़ित परिवार से मिले रालोजद के प्रदेश महासचिव

अरवल। रालोजद के प्रदेश महासचिव दो परमानंद सिंह जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न गांवों में जाकर दिवंगत आत्माओं के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की इस क्रम में सर्वप्रथम वंशी सूर्यपुर प्रखंड के अनुवा ग्राम में अमर शहीद जगदेव प्रसाद के सहकर्मी रहे आल्हा गायक दिवंगत धीरज ठाकुर को पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था।   इसके बाद उक्त नेता ने उनके घर जाकर परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की वही बंसी प्रखंड के बलौरा ग्राम में स्वर्गीय जुगल दास के पत्नी श्री कांति देवी की आकस्मिक निधन पर उनके गांव पहुंचकर बेसहारा बच्चों को सांत्वना दी।   साथ ही कुर्था प्रखंड के गौनपुरा गांव निवासी एवं दल के कर्मठ कार्यकर्ता बृजेश कुमार की धर्मपत्नी की आकस्मिक निधन होने के बाद शोकाकुल परिवारों से मिलकर ढाढ़स बंधाया।   सभी पीड़ित परिवारों के परिजनों को यथासंभव आर्थिक मदद की इस दौर में पार्टी के वरिष्ठ साथी रामचंद्र सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक राम मोहन सिंह पूर्व सीओ, रमेश सिंह कुशवाहा सहित कई लोग शामिल थे।

मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत सोलर लाइट योजना का बुरा हाल

अरवल। किंजर पंचायत मुख्यालय में मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना के तहत वार्ड नंबर एक में लगे कई सोलर लाइट मात्र तीन-चार दिनों के बाद ही काम करना बंद कर दिया है ।   इस संबंध में वार्ड नंबर एक के निवासी मुन्नू सिंह का कहना है की कंप्लेन करने के बावजूद भी लाइट को बनाया नहीं जा रहा है वहीं वार्ड नंबर सात की भी स्थिति यही है इसमें भी कई सोलर लाइट लगने के दो-चार दिन बाद से ही बंद पड़ा है।

जिला पदाधिकारी ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक किया

अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यो की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर में आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा को स्थल चयनित करते हुए खेल का मैदान एवं जीम बनाने हेतु निदेषित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व से निर्मित अमृत सरोवर तलाब का सौंदर्यीकरण एवं लाईटिंग व्यवस्था कराने हेतु निदेषित किया गया।   मधुश्रवां में हाट बनाने के संदर्भ में अंचलाधिकारी को स्थल चयन करने हेतु निदेषित किया गया। विभिन्न हाट बाजारों/स्थलों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण हेतु निदेष दिया गया। प्राथमिकता के आधार पर सभी पईन, आहर की सूची तैयार कर उड़ाही कराने हेतु निदेषित किया गया। किसानों से संपर्क स्थापित कर मनरेगा से नर्सरी का निर्माण कार्य कराने हेतु निदेष दिया गया।   सभी प्रखण्डों में आँगनवाड़ी केन्द्र के 55 विभागीय लक्ष्य के अनुरूप, जिसमें 04 पूर्ण है, 07 कार्य प्रारम्भ है तथा 10 का कार्य प्रारम्भ होने वाला है एवं शेष बचे 34 पर दस दिनों के अंदर कार्य प्रारम्भ कराने हेतु निदेषित किया गया। विभिन्न शौचालय विहिन विद्यालयों में शौचालय का निर्माण कराने हेतु निदेष दिया गया तथा जिन विद्यालयों की घेराबंदी का निर्माण कार्य अभी तक नहीं हुआ है, वहाँ घेराबंदी का निर्माण कराने हेतु निदेषित किया गया।   सभी प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा को निदेषित किया गया कि अपने-अपने प्रखण्डों में एक-एक पार्क का निर्माण करायें। आधार बेस ABPS सक्रिय मजदूरों का 30 नम्बर 2023 तक शत प्रतिषत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मानव दिवस सृजन करने हेतु माँग के अनुरूप महिला की भागीदारी 60 प्रतिषत एवं एस सी/एस टी की भागीदारी 30 प्रतिषत करने का निदेष दिया गया।   बैठक में विषेष कार्य पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा कुर्था, वंषी एवं करपी, सहायक अभियंता मनरेगा के साथ अन्य उपस्थित रहे।

उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के सभी जगह में दीपावली पर्व को देखते हुए शराब को लेकर कर रही है छापेमारी

करपी (अरवल)। दीपावली पर्व से पहले उत्पाद विभाग के टीम ने लगातार अरवल जिले के सभी मुसहरी एवं शराब उत्पादन करने वाले स्थान पर ड्रोन कैमरा की मदद से छापेमारी कर रही है वहीं जिले के उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया के नेतृत्व में एक टीम जिसमें गृह रक्षावाहिनी,उत्पाद के टीम एवं सैप के जवानों द्वारा गठित कर अरवल थाना के मसदपुर मुसहरी से 44.5 किलो जावा महुआ के साथ तीन लीटर देसी शराब, मेहंदिया थाना के वालीदार से 3800 किलो जावा महुआ एवं 3 लीटर देसी शराब, सहर तेलपा ओपी क्षेत्र के आजाद नगर मुसहरी से 48.30 किलो जावा महुआ एवं 5 लीटर देसी शराब, तो करपी थाना क्षेत्र के नेवना मुसहरी से 4100 किलो जावा महुआ एवं 8 लीटर महुआ से निर्मित शराब को तो कुल जावा महुआ 17180 किलो वहीं जुलाई गई महुआ से शराब 20 लीटर बिनस्ट कीआ गया।   इस मौके पर सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार,महिला गृह रक्षक सिपाही सीता कुमारी, डैजी कुमारी, संजय कुमार, ललन पासवान, सुरेंद्र कुमार, सौरव कुमार, सच्चिदानंद मौजूद रहे l

बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम बनने पर हृषीकेश तिवारी को किया गया सम्मानित

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र सहित सम्पूर्ण भारत की प्रतिभाओं को खोजने और उनको सम्मानित करने में द डीपीएस संचालक अखिलेश कुमार का कोई सानी नहीं है। इसी कड़ी में विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में बीपीएससी में सफलता हासिल कर एसडीएम के पद को सुशोभित करनेवाले हृषिकेश तिवारी को विद्यालय में सम्मानित किया गया।   उन्हें वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विदित हो कि हृषिकेश तिवारी ने बीपीएससी की परीक्षा में 71 वां रैंक प्राप्त किया। भविष्य में वह एस डीएम के पद पर आसीन होने की अर्हता को प्राप्त कर लिए हैं।   दिनारा प्रखंड के भुआवल ग्राम निवासी डॉ ओमप्रकाश तिवारी एवं सुमन देवी के पुत्र हृषिकेश तिवारी पढ़ाई में तो मेधावी हैं ही साथ ही शिष्ट आचरण भी साफ-साफ दिखाई पड़ रहा था। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करने का संदेश दिया। लक्ष्य का निर्धारण और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने की बात कही। द डीपीएस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह से अभिभूत हृषिकेश ने अखिलेश कुमार का हृदय से धन्यवाद करते हुए भविष्य में विद्यालय परिसर में आते रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके पिता डॉ ओमप्रकाश तिवारी, माँ सुमन देवी, चाचा अनंत तिवारी, बड़े भाई राजू तिवारी समेत परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।   विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आज के दिन को स्वर्णिम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को बुलाकर उन्हें सम्मानित करने का हमारा एकमात्र उद्देश्य आप सभी विद्यार्थियों के अंदर जीवन में कुछ बड़ा करने का जज्बा जगाना है।आप सभी प्रेरित हों कि हमें भी अनुशासन में रहकर पढ़ाई करते हुए अपने अभिभावक का सपना साकार करना है। आपके भी सपनों को पंख लगें। साथ ही आपके अंदर भी इस व्यावहारिकता का उदय हो कि जब आप भी बड़े हों तो जो योग्य हैं उनको सम्मानित करें।   विदित हो कि अखिलेश कुमार को अपनी जीवन यात्रा में अगर कोई भी अद्भुत व्यक्तित्व का धनी अगर मिलता है तो उसको समारोह पूर्वक सम्मानित करते हैं।पिछले दिनों वैष्णो देवी की यात्रा के क्रम में उन्हें एक नेत्रहीन व्यक्ति मिले जो पिछले 36 वर्षों से लगातार वैष्णो देवी की चढ़ाई कर उनके दर्शन कर रहे हैं।   उनको भी विद्यालय परिसर में बुलाकर उनको सम्मानित किया था।आज के कार्यक्रम से विद्यार्थियों का मनोबल ऊंचा हुआ। उन्होंने एक शिक्षित और सुयोग्य नागरिक बनकर समाज को भी शिक्षित और सभ्य बनाने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

इमरजेंसी रोगियों को रात्रि में भी दवा के बिना किसी को और सुविधा नहीं हो: अरविंद कुमार

अरवल । आगामी 30 एवं 31 दिसंबर 2023 को बोधगया में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के राज्य स्तरीय बैठक एवं आम चुनाव के तैयारी हेतु एक बैठक अरवल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा जिला कार्यालय अरवल में किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से सभी पदाधिकारी एवं केमिस्ट उपस्थित हुए।   इस बैठक में सर्वसम्मति से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया गया जिसमें मानव हित में रात्रि में भी आकस्मिक दवाओ की जरूरत के अनुसार मरीज को सुविधा देने के लिए कुछ दुकानों का चयनित किया गया।   जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार द्वारा कहा गया कि इमरजेंसी रोगियों को रात्रि में भी दवा के बिना किसी को असुविधा नहीं हो इसका पूरा ख्याल हमारे केमिस्ट अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अनवरत सेवा जारी रखेंगे। एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी तरह के दवाओ की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।   इस बैठक में संघ के जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुशर्रफ जया प्रखंड कोषाध्यक्ष खुर्शीद आलम परमेश कुमार संजय शर्मा करपी से मनोज कुमार नंदकिशोर गुप्ता कलेर से अजय कुमार साहित् कई सदस्य उपस्थित हुए।

डीएम ने खेल भवन गांधी मैदान का किया निरीक्षण

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा खेल भवन गांधी मैदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि खेल भवन की समुचित साफ-सफाई कराई जाए, बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए एवं वहां पर रख उपकरणों /उपस्करो को व्यवस्थित किया जाए ताकि वह खराब ना हो एवं उनका उपयोग किया जा सके।   जिला पदाधिकारी द्वारा खेल भवन की मरमती कराने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण हेतु निदेश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया।   जिला पदाधिकारी द्वारा खेल भवन में प्रतिनियुक्ति बलों के बारे में भी पृच्छा की गई एवं आवश्यक बलों की तैनाती के लिए निदेशित किया गया।   मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,जिला खेल पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी के साथ अन्य मौजूद थे।