Bakwas News

औरंगाबाद दाउदनगर मुख्य मार्ग पर गाड़ी चेकिंग के नाम पर रुपया उगाही, प्रशासन कर रही है नजरअंदाज

अरवल । बिहार सरकार शराब पीने वाले एवं शराब माफिया तथा अवैध बालू खनन एवं बालू माफिया पर शिकंजा कसने के आगे रोड पर आतंक मचाने वाले और रोड पर प्रशासन के नाम पर रुपया उगाही करने वाले अपराधी प्रकृति के व्यक्ति पर रोक लगाने में विफल है बताया जाता है कि डी ए वी स्कूल और नासरीगंज जाने वाले सोन नदी पुल के बीच दाउदनगर औरंगाबाद मुख मार्ग एन एच 139 पर गाड़ी का प्रदूषण अन्य कागजात दिन के उजालों में चेक करने के नाम पर अपराधी प्रकृति के युवक तथा असामाजिक तत्व अपने हाथों में डंडा लेकर आतंक मचाए हुआ है।   गाड़ी चालक से दिन के उजालों में रुपया उगाही कर रहे हैं और उस उगाही रुपया में से इलाका के थानेदार को देते हैं जिसके कारण थानेदार कार्रवाई नहीं करते हैं अगर कोई चालक कागजात नहीं दिखता है तो उस से अपराधी प्रकृति के युवक तथा असामाजिक तत्व आए दिन चालक के साथ मार पीट करना आम बात हो गई है, दाउदनगर औरंगाबाद मुख्य मार्ग 139 पर गाड़ी का कागज चेक करने वाले अपराधी प्रकृति के युवक कई बार जेल भी जा चुके हैं।   उसके बाद भी अपने हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं चुके किसी न किसी ना किसी का उन लोगों को सह मिलता है और साफ जाहिर होता है कि पुलिस प्रशासन को मिलाकर दिन के उजालों में गाड़ी चेकिंग को अंजाम दिया जाता है और पुलिस एवं प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है।   इस संबंध में कई ग्रामीणों ने इलाका के थानेदार के पास शिकायत किया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया रोड पर खुले आम गाड़ी प्रदूषण अन्य कागजात चेक करने वाले एवं बजरंग दल के नाम पर मॉब लिंचिंग करने वाले असामाजिक तत्व पर ना इलाका के विधायक ना सांसद हस्तक्षेप कर रहे हैं ना स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी उच्च अधिकारी को इसकी सूचना दे रहे हैं, कभी भी शांति भंग होकर औरंगाबाद दाउदनगर मुख मार्ग एन एच 139 पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकता है और शांति भंग हो सकता है

सीडीपीओ ने हड़ताली आंगनवाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं को 24 घंटे के अंदर कम पर लौटने का दिया निर्देश

कुर्था,अरवल। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुर्था शिप्रा वर्मा ने हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को स्मार पत्र के माध्यम से 24 घंटे के अंदर लौटने का निर्देश दिया है निर्देश में उन्होंने कहा है कि बिहार राज्य आँगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति एवं बिहार ऑगनबाड़ी संघ के आह्वान पर आप सभी सेविका / सहायिका दिनांक 29.09.2023 से लगातार हड़ताल पर है।   जिससे आँगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन बाधित है, एवं बच्चों तथा गर्भवती/धातृ महिलाओं हेतु पोषाहार एवं अन्य सेवायें अवरुद्ध हैं, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर निर्गत न्यायादेशों का उल्लंघन है। कुर्था परियोजना अंतर्गत सभी सेविकाओं / सहायिकाओं को कार्यालय के विभिन्न पत्रांक दिनांक द्वारा दिनांक 26.10.2023 एवं ज्ञापांक 699 / दिनांक 04. 11.2023 द्वारा अपने कर्तव्य पर वापस लौटने का अनुरोध किया गया था। परंतु दिनांक 08.11.2023 तक आप अपने कर्तव्य पर वापस नहीं लौटी है। उपरोक्त परिपेक्ष्य में इस सार्वजनिक सूचना के माध्यम से आपको अंतिम स्मार दिया जाता है कि 24 घंटे के अंदर अपने कर्तव्य पर वापस लौंटें अन्यथा बाध्यकारी परिस्थिति में अग्रेतर कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाएगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कटवाई स्वच्छता शुल्क रसीद

कुर्था,अरवल। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ जियाउल हक की मौजूदगी में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज- दो के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रखंड स्वच्छता समन्वयक सुनील कुमार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य प्रसाद,स्वास्थ्य प्रबंधक शशांक शेखर,सीडीपीओ शिप्रा वर्मा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सुमन,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अभय कुमार, किसान सलाहकार रामलखन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने तीस-तीस रुपये देकर स्वच्छता शुल्क की रसीद कटवाई तथा आमलोगों को स्वच्छता शुल्क देने का संदेश दिया।   इस अवसर पर पूर्व बीडीओ डॉ जियाउल हक ने बताया कि गांव में चल रहे ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा से जो घर-घर कचरा का उठाव किया जाता है। उसको लेकर प्रत्येक परिवार से प्रतिदिन एक रुपए के हिसाब से मासिक 30 रुपए स्वच्छता शुल्क लिया जाना है। सभी पदाधिकारियों गांव गांव जाकर लोगों से स्वच्छता शुल्क देने का आग्रह करेंगे ताकि कचरा उठाने वाले कर्मियों को भुगतान की जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि सरकारी लाभ की सुविधा लोगों को रसीद दिखाने के उपरांत ही मिलेगा।

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री के द्वारा अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध में मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

अरवल। महिलाओं के प्रति सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी के नेतृत्व में मखलीलपुर चौक पर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री के विरुद्ध महिलाओं ने नारे भी लगाए सैकड़ो के तादाद में महिलाएं मुख्यमंत्री शर्म करो, महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करो जैसे नारे लगाकर पुतला को दहन किया गया।   इस मौके पर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कल सदन में मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया है जिसको सार्वजनिक तौर पर कहा जाना लज्जा की बात है। लेकिन वही भाषा नीतीश कुमार के द्वारा सदन में बोलकर सदन की गरिमा को भी ठेस पहुंचाया गया है, ऐसे मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।   मौके पर उपस्थित पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश कुमार का मस्तिष्क अब काम नहीं करता है। महिलाएं जो अपने देश में देवी की तरह पूजी जाती है उसके खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करना मुख्यमंत्री के लिए शर्म की बात है।     इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह, जिला मंत्री अखिलेश पासवान, दीनानाथ शर्मा, किसान नेता मुकुल पटेल, मंडल महामंत्री रमेश पांडे, अफ़साना खातून, जिला महिला मोर्चा के मंत्री सहनाज खातून, मालती देवी, ऊर्मिला देवी, शीला कुमारी, सविता देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, श्री मति देवी, जबून खातून, रेखा देवी, मधु देवी, श्याम परी देवी, शीला देवी, सलमा खातून, चंद्रमा यादव, आरती कुशवाहा, रिंकी देवी, सुमन देवी सहित सैकड़ो के तादाद में लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

जिले की पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 29 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अरवल। जिले की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर उन्नतीस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक, अरवल मो० कासिम के निर्देशानुसार 08 नवंबर को वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।   निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन अरवल के नेतृत्व में प्रहार टीम अरवल एवं सभी थाना ओ०पी० अध्यक्ष के द्वारा संयुक्तरूप रूप से चयनित किये गाँव में जाकर छापेमारी अभियान चलाकर वारंटी बारह और मद्यनिषेध के मामले में-सत्रह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।   इन थाना क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार   • अरवल थाना क्षेत्र से आठ ( वारंटी 05, मद्यनिषेध के मामले में 03)   कुर्था थाना क्षेत्र से छह (मद्यनिषेध के मामले में)   • किंजर थाना क्षेत्र से पांच (वारंटी 02, मद्यनिषेध के मामले में 03)   • करपी थाना क्षेत्र से पांच (मद्यनिषेध के मामले में )   • वंशी थाना क्षेत्र से पांच (वारंटी )   साथ ही वाहन जांच अभियान के तहत दो हजार रुपया जुर्माना की राशि वसूल की गई और मद्य निषेध के तहत 25 ली० देशी महुआ शराब जब्त किया गया है।

करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कुर्था,अरवल। गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना करपी थाना क्षेत्र के कुसरे मठिया गांव समीप घोघरा बधार की है। मृतक कुसरे मठिया गांव निवासी सुबालाल यादव का 19 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार था । वह सुबह सात बजे में खेत की ओर शौच करने गया था।   जहां बिजली का तार गिरा हुआ था। जिसकी चपेट में वह आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन परिजन उसे जिंदा समझकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था लेकर पहुंचे।   जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना के बाद कुर्था अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था पहुंचकर मृतक युवक के पिता सुबालाल यादव का फर्द बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल भेज दिया।   हालांकि परिवार का एक मात्र चिराग बुझ जाने के बाद माँ बाप बदहोश हैं उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मेरा पुत्र अब दुनिया मे नहीं है वहीं परिजनों में भी मातम छाया हुआ है।।

आयुक्त के सचिव के अध्यक्षता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण बैठक

अरवल । :मतदाता सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त मगध प्रमंडल, गया के निदेषानुसार आयुक्त के सचिव के अध्यक्षता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर प्रथम समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को महिला मतदाता का नाम अधिक से अधिक जोड़ने, निर्वाचक संख्या अनुपात में सुधार करने एवं जेन्डर रेषियो सुधारने का निदेष दिया गया।   साथ ही युवा मतदाताओं के नाम को अधिक से अधिक जोड़ने का निदेष दिया गया। राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि उन्हें प्रारूप निर्वाचक सूची प्राप्त हो चूकी है। अध्यक्ष महोदय से उन्होंने बी एल ए की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के साथ उप मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी, मगध प्रमंडल गया, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

अल्पसंख्यकों के जॉब कार्ड धारकों की संख्या को बढ़ाने का अध्यक्ष ने दिया निर्देश

अरवल । माननीय अध्यक्ष, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण से जुड़े प्रत्येक मामलों की चर्चा विस्तृत रूप से की गई।   इस क्रम में मनरेगा में अल्पसंख्यकों के जॉब कार्ड धारकों की संख्या को बढ़ाने का निदेष दिया गया तथा प्रचार-प्रसार कराने हेतु निदेषित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अल्पसंख्याकों को 15 प्रतिषत आवास प्रदान करने हेतु निदेषित किया गया। समिति द्वारा षिक्षा विभाग से जिले में उर्दू षिक्षकों की उपलब्धता के बारे में पृच्छा की गई।   जिसके तहत षिक्षा विभाग के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 43 उर्दू षिक्षकों की रिक्तियां है, जिसमें 31 नव चयनित उर्दू षिक्षकों को विद्यालयों के साथ टैग कर दिया गया है। समिति द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी से अल्पसंख्यक छात्रावास के बारे में पृच्छा की गई एवं निदेषित किया गया कि अल्पसंख्यक छात्रावास को त्वरित कार्रवाई करते हुए यथा शीघ्र बनवाने का प्रयास करें।   समिति द्वारा कस्तुरबा विद्यालय में अल्पसंख्यक छात्राओं के बारे में समीक्षा की गई जिस क्रम में जिला षिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के 05 कस्तुरबा विद्यालय में मात्र 03 अल्पसंख्यक छात्रा पढ़ रही है। समिति द्वारा जिला षिक्षा पदाधिकारी को अल्पसंख्यक छात्राओं की संख्या 15 प्रतिषत तक बढ़ाने का निदेष दिया गया। समिति द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को आम जनों को उचित मात्रा में खाद्यानों की उपलब्धता कराने हेतु निदेषित किया गया। समिति द्वारा कब्रिस्तान की जमीनों की सुरक्षित रखने एवं चार दीवारी कराने हेतु निदेष दिया गया।   इसके अलावा समिति द्वारा शस्त्र शाखा, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बी पी एल, पासपोर्ट इत्यादि में अल्पसंख्यकों की भागीदारी के बारे में प्रष्न किया गया। अंत में माननीय अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।   बैठक में माननीय अध्यक्ष श्री रियाजुलहक उर्फ राजू, पूर्व सदस्य विधान सभा, माननीय उपाध्यक्ष श्री नौषाद आलम, माननीय सदस्य श्री मुजफ्फर हुसैन राही, श्री महताब आलम उर्फ काबूल अहमद एवं श्रीमती अफरोजा खातुन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संत एस एन ग्लोबल में रंगोली प्रतियोगिता में माताओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

बिक्रमगंज शहर के डुमराँव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में रंगोली-निर्माण और डिजाइनर दिया निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं के माताओं के लिए किया गया।   यह पहला अवसर है कि बिक्रमगंज में माताओं के अपनी रचनात्मक प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संत एस एन ग्लोबल स्कूल के निदेशक प्रकाश आनन्द ने बताया कि हमारे समाज में यदि कोई श्रेष्ठ रचनाकार है तो माताएं ही हैं पर उन्हें अपनी सृजनात्मक प्रतिभा के अभिव्यक्ति का अवसर कम ही मिलता है।   इसलिए विद्यालय में माताओं को आमंत्रित किया कि वे अपनी प्रतिभा अपने बच्चों के साथ-साथ जनमानस को भी दिखाएं। दीवाली से पूर्व आयोजित रंगोली तथा दीया निर्माण प्रतियोगिता में संत एस एन ग्लोबल स्कूल के बच्चों के माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी सभी माताओं को स्मृतिचिन्ह भेटकर उन्हें सम्मानित किया गया।   वहीं कोआथ से अभिभावक चारू कश्यप, तेंदुनी टोला से पूजा कुमारी, कोआथ से ही अर्चना देवी, बिक्रमगंज से ज्योति मिश्रा, अंशु कुमारी, बबिता कुमारी, बसगीतियाँ से चांदनी कुमारी तथा धनगाईं से अभिभावक सुधीर सुमन प्रतियोगिता के विजेता रहें। इस अवसर पर अभिभावक माताओं ने एक से बढ़कर एक कलात्मक रंगोलियां और डिजाइनर दीये का निर्माण किया।   अभिभावक माताओं के सृजनात्मक कौशल का उल्लेख करते हुए विद्यालय की प्राचार्या सुखविंदर कौर ने बताया कि जो परमात्मा के सृष्टि की सृजनकर्ता है उन माताओं की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। शिशु को जन्म देने से लेकर उसे एक आदर्श भाई, एक आदर्श पति, एक आदर्श पिता और एक आदर्श नागरिक बनाने तक हरएक कदम पर माताओं की सृजनात्मकता का परिचय मिलता है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिका और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ

अरवल । दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक धर्मेंद्र कुमार रिटायर्ड नेवी ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार मां लक्ष्मी के चित्र पर दीप प्रजलन के साथ कार्यक्रम के शुरुआत के साथ ही नर्सरी वर्ग से कक्षा 3 तक के बच्चों के द्वारा विभिन्न संस्कृत कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों ने अपनी नृत्य काल से इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था ।   दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए और उन्होंने बताएं कि प्रदूषण मुक्त दीपावली पर्व को मानना है और सभी बच्चों के हिदायत दिए और उन्होंने काहे की आसपास के जितने भी लोग दीपावली पर मनाई बाकी प्रदूषण मुक्त त्योहार को मनाय है।   दीपावली पर्व के विषय में उन्होंने कहा कि यह पर्व हिंदुओं का धार्मिक पर्व है इस दिन 14 वर्ष बनवास काटने के उपरांत प्रभु श्री राम लक्ष्मण सहित सीता माता के साथ अयोध्या लौट के आए थे उसे दिन अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को सचेत करते हुए ।   कहे कि अपने आप को सुरक्षित रहें और ऐसा कोई काम ना करें ताकि किसी दूसरे व्यक्ति को दिक्कत हो।   इस मौके पर उपस्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक अविनाश कुमार रोशन, सौरभ कुमा,र हरबंस कुमार, शंकर, रवि कुमार, विवेक कुमार, अलीशा कुमारी अमीषा कुमारी इत्यादिक शिक्षक मौजूद थे।