Bakwas News

प्रशासन एकादश बनाम जनप्रतिनिधि एकादश सद्भावना टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय खेल मैदान कुर्था में  सदभावना टेनिस बाल क्रिकेट मैच प्रशासनिक एकादश व जनप्रतिनिधि एकादश के बीच खेला गया। जिसमें प्रसाशनिक एकादश ने 26 रनों से जीत हासिल की। प्रशासनिक एकादश के कप्तान बीडीओ डॉ जियाउल हक वहीं जनप्रतिनिधि एकादश के कप्तान पूर्व मुखिया जमालुद्दीन अंसारी थे। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया । हालांकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासनिक एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 108 रन बनाए। वहीं जनप्रतिनिधि एकादश ने 8 विकेट के नुकसान पर 82 रन ही बना पाए।   जिसमें प्रसाशनिक एकादश की ओर से पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश बहादुर सिंह ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए एवं जनप्रतिनिधि एकादश की टीम के महत्वपूर्ण 4 विकेट भी हासिल की । यातायात थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी अच्छी बल्लेबाजी की तथा 21 रन बनाए वहीं कप्तान डॉ जियाउल हक 29 रन बनाए व तीन विकेट लिया। जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनप्रतिनिधि एकादश की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 82 रन ही बना सके।   जिसमें जनप्रतिनिधि एकादश की ओर से इब्राहिमपुर मुखिया प्रतिनिधि सर्वेश कुमार ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 49 रन बनाए। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एवं एसडीपीओ ने विजेता टीम को विनर कप और उपविजेता को रनर कप देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश बहादुर सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं एसडीपीओ राजीव रंजन को जनप्रतिनिधियों से माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।   इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि काफी हर्ष का विषय है कि प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि व पब्लिक के मध्य परस्पर तालमेल और शारीरिक फिटनेस को देखते हुए यह मैच का आयोजन किया गया और खेल की भावना का परिचय दोनों ही टीमों के द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि खेल खेलने से मानसिक रूप से तनाव मुक्त तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ प्रेम,भाईचारा,अनुशासन और साथ मिलकर आगे बढ़ने की सीख देता है।   इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार,उमाशंकर सिंह,थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,अनवर अली,विकास कुमार, जिला परिषद सदस्य महेश यादव,सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शौण्डिक, राजद प्रखंड अध्यक्ष डोमन दास,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामविनय सिंह यादव,मुखिया ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ मंटु शर्मा, किशोरी साव पत्रकार कुंदन कुमार,सुजीत कुमार, संजय सोनार,निशांत मिश्रा, रंजन कुमार,मुखिया प्रतिनिधि मलक यादव,मुन्ना आलम सहित कई प्रसाशनिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धमौल शक्ति केंद्र पर पूजित अक्षत का किया वितरण

कुर्था,अरवल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुर्था प्रखंड क्षेत्र के धमौल शक्ति केंद्र के माध्यम से घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरण किया। पवित्र अक्षत के साथ राम मंदिर का चित्र और उससे संबंधित पत्रांक के साथ एक स्नेह निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सभी से आग्रह किया कि वह मकर संक्रति पर इन अक्षत में से कुछ हिस्सा लेकर अपने यहां खिचड़ी भोग बनाएं।   इस दौरान उन्होंने अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के चित्र लोगों को दिखाए और उन्हें राम मंदिर के दर्शन के लिए निमंत्रण पत्र दिया। अक्षत लेने के लिए लोगों ने काफी उत्साह दिखाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि रामभक्त एक जनवरी से 15 जनवरी तक अयोध्या से आए अक्षत का वितरण करेंगे। इसके साथ ही लोगों को राम मंदिर दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है ताकि लोग 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाकर मंदिर के दर्शन करें।   अयोध्या में 500 वर्ष बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है। ऐसे में यह देश की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अयोध्या में श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को अपने अपने घरों और मंदिरों में दीये जलाने की अपील की।   इस दौरान जिला महामंत्री रामाशीष दास,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष संजीत कुशवाहा आशुतोष मिश्रा,महेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक जनता दल की बैठक बैदराबाद के निजी होटल में संपन्न

अरवल । राष्ट्रीय लोक जनता दल जिला अरवल कि एक दिवसीय बैठक दिनांक 08जनवरी024 बैदराबाद के सुप्रसिद्ध होटल तुलसी गार्डन में जिला अध्यक्ष रविंद्र राम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी बसंत चौधरी पटेल शामिल हुए।   प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन के माध्यम से बताए कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भारत सरकार माननीय उपेन्द्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत बनाना है और पार्टी को बूथ स्तर तक ले जाना है। हमारी पार्टी बिहार के सभी लोक सभा (40सीट) की तैयारी करेगी और अपने एवम् अपने गठबंधन को चुनाव जिताने कि अहम भूमिका में रहेगी और बिहार की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की काम करेगी। आज की बिहार 2005से 2010 वाली बिहार नहीं रह गई है बल्कि आज की बिहार जंगल राज 2की ओर अग्रसर है।   प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी द्वारा निर्धारित पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 23जनवरी 2024 को 11बजे पूर्वाह्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई जाएगी जो ऐतिहासिक होगा, साथ ही साथ जहानाबाद लोक सभा चुनाव लड़ने की तैयारी को मध्यनजर रखते हुए दिनांक 18फरवरी को जहानाबाद के गांधी मैदान में एक ऐतिहासिक रैली के माध्यम से अपनी दावेदारी मजबूती से पेस करेगी।   महासचीव डा परमानन्द सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक ले जाना कार्यकर्त्ता अपनी पहली प्राथमिकता दे। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कामता प्रसाद कुशवाहा,महासचिव पप्पू वर्मा, प्रदेश सचिव रमेश कुमार व रामप्रवेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष सोनू गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, मनीष कुमार, नरेन्द्र सिंह, सुदर्शन कुमार, विकास कुशवाहा, सदन कुशवाहा,प्रमोद कुमार सिंह, अनिल यादव, कुमार सतीश, विनय कुशवाहा, अम्बुज कुमार, बबन सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्तागण सामिल हुए।

उत्पाद विभाग द्वारा शराब से लदे ट्रक को किया गया बरामद, चालक गिरफ्तार

अरवल। उत्पाद विभाग अरवल के द्वारा के  जिले के मेहंदिया थानांतर्गत एनएच 139 मुख्य सड़क से शराब से लदे एक ट्रक को बरामद किया है| बताया जा रहा है कि यह ट्रक औरंगाबाद से पटना जा रही थी। जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार के द्वारा गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी।   इस मामले में उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि मेहंदिया थाना क्षेत्र के एन एच 139 राजकीय स्कूल की समीप उत्पाद विभाग के कर्मियों द्वारा वाहन जांच के किया जा रहा था इसी क्रम में इसी क्रम में एक ट्रक को औरंगाबाद के तरफ से आ रही है   संदेह के आधार पर रुकवाया गया एवं जब हैंड स्कैनर की मदद से जांच की गई तो ट्रक के अंदर से शराब होने की पुष्टि हुई । जब ट्रक को और विस्तृत रूप से जांच की गई तो ट्रक के अंदर से कुल 207 कार्टून में 4944 बोतल में 1850.76 लीटर इंपिरियल ब्लू ब्रांड की विदेशी शराब पाया गया। ततपश्चात ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसका नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम गुड्डू कुमार औरंगाबाद जिले का रहनेवाला बताया।   इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हमें यह ट्रक औरंगाबाद में मिला था जिसे पटना पहुंचाना था। फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है|

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब्त किया कट्टा

अरवल । परासी थाना क्षेत्र के नारायण बिगहा गांव में दीवार में गोबर ठोकने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। परासी थाना अध्यक्ष कृष्णनदन कुमार ने बताया कि शिव बालक रजवार और कमल देव यादव के बीच गोबर ठोकने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें कमलदेव यादव के परिवार ने कट्टा निकालकर उन पर हमला बोल दिया।   मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाली कट्टा बरामद कर लिया है। मामले में शिव बालक रजवार के बयान पर कमलदेव यादव के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष ने शिव बालक रजवार सहित अन्य लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

इंडोर स्टेडियम अरवल में स्कूल एसोसिएशन की बैठक

अरवल। जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समाईल अहमद ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा और मार्गदर्शन दें कि वह जिले का ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन कर सके।   उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। संगठन की मजबूती में सभी स्कूल संचालकों का सहयोग जरूरी है। मौके पर डीपीएस स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार, पायस मिशन स्कूल के निर्देशक राजकुमार समेत अन्य स्कूल संचालकों और शिक्षकों को सम्मानित करते हुए नववर्ष की बधाई भी दी गई। मौके पर संगठन के अध्यक्ष कुशवाहा चंदन हिमांशु कुमार भारती अमरेश कश्यप आदि मौजूद थे।

बेलसर ने माहपुर वारा को 57 रनों से हराकर शील्ड अपने नाम किया

अरवल। कलेर प्रखंड के जमुहारी खेल मैदान में फाइनल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मौके पर समाजसेवी ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर सामाजिक समरसता का भाव भी पैदा होता है। आने वाले दिनों में इस इलाके से भी बेहतर खिलाड़ी राज्य तथा देश स्तर पर जाएंगे।   यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर बेलसार क्रिकेट टीम बनाम माहपुर बारा के बीच खेला गया। बेलसार की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 180 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी माहपुर बारा की टीम निर्धारित ओवर में 123 रन ही बना सकी। बेलसार ने इस टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच के विजेता रहे बेलसार व उपविजेता माहपुर बारा टीम को सभी अतिथियों द्वारा नगद इनाम और शील्ड प्रदान किया गया। मौके पर वार्ड सदस्य अजय पासवान, विशाल कुमार, सुमित कुमार, शिबू कुमार, नीरज कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

शराबबंदी वाले राज्य में शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक का ड्राइवर भी गिरफ्तार

अरवल । बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब के अवैध धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस इन धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है लेकिन धंधेबाज सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर अरवल में कार्रवाई की है। यहां एक ट्रक से 207 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को भी दबोचा है।   अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के एन.एच.139 में सघन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। 207 कार्टन विदेशी शराब को एक ट्रक पर लोड कर औरंगाबाद से पटना ले जाया जा रहा था। इस बात की गुप्त सूचना उत्पाद विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार को मिली। जिसके बाद इलाके में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था तभी एक ट्रक तेज रफ्तार से औरंगाबाद से पटना की ओर जा रही थी।   जिसे पुलिस कर्मियों ने रुकवाया और हैंड स्कैनर से जांच की गयी। जांच में पता चला कि ट्रक में विदेशी शराब की बड़ी खेप को छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने जब तलाशी ली तब ट्रक से 207 कार्टन शराब बरामद हुआ। मामले में उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि ट्रक से 4944 बोतल विदेशी शराब जिसमें कुल 1850.76 लीटर इंपिरियल ब्लू ब्रांड का 207 कार्टन में बरामद किया गया है। मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया|   ट्रक चालक गुड्डू औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तब उसने बताया कि उसे यह ट्रक औरंगाबाद में मिला था जिसे पटना पहुंचाना था। फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

राजस्व एवं भूमि सुधार संबंधित सभी विषयों की समीक्षा मंत्री ने किया

अरवल । आलोक कुमार मेहता, मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार एवं गन्ना उद्योग बिहार, पटना के अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित सभी विषयों की अरवल जिले की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से दाखिल खारिज की समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि हाल के दिनों में दाखिल खारिज में काफी प्रगति हुई है। दाखिल खारिज में लंबित मामलों का प्रतिशत 12 से घटकर 6 पर आ गया है। परिमार्जन का निष्पादन लगभग शत प्रतिशत किया जा रहा है। सभी पंचायतों में सभी सरकारी भूमि का सर्वेक्षण करा लिया गया है।   लगभग 21 प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य समपन्न करा लिया गया है। अभियान बसेरा में 547 वासभूमिहिन लोगों का सर्वेक्षण कर लिया गया है और उनकों भूमि बंदोवस्त कराने की तैयारी चल रही है। मंत्री द्वारा सभी भूमिहीन लोगों को भूमि बंदोवस्त कराने का निदेश दिया गया। साथ ही शत प्रतिशत दाखिल खारिज निष्पादन करने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी राजस्व अधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

शराब में संलिप्त कारोबार चालक को किया गया गिरफ्तार

अरवल । जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश में लगातार अवैध शराब के निर्माण सेवन एवं तस्करी में सम्मिलित लोगों के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के तहत बहुत बड़ी सफलता मिल रही है इसके तहत अभी तक दर्जनों शराब तस्कर के द्वारा एक जिले से दूसरे जिले में वाहन के द्वारा तस्करों के द्वारा आपूर्ति के लिए अन्य जिलों में ले जाने के क्रम में जब्ती का सिलसिला लगातार जारी है।   यही कारण है कि जिले क्षेत्र की सीमा से प्रवेश करने के पूर्व ही उनके मंसूबे को चकनाचूर करने में अरवल जिला प्रशासन सफल हो रही है। पिछले कई महीनों से उत्पाद विभाग एवं अरवल पुलिस के द्वारा बहुत बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की गई है आज 6 जनवरी को इसी कड़ी में वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग के द्वारा थ्री एक्स रम ब्रांड का 750 एमएल का एक सौ अस्सी बोतल अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है जिसकी कुल मात्रा 135 लीटर बताई गई है। शराब तस्करी में संलिप्त चालक को गिरफ्तार किया गया है।