Bakwas News

चयनमुक्त के आदेश वापस लेने पर आंगनबाड़ी सहायिका सेविका ने दिया सरकार को बधाई

करपी,अरवल। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ करपी इकाई ने आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के चयन मुक्ति के आदेश को वापस लिए जाने पर सरकार को बधाई दी है। संघ के सचिव पूनम देवी ने सरकार से मांग किया है कि हड़ताल अवधि में रही सेविका एवं सहायिकाओं को वेतन भुगतान भी करना चाहिए। इसके लिए भी आंदोलन किया जाएगा।   इसके साथ ही साथ सम्मानजनक मानदेय में बढ़ोतरी की मांग भी संघ के द्वारा सरकार से किया गया है ।उल्लेखनीय है की हड़ताल अवधि में करपी परियोजना से नेतृत्व करने वाली सभी चार आंगनबाड़ी सेविकाओं को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा चयन मुक्त कर दिया गया था। अब सरकार के आदेश के बाद इन सभी सेविकाओं की चयन मुक्ति वापस हो गई है तथा सभी काम पर सोमवार से वापस लौट जाएंगे।

लक्ष्मी नारायण यज्ञ को लेकर ग्रामीणों की बैठक

करपी,अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर सूर्य मंदिर के प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन के लिए ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता यज्ञ समिति के संयोजक युगल किशोर ने किया बैठक में श्री हनुमान मंदिर निर्माण शहर प्राण प्रतिष्ठा तथा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए विस्तार से विचार विमर्श किया गया महायज्ञ का आयोजन 7 मार्च से 12 मार्च तक होगा प्रसिद्ध संत परम पूज्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य पूज्य श्री लक्ष्मीप्रपन्न जियरस्वामी जी महाराज के शानिध्य में आयोजन किया जाएगा।   प्रसिद्ध संत के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ के आयोजन के लिए तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है ।बैठक में भाजपा नेता अमोद तिवारी ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य नागेंद्र तिवारी, विकास कुमार पंडित, पुरुषोत्तम मिश्रा, शशि भूषण तिवारी, निरंजन मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़ासीन से बीस बोरे मध्यान भोजन चावल की चोरी

करपी,अरवल । शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खडासीन से चोरों ने 20 बोडा चावल की चोरी कर ली। इस घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस वक्त मिली जब ग्रामीण शौच के लिए विद्यालय की ओर जा रहे थे। नजर पडते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के शिक्षक को दिया तथा शिक्षक ने इसकी जानकारी दूरभाष पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद शर्मा को दिया। सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भंडार कमरे का ताला को तोड़कर चोरों ने 20 बोड़ा चावल गायब कर दिया है।   इस भंडार में कुल 26 बोड़ा चावल था। लेकिन चावल का अन्य बोडा खुला हुआ था तथा क्षतिग्रस्त था। जिसे चोर नहीं ले जा सके थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय पहुंचने के बाद जब आसपास के क्षेत्र में खोजबीन किया गया तो पांच बोड़ा चावल पुवाल के नीचे छुपा कर रखा हुआ था।इसे विद्यालय में पुनः वापस लाया गया। इस प्रकार कुल 15 बोरा चावल को चोरों ने चुराने में सफलता प्राप्त की। चोरी गए चावल की कीमत 21000 रुपए है।   प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसके पूर्व भी विद्यालय के कमरे में जब पंखा इत्यादि सामग्री लगाई गई थी तो उस समय भी चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था ।एक बार फिर विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, तथा तीसरी बार चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।   प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ओपी अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।  

प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया गोदभराई का कार्यक्रम 

बिक्रमगंज प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा सोमवार को गोदभराई का रस्म विधि विधान के साथ पूरा किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीडीपीओ शशि कुमारी ने बताया कि प्रत्येक महीने में 7 तारीख को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का गोदभराई आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा किया जाता है। गोदभराई के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं केंद्र पर उपस्थित अन्य महिलाओं को स्वास्थ्य व जच्चा बच्चा के स्वस्थ रहने के संबंध में जानकारी दिया जाता है।   इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ शशि कुमारी के द्वारा नगर परिषद के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 16 एवं 110 पर निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के उपरांत अपनी उपस्थिति में सेविकाओं के द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कराया गया। गर्भवती महिला एवं उनके परिजनों तथा केंद्र पर उपस्थित स्थानीय लोगों को हरी साग-सब्जी एवं पोषण युक्त आहार लेने के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े व पोषक क्षेत्र के अन्य स्थानीय लोगों को समाज कल्याण विभाग द्वारा लागू किए गए योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए आग्रह किया गया। मौके पर उक्त केंद्र की सेविका सहायिका व स्थानीय पोषक क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

पुलिस और पब्लिक के बीच प्रगाढ़ संबंध स्थापित करेगा क्विज प्रतियोगिता – एसपी

करपी,अरवल। शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के खड़ासीन उच्च विद्यालय के प्रांगण में पुलिस पब्लिक सद्भावना क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने किया।   इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच सद्भावना एवं आपसी सहयोग तथा मित्रवत माहौल कायम करने के लिए यह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शहर तेलपा पुलिस के द्वारा किया गया है। पुलिस का यह प्रयास काफी सराहनीय है ।इन्होंने कहा कि समाज में रहने वाले सभी लोग अपने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक रखें। क्योंकि आज प्रतियोगिता का दौर है। प्रतियोगिता के इस दौर में जो छात्र मेहनत करेंगे वैसे छात्र ही सफलता प्राप्त करेंगे। ऐसे में अभिभावकों की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है ।अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष तौर पर ध्यान रखें। यह भी ध्यान रखें कि उनका बच्चा सही ढंग से पढ़ाई कर रहा है या नहीं।     बच्चों को पढ़ाई के प्रति हमेशा प्रेरित करें तथा निगरानी भी रखे कि कहीं बच्चे गलत रास्ते पर तो नहीं जा रहे हैं। बच्चे अगर सुधरेंगे तो एक बेहतर समाज का निर्माण हो सकेगा ।क्योंकि यदि बच्चा रास्ते से भटक जाता है तो वह मां-बाप के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी बोझ बन जाता है। इस मौके पर उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में प्रतियोगिता की भावना विकसित करने का काफी प्रशंसनीय प्रयास किया गया है।   ईस प्रतियोगिता में पहले से लेकर पांचवी क्लास तक के वर्ग में अंशु कुमारी को प्रथम स्थान, अविनाश कुमार को द्वितीय स्थान, तीसरे स्थान पर तीन छात्र आए।इसी प्रकार वर्ग 6 से 8 में सौरभ कुमार को प्रथम स्थान, सनी कुमार को द्वितीय स्थान मिला। इस वर्ग में भी तीसरे स्थान पर दो छात्राएं आई। इन सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।इसके अतिरिक्त विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर उन्हें विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया।   इस मौके पर शहर तेलपा ओपी अध्यक्ष विवेक कुमार, करपी थाना अध्यक्ष उमेश राम, चौरम थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, अंचल अधिकारी संजय कुमार एवं अंचल अधिकारी बंसी विकेश कुमार सिंह के अतिरिक्त समाज सेवी कौशल शर्मा, राकेश मुस्कान, राकेश राही ,वार्ड सदस्य वीरेंद्र बलिदानी समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चंचल कुमार के द्वारा किया गया।

जिला बार एसोसिएशन अरवल में द्विवार्षिय चुनाव के लिए नामांकन 08 एवं 09 जनवरी को निर्धारित

अरवल । अधिवक्ता संघ के राज्य स्तरीय चुनाव के बाद अब अरवल बार एसोसिएशन में जिलास्तरिय चुनाव का शंखनाद हो गया है चुनाव अधिकारी डॉ अखिलेश सिंह एवं निसार अख्तर अंसारी ने बताया कि जिला बार के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।   जिसके अनुसार कुल 173 अधिवक्ता मतदाता हैं जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और अंकेक्षक के एक एक पद, उपाध्यक्ष के तीन, संयुक्त सचिव के तीन पद तथा कार्यकारिणी सदस्य के सात पदो का चुनाव कराया जाएगा। जिसके लिए अगामी 08 एवं 09 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा ।अध्यक्ष पद के लिए 15 वर्ष का अनुभव, महासचिव, कोषाध्यक्ष और अंकेक्षक पद के लिए 10 वर्ष सहायक सचिव, संयुक्त सचिव के लिए 07 वर्ष, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 03 वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है।मतदान अगामी 23 जनवरी को होगा।

जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक में लिया गया आवश्यक निर्णय

अरवल। जमीयत उलेमा ए हिंद जिला शाखा अरवल की एक बैठक मदरसा इस्लामिया अरवल में जमीयत के अध्यक्ष मौलाना मोतीउरमान की अध्यक्षता में हुई,जिसमें आनेवाले रमजान के महीने में शहरी और इफ्तार के वक्त को पुरे जिले मे एक ही रखने पर आमराय से फैसला लिया गया पहले जहां हर मस्जिद, मदरसा का अलग अलग टाईम रहता था, किसी मस्जिद से अजान अलग होता तो किसी से कुछ और टाईम होता था, मदरसों के इस्तेहार में अलग-अलग टाइम टेबल हुआ करता था।   जिससे आम लोगों में तरह-तरह की बातें फैलती है इसी वजह से जमीयत उलेमा ए हिंद जिला शाखा अरवल ने एक कोशिश करते हुए जिले के मदारिस एंव इंतजामात के लोगों की मीटिंग की और आम राय से टायमी कलेंडर के मुताबिक तय किया गया कि सभी जगह थोड़े उपर नीचे करते हुए पूरे जिले में शेहरी करने का आखिरी वक्त और इफ्तार शुरू करने का वक्त एक ही समय रखते हुए एक फाईनल टाईम टेबल बना कर सभी मदरसों को दिया गया, इसी टाईम टेबल के हिसाब से रमज़ान का इस्तेहार की छपाई करेंगे. इस मीटिंग में हाजी इसलाम अंसारी, जमीअत उलमा की जनरल सेक्रेट्री हाफिज तुफैल अशरफ, उपाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, हाफिज शहाबुद्दीन, मौलाना मिन्नतुल्लाह कासमी, हाफिज इरशाद, मौलाना मोतिउर रहमान, मास्टर फैयाज अहमद, आफताब आलम, हाफिज मो सद्दाम,सहीत दर्जनों लोग शिरकत किया.

भगत सिंह चौक पर धन्यवाद सभा किया गया आयोजन

अरवल। चयनमुक्त आंगनवाड़ी सेविका ,सहायिका का मुख्यमंत्री एवं महागठबंधन के समर्थन में धन्यवाद सभा की गई।सभा की अध्यक्षता ऐपवा नेत्री सह आंगनवाड़ी संघर्ष समिति के सचिव कॉम लीला वर्मा ने की।उन्होंने कहा की सरकार ने चयनमुक्त आंगनवाड़ी बहनों को लेकर हमारी संगठन एक्टू एवं पार्टी के विधायक के मुख्यमंत्री से वार्ता के परिणाम स्वरूप मुख्य मंत्री ने चयन मुक्त सेविका सहायिका को वापस बहाल किया एवं संतोष जनक मानदेय देने की सहमति दी।   सभा को संबोधित करते हुए अरवल के विधायक कॉम महानद के कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के 72 दिन आंदोलन में रहे। लेकिन भाजपा आंदोलन में घुसकर आंदोलन को विखंडित कर दिया जिसके चलते आंदोलन कमजोर हो गया जिसके चलते सरकार के द्वारा करीब18 हजार सेविका,सहायिका को चयनमुक्त कर दिया गया था। सरकार और वामपंथी नेताओं के बैठक के बाद सरकार चयन मुक्ति वापस लिया है।   इतने महंगाई में सेविका सहायिका काम करती है जिससे उन्हें पूरे परिवार का पालन पोषण भी नहीं होता है। राज्य सरकार को कम से कम पंद्रह हजार रुपया देना चाहिए। गैस की कीमत एक हजार गाड़ी भाड़ा दवा एवं जरूरत की समान भी महंगे हो गए लेकिन इस पर सरकार की कोई निगाहें नहीं है छह हजार में आंगनवाड़ी किस तरह से घर चला रही है यह चिंता की विषय है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी तभी से सरकारी नौकरियों की खजाना खोल दिए यह देश में पहला राज्य है जो एक लाख बीस हजार नियुक्ति पत्र दिए यह महागठबंधन की सरकार की उपलब्धियां है।   मोदी सरकार हर साल 2 करोड़ नौकरी देने की वादा किए थे लेकिन जुमला बनकर रह गया और वह सरकार राम मंदिर और नफरत के बल पर सरकार चला रहे हैं। किसान को फसल का उचित मूल नहीं मिल रहा है मोदी सरकार बोले थे की 2022 तक किसानों की आय दुगुनी कर देंगे लेकिन नहीं कर पाए। मजदूरों का 44 कानून को चार कोड में बदलकर मजदूर को भी परेशान कर रहा है। राम के नाम पर अयोध्या का पर्यटक स्थल के रूप में घोषित किया गया सभा में आंगनवाड़ी बहने एवंभाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, नंदकिशोर कुमार , सुएब आलम, उपस्थित हुए।

जरूरतमंदों के बीच कुर्था प्रखंड के नदौरा पंचायत के मुखिया मंटू शर्मा ने कंबल का किया वितरण

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित नदौरा पंचायत के बड़हिया गांव में मुखिया ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ मंटु शर्मा के द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सादे समारोह में मुखिया ने पंचायत के विभिन्न गांव के सैकड़ों गरीबों को कंबल मुहैया कराया।   इस संबंध में मुखिया मंटु शर्मा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि जिनके पास इस कपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही कपड़े नहीं है वैसे लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं। लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम-घूम कर ऐसे लोगों की लिस्ट बनाते हैं। जो पूरी तरह लाचार व विवश हो। मुखिया ने कहा कि ऐसा करके हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है।

सात लोगों को अवैध बिजली जलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

कुर्था,अरवल। बिजली चोरी के विरुद्ध आए दिन विधुत विभाग लगातार कुर्था प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में कुर्था थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव एवं प्रतापपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाया।   जिसमें कुर्था विधुत आपूर्ति प्रशाखा के जेई सूरज कुमार ने सात लोगों को एलटी लाइन में स्थित एसएम डीबी बॉक्स में अवैध रूप से अपना पीवीसी तार जोड़कर बिजली चोरी कर उसका घरेलू उपयोग करने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा है तथा उसके यहाँ लगे बिजली के तार को भी जब्त किया है ।   छापेमारी के दौरान मदारपुर गांव निवासी हबुज अंसारी पर 7909 रुपये, रशीदा खातून पर 9474 रुपये ,रिजवाना खातून पर 9376 जुर्माना एवं पूर्व का बकाया 2870 रुपये जोड़ते हुए कुल 12246 रुपये,मो एकराम अंसारी पर 6551 रुपये, सागीर मलिक पर 27900 रुपये वहीं प्रतापपुर गांव निवासी चंद्रदीप यादव पर 9906 का जुर्माना एवं 6820 रुपया पूर्व का बकाया जोड़ते हुए कुल 16720 रुपये एवं कृष्णा यादव पर 10861 रुपए जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई है।   प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कनीय विद्युत अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि अबैध ढंग से विद्युत ऊर्जा चोरी कर जलाने वाले को किसी भी हालत में बक्शा नही जाएगा।