Bakwas News

बलिया : बैरिया के लक्ष्मण छपरा गांव में आपसी विवाद में एक महिला जख्मी, ईलाज के दौरान मौत

बैरिया के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण छपरा गांव में घरेलू विवाद में एक विवाहिता घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया, जिसमें रंजू देवी (30) पत्नी श्याम बाबू ठाकुर झगड़ा के दौरान ही गिर कर अचेत हो गयी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया,  जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दोकटी रोहन राकेश सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि मौके पर निरीक्षण किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया शव को देखने के बाद मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मौत कैसे हुई? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आएगी। तब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं होगा।

राजस्थान के झुंझुनू जिला में 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

राजस्थान के झुंझुनू जिले के सदर थाना क्षेत्र में  13 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, तीनों आरोपियों ने अलग-अलग जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल के मुताबिक, तीनों आरोपियों- जाकिर, मजिद खान और लियाकत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ 9 लोगो ने किया गैगंरेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ 9 लोगो ने गैगंरेप किया है। गैंगरेप के आरोप में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपी एक मर्डर केस का भी प्राइम सस्पेक्ट है। नागपुर ग्रामीण पुलिस की सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) पूजा गायकवाड़ ने इस मामले में विस्तार से जानकारी दी। SDPO पूजा ने बताया, ‘9 आरोपियों को नागपुर जिले के उमरेड कस्बे से पकड़ा गया। 11 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। हत्या के एक मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि उनका मुख्य संदिग्ध भी इस मामले में आरोपी है। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि घटनाएं नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक कस्बे में 19 जून से 15 जुलाई के बीच हुईं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान रोशन करगांवकर और उसके सहयोगी गजानन मुर्स्कर, प्रेमदास गठीबंधे, राकेश महाकालकर, गोविंदा नाटे, सौरभ उर्फ ​​करण रिठे , नितेश फुकत, प्रद्युम्न करुतकर और निखिल उर्फ ​​पिंकू नरूले के रूप में हुई है। क्या है पूरा मामला महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर से 60 किलोमीटर दूर उमेदनगर नाम का एक कस्बा है। यहां एक मजदूर परिवार रहता है। इसी परिवार की एक 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप हुआ है। सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को एक महीने में कई बार अंजाम दिया गया। 19 जून से 15 जुलाई के बीच ये घटनाएं हुई हैं। दहशत में होने की वजह से शुरू में पीड़िता ने चुप्पी बनाए रखी। लेकिन जब दरिंदों ने अति कर दी तो पीड़िता ने अपने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद फौरन पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।  नागपुर ग्रामीण पुलिस ने इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बलिया : बहू को गोली मारने वाला ससुर को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 बहू की हत्या की नियत से फायर करने वाले ससुर को रसड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे में एक अवैध तमंचा .315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्त को शस्त्र रखने के संबन्ध में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुकदमा वादी मनीष राजभर पुत्र गुलाबचन्द राजभर (निवासी: नवादा, जाम, रसड़ा) ने 25 जुलाई को तहरीर दिया कि 24 जुलाई को मेरी भाभी श्रीमती सविता देवी पत्नी हरिशचन्द राजभर (सहायक अध्यापक) तथा परिवार की सोनी देवी पत्नी केशव राजभर, रम्भा पत्नी अरबिन्द राजभर व अर्चना देवी पत्नी सूमन्त राजभर गांव के बाहर चून्नू सिंह के बगीचे की तरफ शाम को शौच के लिए गयी थी। वापस घर आ रही थी, तभी रास्ते में केले के छोटे से बगान के पास अज्ञात व्यक्ति ने मेरी भाभी सविता देवी को पीछे से गोली मार दिया। पुलिस ने धारा 307 IPC भादवि पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू किया। क्षेत्राधिकारी रसड़ा एसएन वैस के सफल पर्यवेक्षण में पुलिस उपा0/प्रभारी थाना रसड़ा उस्मान के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम वांछित को मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त गुलाब चंद राजभर पुत्र स्व. तिलेश्वर राजभर (निवासी : नेवादा जाम, रसड़ा) को बर्रेबोझ पुलिया के पास आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया। तलाशी में एक .315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त से शस्त्र रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो नही दिखा सका। सख्ती से पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि मेरी बहु श्रीमती सविता देवी पत्नी हरिश चन्द, मुझसे किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद करती थी। मुझे बहुत बुरा लगता था। इसलिए मैने उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया

बलिया : सहतवार थाना के महाराजपुर में फंदे से लटकती मिली महिला की शव

सहतवार। स्थानीय थाना क्षेत्र के महाराजपुर निवासी 50 वर्षीय वृंदा की लाश गुरुवार घर में फंदे से लटकती मिली। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया महिला के द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। बताया जाता है कि परिवार के लोग सुबह धान की रोपाई करने चले गये थे। दोपहर बाद महिला की बेटी घर लौटी तो उसकी नजर फंदे से लटक रही मां के उपर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गये तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जा में ले लिया। इस सम्बंध में एसओ विरेंद्र मिश्र का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजने के साथ ही घटना की छानबीन की जा रही है।

भोजपुर : चरपोखरी पुलिस ने अलग – अलग मामले में 3 लोगो को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बकवास संवाददाता  पुलिस ने थानाध्यक्ष निकुंज भूषण के नेतृत्व में अलग – अलग टीम गठित कर ध्रुवडीहा और कसमरिया गाँव में गुप्त सुचना के आधार पर छापामारी की। ध्रुवडीहा गाँव से पुलिस ने 5 लीटर देशी शराब के  साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान ध्रुवडिहा निवासी वीरेंद्र पासवान पासवान के रूप में की गई। वही दुसरे तरफ कसमरिया में कोर्ट से जारी वारंट के अनुसार दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सोनधारी राम और सुकुल राम के रूप में की गई । ध्रुवडीहा और कसमरिया  से गिरफ्तार तीनो लोगो को थाना लाये जाने के बाद सघन पूछताछ कर जेल भेज दिया गया।  

बलिया : लड़की भगाने के मामले में नगरा पुलिस ने आरोपी के साथ लड़की को किया बरामद

बलिया। नगरा पुलिस ने एक पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर पुलिस ने धारा 363, 366  भा0 द0 वी0  व 7/8 पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पांच दिन पहले एक लड़की को भगाने में नगरा थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था तभी से पुलिस इसकी तलाश में लगी रही। थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह मय हमराह फोर्स ने पीडिता को बरामद करते हुए अभियुक्त मुस्ताक पुत्र मुनीर शाह निवासी बेहडा डाबर, थाना भटनी, जिला देवरिया को बेलौली पावर हाउस मऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में पाबंद कर अभियुक्त मुस्ताक को चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि छुन्ना सिंह, हेड कांस्टेबल अब्दुल हमीद, कांस्टेबल रामअवतार पटेल व महिला पुलिस रिंकी सोनकर शामिल रहे।

बलिया : बिहार में लायी जा रही शराब बलिया में बरामद, एक धंधेबाज को सुखपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। सुखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा अमित कुमार सिंह, मय फोर्स व स्वाट टीम प्रभारी अजय यादव मय फोर्स जनपद में घटित चोरी की घटनाओ की रोकथाम के लिए अपराध व अपराधियो के सम्बन्ध में देल्हुआ मोड पर विचार विमर्श कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली की एक मारुति कार में अवैध शराब लेकर सुखपुरा की तरफ से बांसडीह होते हुए बिहार ले जा रहा है। पुलिस ने देल्हूआ मोड़ पर घेराबंदी कर सुखपुरा की तरफ से एक मारुति सुजुकी कार नं यूपी60एक्स8620 आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोका तो देखा कि उसमें एट पीएम फ्रुटी 336 बोतल  थी। पकड़े गए मंगल राय पुत्र विजय बहादुर राय निवासी गोड़िया टोला थाना मुफस्सिल जिला छपरा बताया जो बिहार शराब ले जा कर बेचता है। गाड़ी का नंबर भी गलत पाया गया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 420, 467, 468, 472 भारतीय दंड विधान की धाराओं में मुकदमा लिख जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम अजय यादव, उप निरीक्षक रामसिंह यादव, अशोक यादव, बलराम तिवारी, राकेश कुमार यादव, सत्येंद्र कुशवाहा, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे थे।

बलिया : नवादा (जाम) गांव में शौच करने गई महिला को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, जख्मी

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नवादा (जाम) गांव में रविवार की रात में देर रात एक महिला को पीछे से अज्ञात लोगों ने दाहिने तरफ पीठ में गोली मार दी। घायल महिला को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ शिवनारायण वैस, एसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। बताया जाता है कि गांव के हरिश्चंद्र राजभर जिले बैरिया ब्लाक में परिषदीय स्कूल में अध्यापक हैं। गांव स्थित घर पर रह रही शिक्षक की पत्नी 35 वर्षीया सबिता राजभर रविवार की देर रात खेत से शौच करके घर लौट रही थी। तभी घर से लगभग पचास मीटर पहले पीछे से अज्ञात लोगो ने दाहिने तरफ पीठ में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ी। गोली आवाज सुनकर उधर से गुजर रही अन्य महिलाओं के साथ गांव के लोगों के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को तुरंत स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। मामले में घायल महिला सबिता के देवर मनीष राजभर ने एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुट गई है। घटना के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक उस्मान ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर महिला को उसके ससुर ने ही गोली मारी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

राष्ट्रपति पद की द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, कहा : आज मैं खुद को भारत का नेतृत्व करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही हूं

शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘आज मैं खुद को भारत का नेतृत्व करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं आज देश की महिलाओं और युवाओं को याद दिलाती हूं कि मेरे लिए उनके हित सर्वोपरि हैं। मेरे सामने राष्ट्रपति पद की ऐसी महान विरासत है, जिसने दुनिया में भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। संविधान के आलोक में मैं पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगी। मेरे लिए लोकतांत्रिक आदर्श और समस्त देशवासी ऊर्जा का स्रोत रहेंगे।’ उन्होंने इस दौरान कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। बता दे कि द्रौपदी मुर्मू ने देश की पहली महिला आदिवासी के तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें शपथ दिलवाई। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे लिए महिलाओं के हित सर्वोपरि होंगे। इसके साथ ही दलितों, पिछड़ों और गरीबों के हितों के लिए भी काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां तक पहुंचाया। देश के गरीब आदिवासी, दलित और पिछड़े मुझमें अपना प्रतिबिंब देख सकते हैं। मेरे इस निर्वाचन में पुरानी लीक से हटकर आज के दौर में आगे बढ़ने वाले युवाओं का भी योगदान शामिल हैं। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूँ जिसका जन्म आज़ाद भारत में हुआ है।