Bakwas News

बलिया : नवादा (जाम) गांव में शौच करने गई महिला को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, जख्मी

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नवादा (जाम) गांव में रविवार की रात में देर रात एक महिला को पीछे से अज्ञात लोगों ने दाहिने तरफ पीठ में गोली मार दी। घायल महिला को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ शिवनारायण वैस, एसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।

बताया जाता है कि गांव के हरिश्चंद्र राजभर जिले बैरिया ब्लाक में परिषदीय स्कूल में अध्यापक हैं। गांव स्थित घर पर रह रही शिक्षक की पत्नी 35 वर्षीया सबिता राजभर रविवार की देर रात खेत से शौच करके घर लौट रही थी। तभी घर से लगभग पचास मीटर पहले पीछे से अज्ञात लोगो ने दाहिने तरफ पीठ में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ी। गोली आवाज सुनकर उधर से गुजर रही अन्य महिलाओं के साथ गांव के लोगों के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को तुरंत स्थानीय सीएचसी ले जाया गया।

मामले में घायल महिला सबिता के देवर मनीष राजभर ने एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुट गई है। घटना के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक उस्मान ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर महिला को उसके ससुर ने ही गोली मारी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment