महाराष्ट्र के नागपुर में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ 9 लोगो ने गैगंरेप किया है। गैंगरेप के आरोप में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपी एक मर्डर केस का भी प्राइम सस्पेक्ट है। नागपुर ग्रामीण पुलिस की सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) पूजा गायकवाड़ ने इस मामले में विस्तार से जानकारी दी।
SDPO पूजा ने बताया, ‘9 आरोपियों को नागपुर जिले के उमरेड कस्बे से पकड़ा गया। 11 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। हत्या के एक मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि उनका मुख्य संदिग्ध भी इस मामले में आरोपी है। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि घटनाएं नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक कस्बे में 19 जून से 15 जुलाई के बीच हुईं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान रोशन करगांवकर और उसके सहयोगी गजानन मुर्स्कर, प्रेमदास गठीबंधे, राकेश महाकालकर, गोविंदा नाटे, सौरभ उर्फ करण रिठे , नितेश फुकत, प्रद्युम्न करुतकर और निखिल उर्फ पिंकू नरूले के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर से 60 किलोमीटर दूर उमेदनगर नाम का एक कस्बा है। यहां एक मजदूर परिवार रहता है। इसी परिवार की एक 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप हुआ है। सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को एक महीने में कई बार अंजाम दिया गया। 19 जून से 15 जुलाई के बीच ये घटनाएं हुई हैं। दहशत में होने की वजह से शुरू में पीड़िता ने चुप्पी बनाए रखी। लेकिन जब दरिंदों ने अति कर दी तो पीड़िता ने अपने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद फौरन पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। नागपुर ग्रामीण पुलिस ने इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।