Bakwas News

भोजपुर : प्रखंडों में मनाया गया शिक्षक दिवस, याद किए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

शिक्षक दिवस के अवसर पर भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी सहित निजी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरू शिष्य परंपरा की महत्ता पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। लोगों ने इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया। आरा, उदवंतनगर, सन्देश, सहार, अगिआंव, गडहनी, चरपोखरी, पीरो, बिहियां, शाहपुर, जगदीशपुर, बडहरा, कोइलवर और तरारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र एवं शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। इस अवसर छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार से एक शिक्षक उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति के पद तक पहुंचे। शिक्षक दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में छात्रों ने अपने गुरू को उपहार भी भेंट किया।

भोजपुर : रेलवे स्टेशन आरा से पुलिस ने 14 क्विंटल महुआ के साथ 3 महिला धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आरा रेल पुलिस द्वारा महुआ की खेप के साथ तीन महिला धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पश्चिमी यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 14 क्विंटल महुआ जब्त किया गया है। गिरफ्तार महिला धंधेबाज में साधु बिंद की पत्नी गुरली देवी, सुरेंद्र बिंद की पत्नी मंगरा देवी और रामरतन बिंद की पत्नी मींता देवी है‌। तीनों नगर थाना क्षेत्र के उजियार टोला की रहने वाली है। जीआरपी इंचार्ज पंकज कुमार दास के अनुसार चेकिंग के दौरान यात्री शेड के पास तीनों महिलाओं को 29 बोरों की तलाशी लेने पर 1393 किलो 500 ग्राम महुआ बरामद किया गया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में तीनों के खिलाफ जीआरपी इंचार्ज के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। ऐसा माना जा रहा है कि तीनों महिलाएं शराब बनाने के लिए ट्रेन के जरिए यूपी से महुआ लेकर आरा आ रही थी। बता दें कि आरा रेलवे स्टेशन के समीप पिछले साल भी भारी मात्रा में महुआ के साथ नगर थाना इलाके के महिला और पुरुष धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी यूपी से ट्रेन के जरिए महुआ की खेप मंगाये जाने की बात सामने आयी थी। इधर, जीआरपी की ओर से चलाये गये समकालीन अभियान के तहत आरा रेलवे प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी फुट ओवरब्रिज के नीचे 24 पीस बियर के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। वह अगिआंव बाजार थाने के खिरीकोन गांव निवासी हिमांशु दुबे उर्फ अंकित दुबे है‌।

भोजपुर : व्यापार मंडल सहार का रामधारी राय को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष का मिला ताज, समर्थको में खुशी की लहर

सहार व्यापार मंडल अध्यक्ष रामधारी राय को दूसरी बार निर्वाचित घोषित होने पर उनके समर्थकों ने खुशी की जाहिर किया। भारतीय युवा मोर्चा सहार अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा की सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई है। जिससे रामधारी राय को मतदाता ने प्रचंड बहुमत और एक सकारात्मक जनादेश के साथ जीत दिलाई है। अध्यक्ष श्री रामधारी राय ने लोगो के बीच में अपने 5 वर्षो के कार्यकाल में समानता, निष्ठा और ईमानदारी की दृष्टिकोण से सेवा करके लोगो का दिल जीत लिया है। जिस कारण जनता ने उन्हें पुनः सेवा करने के लिए जोरदार समर्थन किया। रामधारी राय को सर पर पगड़ी बांधकर बधाई देने के क्रम में पूर्व अध्यक्ष अवध नंदन मौआर , जिला उपाध्यक्ष नवीन राय, मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार चांद, सुजीत कुमार,  महामंत्री अंकुश कुमार, पंकज सिंह, बंटी राय, श्रीराम राय, निशांत कुमार शामिल थे।

दुर्गापूजा : इस बार गोलबागीचा में मछली पर विराजमान दिखेंगी मां दुर्गा

शहर में दुर्गापूजा की तैयारी शुरू है। दो साल बाद शहर के नामचीन गोल बागीचा में धूमधाम से मां देवी के पूजनोत्सव की तैयारी है। कोरोना काल के बाद इस साल भव्य मां की प्रतिमा के साथ आकर्षक पंडाल बनेगा। इस बार मछली पर विराजमान मां दुर्गे की प्रतिमा का श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे। मछली की तरह से भव्य पंडाल बनाने की योजना है। गोल बागीचा देवी स्थान की सत्यकाम समिति तैयारी में जुट गयी है। पंडाल के लिए बांस-बल्ले आए गए हैं। निर्माण शुरू होगा। गया के मूर्तिकार बनाएंगे मूर्ति और कोलकाता के कलाकार बनाएंगे पंडाल सत्यकाम समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना की वजह से 2020 और 2021 में ना तो मां की प्रतिमा स्थापित की गई और ना ही पंडाल बना। लेकिन, इस साल 2022 में समिति के लोग उत्साह के साथ तैयारी में लगे हैं। दो दिन पहले ही बैठक में निर्णय हुआ है। बताया कि गया के मूर्तिकार अखिलेश मछली जैसी आकृति पर मां देवी की प्रतिमा का निर्माण करेंगे। एक-दो दिन में मूर्ति निर्माण शुरू हो जाएगा। लेकिन, पंडाल के लिए कोलकाता के कारीगर बुलाए गए हैं। मछली जैसी आकृति वाली पंडाल निर्माण की भी योजना है। भव्य पंडाल के साथ लाइटिंग की भी अच्छी व्यवस्था होगी। यहां भीड़ काफी होती है। इस वजह से सुरक्षा पर भी विशेष नजर रहेगी। तैयारी में समिति के सचिव गौतम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपू कुमार, विरेंद्र सिंह, राजेश कुमार सहित सभी सदस्य जोरशोर से लगे हैं। शहर के नामचीन गोल बगीचा में 1965 से प्रतिमा स्थापित कर मां की हो रही पूजा- अर्चना अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि गोल बागीचा देवी स्थान के पास सत्यकाम समिति 1965 से मां देवी की प्रतिमा स्थापित पूजा-अर्चना कर रही है। सबसे पहला अध्यक्ष स्व. बिन्देश्वर प्रसाद ने गली में मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की थी। करीब चार-पांच साल के बाद सड़क पर मूर्ति स्थापित की जाने लगी। बताया कि सिर्फ कोरोना के कारण पिछले दो साल प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। सिर्फ कलश स्थापना कर सप्तशती पाठ माता की पूजा की गई। इस बार तो उत्साह के साथ शारदीय नवरात्र में कलश स्थापित कर पाठ शुरू होगी।

गया में 80 नशेड़ी और 22 शराब बेचने वाले धराए

उत्पाद विभाग के विशेष छापेमारी अभियान में 102 लोग पकड़े गए। इसमें 80 पीने वाले और 22 शराब बेचने वाले शामिल हैं। गिरफ्तार में 14 महिला भी शामिल हैं। अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार सभी को जेल भेजा गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि औरंगाबाद जिले के एक्साइज अधिकारियों के साथ मिलकर शनिवार को जिले भर में पांच टीम बनाकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। सदर, शेरघाटी, टिकारी, नीमचकबथानी अनुमंडल के साथ एक्साइज चेक पोस्ट पर विशेष कार्रवाई की गई। छापेमारी में कुल 102 लोग पकड़े गए। सदर अनुमंडल में 29 पकड़े गए। इसमें 19 पीने और 10 बेचने वाले पकड़े गए। 25 लीटर देसी शराब पकड़ी गई। इसी तरह शेरघाटी अनुमंडल में कुल 25 में 22 पीने वाले और 3 शराब बेचने वाले धराए। 3 लीटर शराब भी जब्त की गई। बथानी में 21 गिरफ्तार किए गए। 12 पीने और 9 बेचने वाले शामिल हैं। 16 लीटर देसी शराब पकड़ी गई। बताया कि चेक पोस्ट पर 14 लोग पकड़े गए। सभी शराब पीने वाले हैं। चेक पोस्ट पर इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, सदर अनुमंडल में इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद, बथानी में एसआई सुशील आनंद, टिकारी में एएसआई प्रभा कुमारी व शेरघाटी में एएसआई मो. शमशाद के नेतृत्व में अभियान चला

भोजपुर : तरारी और ईमादपुर पुलिस ने अलग – अलग मामलों में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

तरारी और ईमादपुर पुलिस ने अलग – अलग मामलों में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार मारपीट के मामले में बन्धवा निवासी हरि प्रसाद व हरिद्वार भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही दुसरी ओर ईमादपुर पुलिस ने अलग – अलग मामले में आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ईमादपुर थानाध्यक्ष प्रभाष कुमार के अनुसार पूर्व के मामलें में फरार चल रहे अभियुक्तो को न्यायलय सें निर्गत वारंट के आधार पर जगजीवनापुर निवासी विनय सिंह व गौतम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर व एक ट्रक समेत चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।गिरफ्तार चालक कच्छवा थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी सुनील गोस्वामी बताया जा रहा है वही ट्रैक्टर चालक ट्रेक्टर छोङ फरार हो गया।

भोजपुर : सड़क दुर्घटना में घायल तरारी के खरौना निवासी शिक्षक की इलाज के दौरान पटना में मौत

प्रारंभिक शिक्षक संघ तरारी के प्रखंड सचिव खरौना गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार राय की इलाज के दौरान मौत हो  गया। वे तरारी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किसाइडीह में पदस्थापित थे। अप्रैल 2022 में अपने शिक्षक मित्र के साथ चकिया गांव से तिलक महोत्सव से घर लौटने के दौरान चार पहिया इनोवा कार ने सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के समीप  टक्कर मार दिया था। कार की टक्कर में घायल हो जाने के कारण पटना में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गया। मौत की खबर सुनते ही भोजपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,  राजेश कुमार, धर्मेन्द्र प्रसाद, अनिल कुमार, लालबाबू सिंह, राजेश कुमार सिंह सहित दर्जनों शिक्षाकर्मियों ने शोक व्यक्त किया। वही दूसरी तरफ तरारी प्रखंड के बीआरसी में शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही शिक्षको ने श्रद्धांजलि सभा का  आयोजन किया। इस दौरान मौके पर दर्जनों की संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षक के तैलचित्र पर  पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा ।

भोजपुर : तरारी व्यापार मंडल की कमान पुन: मदन तिवारी को, निर्विरोध हुए निर्वाचित, जताया आभार

शनिवार को तरारी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासु ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे मदन तिवारी को प्रमाण पत्र देकर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। अध्यक्ष मदन तिवारी सहित 10 कार्यकारिणी सदस्य प्रमाण पत्र पाकर उत्साहित हो उठे और मंदिर पहुंच मत्था टेका। व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन तिवारी ने प्रमाण पत्र मिलने के बाद किसानों और समर्थकों का आभार जताते हुये कहा कि किसानों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निदान किया जाएगा। तरारी प्रखंड अंतर्गत कोई भी पंचायत हो विकास का आधार हमारे किसान भाई ही है। बता दे कि व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिये 22 और 23 अगस्त को नामांकन भरे जाने थे लेकिन दोनो दिन और किसी अन्य अभ्यर्थी ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन नहीं भरा। जबकि मदन तिवारी 10 कार्यकारिणी सदस्यों के साथ 22 अगस्त को नामांकन भर दिये थे। ऐसे में किसी अन्य अभ्यर्थी के चुनाव मैदान में न होने की वजह से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

भोजपुर : पनवारी पैक्स अध्यक्ष ने किसानों की बिजली बिल माफ करने की आवाज किया बुलंद

तरारी प्रखंड अंतर्गत पनवारी पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किसानों का बिजली बिल माफ करने की मांग सरकार से की है और कहा है कि डीजल अनुदान की घोषणा छल है। अब किसी किसान के पास डीजल पंप नहीं रह गया है। वैसे भी डीजल पर खेती काफी महंगी साबित हो रही है। लिहाजा पर डीजल पर खेती करने के बजाए खेती नहीं करना बेहतर माना जा रहा है। बहरहाल सभी किसान बिजली के भरोसे हो गये हैं और उसी से अपना धान की रोपनी कर पाए हैं और उसे दिन – रात एक कर बचाने में जुटे हैं। ऐसे में जाहिर है कि डीजल अनुदान का पैसा या तो घोटाले का अंतरवस्तु बनेगी या फिर लौट जायेगी। इससे किसानों को कोई लाभ नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली का उपयोग कर धान की फसल बचाने की जद्दोजहद कर रहे किसानों पर बिजली बिल बढ़ रहा है। अगर सरकार उसे माफ करती है तो यह एक तरह से किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। हरेंद्र ने कहा कि मौसम के विपरीत होने की वजह से लगभग एक तिहाई चौथाई भाग भीषण सूखे की चपेट में आ गया है। नहर से सिंचाई होने वाले एक चौथाई भाग की बात नहीं करें तो शेष भाग की खेती बिजली पर ही निर्भर हो गयी है।

भोजपुर : नाली के पानी से तालाब के रूप में तब्दील हुआ करथ के दुर्गपुर गाँव का गली, ग्रामीण परेशान

तरारी प्रखंड के करथ पंचायत अंतर्गत दुर्गपुर गांव में एक ऐसा गली है जिसमे कई महीने से नाली का पानी गली में लगा हुआ है। नाली का पानी का निकास नहीं होने के कारण करीब एक दर्जन घरों के परिवारों को काफी समस्या हो रही है। दुर्गपुर निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि बीच गांव से गली निकला है। विगत कुछ वर्षों से इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है जिससे करीब 150 से 200 फीट की दूरी तक गली में नाली का पानी का जमाव बना हुआ है। गंदा पानी का जलजमाव से दुर्गन्ध देता रहता है। स्कूल जाने वालों बच्चों को भी समस्या होता है। जल जमाव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। कमलेश सिंह की ओर से जनता दरबार मे सीओ के पास शिकायत दर्ज 4 माह पहले ही किया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई निदान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षा होने पर ज्यादा पानी लग जाता है। लोगों को बीमारी फैलने का भय बना रहता है। इस नाली के पानी को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कोई निदान नहीं निकला गया।