तरारी प्रखंड के करथ पंचायत अंतर्गत दुर्गपुर गांव में एक ऐसा गली है जिसमे कई महीने से नाली का पानी गली में लगा हुआ है। नाली का पानी का निकास नहीं होने के कारण करीब एक दर्जन घरों के परिवारों को काफी समस्या हो रही है।
दुर्गपुर निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि बीच गांव से गली निकला है। विगत कुछ वर्षों से इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है जिससे करीब 150 से 200 फीट की दूरी तक गली में नाली का पानी का जमाव बना हुआ है। गंदा पानी का जलजमाव से दुर्गन्ध देता रहता है। स्कूल जाने वालों बच्चों को भी समस्या होता है। जल जमाव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।
कमलेश सिंह की ओर से जनता दरबार मे सीओ के पास शिकायत दर्ज 4 माह पहले ही किया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई निदान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षा होने पर ज्यादा पानी लग जाता है। लोगों को बीमारी फैलने का भय बना रहता है। इस नाली के पानी को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कोई निदान नहीं निकला गया।