Bakwas News

गया में 80 नशेड़ी और 22 शराब बेचने वाले धराए

उत्पाद विभाग के विशेष छापेमारी अभियान में 102 लोग पकड़े गए। इसमें 80 पीने वाले और 22 शराब बेचने वाले शामिल हैं। गिरफ्तार में 14 महिला भी शामिल हैं। अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार सभी को जेल भेजा गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि औरंगाबाद जिले के एक्साइज अधिकारियों के साथ मिलकर शनिवार को जिले भर में पांच टीम बनाकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। सदर, शेरघाटी, टिकारी, नीमचकबथानी अनुमंडल के साथ एक्साइज चेक पोस्ट पर विशेष कार्रवाई की गई। छापेमारी में कुल 102 लोग पकड़े गए। सदर अनुमंडल में 29 पकड़े गए। इसमें 19 पीने और 10 बेचने वाले पकड़े गए। 25 लीटर देसी शराब पकड़ी गई। इसी तरह शेरघाटी अनुमंडल में कुल 25 में 22 पीने वाले और 3 शराब बेचने वाले धराए। 3 लीटर शराब भी जब्त की गई। बथानी में 21 गिरफ्तार किए गए। 12 पीने और 9 बेचने वाले शामिल हैं। 16 लीटर देसी शराब पकड़ी गई। बताया कि चेक पोस्ट पर 14 लोग पकड़े गए। सभी शराब पीने वाले हैं। चेक पोस्ट पर इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, सदर अनुमंडल में इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद, बथानी में एसआई सुशील आनंद, टिकारी में एएसआई प्रभा कुमारी व शेरघाटी में एएसआई मो. शमशाद के नेतृत्व में अभियान चला

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment