Bakwas News

विशुनपुर टू मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका के मनमानी का आरोप डीएम से

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रखंड की बड़की चिलमी पंचायत के विशुनपुर टू मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमनलता पर मनमाने ढंग से स्कूल संचालन करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया गया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय अधिकारी से लेकर डीएम और जिले के कई वरीय अधिकारियों को भेजी है। धनंजय कुमार, अमरनाथ, संजय, सुधीर, शीला, अंजली, विजय प्रसाद आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षरित आवेदन में प्रधानाध्यापिका के मनमाने रवैया के कारण बच्चों की संख्या तेजी से घटने की जिक्र है। शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में अभिभावकों की शिकायत को नजरअंदाज करते हुए अपने ठंग से प्रस्ताव लाने की भी आवेदन में शिकायत है

आमस में एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के कोरमथु टोला लछनैती के दो और महुआवां टोला मोहनडीह के एक समेत तीन ग्रामीणों के घरों से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। इनमें करीब लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, महंगे कपड़े और जमीन व इंशोरेंस के कागजात शामिल हैं। घरवालों को घर में हुई चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हुई। पीड़ित गृहस्वामी मोहनडीह निवासी सिधेश्वर यादव ने बताया कि नए घर को बंद कर महिलाएं पास में पुराने मकान में सो रही थीं।   जबकि घर के मर्द एक परिजन का इलाज कराने अस्पताल चले गए थे। चोरों ने इसका फायदा उठाकर मेन गेट का ताला तोड़ कर घर में रखे बक्सा व अटैची से बीस हजार रुपये नकद, करीब देढ़ लाख के गहने व कपड़े चुरा ले गए। इंशोरेंस के कागजात व बच्चों के सर्टिफिकेट को भी नहीं छोड़ा। पत्नी मीना देवी ने बताया कि सुबह घर खोलने गए तो मेन गेट का ताला टुटा मिला। खोजबीन करने पर घर से थोड़ी दूरी बधार में बक्सा मिला। बांस के सहारे घर में घुंसे थे चोर इधर लछनैती गांव निवासी व वार्ड सदस्य संतोष यादव के घर से करीब 32 हजार नकद व करीब 45 हजार रुपये के गहने की चोरी गई है। संतोष ने बताया कि बांस के सहारे छत पर चढ़ चोर घर में घुस आए और चोरी का अंजाम देकर निकल गए। घर में सो रहे किसी की नींद नहीं खुली। चोरी का अंजाम देने से पूर्व चोरों ने वार्ड सदस्य के घर के आगे जल रहे बल्ब व तार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। वहीं इसी गांव के शंभू यादव के घर से 10 हजार नकद व करीब 50 हजार रुपये के गहने की चोरी गई है। इनकी पत्नी गीता देवी ने बताया कि संतोष के छत के सहारे चोरे उसके घर में घुंस कर चोरी का अंजाम दिया। एक वर्ष पूर्व भी इनके घर से हजारों रुपये की चोरी हुई थी। ग्रामीणों में है दहशत एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। मुखिया किशोर मांझी, मनोज दास, सीताराम दास, पंसस विरेन्द्र यादव, पूर्व मुखिया छोटन खां, कमलनयन सिंह आदि ने प्रशासन से चोरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही गांव-टोले में भी रात में गश्त कराने की मांग की है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व श्यामनगर नीमा गांव के एक बंद घर से और सांव बंगला पर निवासी जदू पाल के दुकान से लाखों रुपये की चोरी हुई थी।   ग्रामीणों के घरों में हुई चोरी की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। स्कॉड डॉग का भी सहारा लिया गया है। चोरों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रियनंदन आलोक प्रभारी थानेदार आमस

झुलसा रोग से धान के पौधों को बचाने के लिए टेबूकोनाजोल व ट्राईफाक्सीस्ट्रोविन का करें छिड़काव-डॉ. पंकज कुमार तिवारी

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह लगातार बारिश होने से झुलसा (शीथ ब्लाइट) नामक रोग से गया जिले में धान के पौधे सुखने लगे हैं। इसे लेकर कई प्रखंडों के किसान बेहद चिंतित हैं। इससे किसानों को धान की उपज प्रभावित होने का आशंका है। आमस कृषि विज्ञान केन्द्र के पादप रोग के वैज्ञानिक डॉ. पंकज तिवारी ने बताया कि इसका प्रभाव आमस के अलावा बांकेबाजार, इमामगंज, गुरुआ, शेरघाटी आदि ब्लॉकों में भी है। कहा बांकेबाजार के उपेन्द्र वर्मा, खेरूद्दीन अंसारी, धनंजय प्रसाद आदि किसानों ने धान के फसल में शीथ ब्लाइट (पूर्ण झुलसा) रोग लगने की बात बताई है।   श्री तिवारी ने बताया कि किसानों की शिकायत पर खूद उनके खेतों में पहुंच इसकी जांच की। जांच में उनकी शिकायत सही निकला। कहा यह रोग तने से शुरू होकर पत्तियों में फैल जाती है। पत्तियों पर भूरा धब्बा दिखाई पड़ने लगते हैं। कुछ ही दिनों में पौधे सूख कर गिरने लगते हैं। कहा इस रोग से धान के पौधों को बचाने के लिए प्रोपिकोनाजोल 13.9 और डाईफेनोकोनाजोल 13.9 ई.सी. मिश्रण कर 5 सौ मिली प्रति हेक्टेयर या टेबूकोनाजोल 50 व ट्राईफाक्सीस्ट्रोविन 25 डब्लू. जी. मिलाकर 2 सौ ग्राम प्रति हेक्टेयर में किसान छिड़काव कर सकते हैं। बता दें कि कई सालों बाद इस बार समय पर अच्छी बारिश होने से शत प्रतिशत धान की रोपनी हुई है। समय-समय पर बारिश होते रहने से पौधे भी खूब अच्छे हैं। अच्छी उपज होने को लेकर किसानों में खुशी थी। लेकिन झुलसा रोग ने उनकी खुशी में खलल डाल दी है। जिस वजह वे परेशान हैं।

सड़क विहिन कटसवा के महादलित खूद को समझते हैं उपेक्षित

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले के आमस प्रखंड की सांवकला पंचायत के गोवर्धनपुर टोला कटसवा महादलित टोले में आने-जाने के लिए किसी ओर से सड़क नहीं है। बरसात के दिनों में इनकी मुश्किलें और भी बढ़ जाती है। जंगल के सटे बसे होने के कारण जंगल-पहाड़ों के वर्षा का पानी इनके घरों तक पहुंच जाता है। फिर इन्हें घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उबड़-खाबड़ पगडंडियों से किसी तरह आते-जाते हैं। छोटी गाड़ियां भी ठीक से टोले तक नहीं पहुंच पाती है।   इस वजह यहां के लोग खूद को उपेक्षित समझते हैं। अनुज भुइयां, बिरजु मांझी, बिनोद मांझी, दरोगन, गणेश, उमेश, रतनी देवी, अनिता देवी आदि ने बताया कि सड़क के लिए दर्जनों बार विधायक, सांसद, मुखिया व स्थानीय अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कहा सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल जाकर जांच कराने, टीका लगवाने व प्रसव में होती है। वार्ड नौ के अधीन यह टोला जीटी रोड से करीब ढ़ाई किमी. की दूरी पर जंगल-पहाड़ों के सटे बसा हुआ है। टोले में सिर्फ महादलित परिवार के लोग रहते हैं।

बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

आमस (गया) धर्मेंद्र कुमार सिंह  गया जिले के आमस प्रखंड के चंडीस्थान बाजार में रविवार की शाम वर्णवाल वैश्य समाज की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजू वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई। यहां वर्णवाल समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने व राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांगों पर जो पार्टी विचार करेगी वर्णवाल जाति उसके साथ रहेगी। कहा वैश्य जाति किसी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है। चुनाव के बाद पार्टी उन्हें भूल जाया करती है। यह अब चलनेवाला नहीं है। पटना में 20 अक्तूबर को होनेवाले सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष बच्चू लाल व कोषाध्यक्ष सविनय कुमार ने सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेने की अपील वर्णवाल समाज से की है। बैठक में सुरेश वर्णवाल, सतीश वर्णवाल, प्रभात वर्णवाल, जितेंद्र, नवीन, राजेश, प्रमोद, प्रकाश, संदीप, पिंटू, प्रवेश, मोनू, नितेश आदि रहे।

आमस पुलिस ने बाइक चोर समेत आधा दर्जन लोगों को किया गिरफतार

आमस (गया) धर्मेंद्र कुमार सिंह  गया जिले के आमस थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले नामजद अभियुक्त व कोर्ट वारंटी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानेदार प्रियनंदन आलोक ने बताया कि गुरुआ थाने के रक्सा गांव निवासी चंदन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। यह बाइक चोरी के दो वर्ष पुराने मामले में नामजद अभियुक्त था। लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।   वहीं कोर्ट वारंटी आमस ढिबरा गांव निवासी प्रदीप भुइयां, रामपुर गांव से सुबोध पासवान, विजय पासवान, संतु पासवान और धर्मवीर पासवान को गिरफ्तार किया गया है। एसआई नीतीश कुमार ने बताया कि पूछताछ व कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पेशी के लिए सभी कोर्ट भेज दिए गए। एसएचओ ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर कोर्ट वारंटी व विभिन्न मामले के अरोपितो की गिरफ्तारी तेज कर दी गई है। आमस पुलिस द्वारा सप्ताह भर के अंदर दर्जन भर कोर्ट वारंटी व मुजरिम गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आमस पुलिस ने वाहन चालकों से वसूला 5 हजार रूपए का जुर्माना

आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह दुर्गा पूजा को देखते हुए गया जिले के आमस थाने की पुलिस जीटी रोड व ग्रामीण इलाके वाली सड़कों पर वाहनों की जांच तेज कर दी है। विशेष अभियान चलाकर कार, ऑटो, टोटो, बस व बाइक की सघन तलाशी ली जा रही है। जांच में शराब की खेप, मादक पदार्थ और मोटी रकम लाने लेजाने पर विशेष नजर रखी जा रही है।   एएसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों की कई टीम गठित की गई है। प्रभारी थानेदार प्रियनंदन आलोक ने बताया कि रविवार को वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कार बाइक चालकों से पांच हजार रुपए की जुर्माना वसूल की गई। साथ ही कुछ को आदत में सुधार लाने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इधर जीटी रोड और ग्रामीण सड़कों में पुलिस की जांच देख बिना कागजात और हेलमेट नहीं लगाए दर्जनों बाइक सवार दूसरे मार्ग से भागते दिखे।

परीक्षा पास करने वाले बच्चों को शिक्षक मो. ज्याउल्लाह ने किया सम्मानित

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह  गया जिले के आमस प्रखंड की कलवन पंचायत अंतर्गत सिहुली उर्दू मिडिल स्कूल के वरीय शिक्षक मो. ज्याउल्ला उर्फ मदनी खान ने अर्धवार्षिक परीक्षा पास करने वाले छात्र छात्राओं को रविवार को अपनी ओर से पाठ सामग्री देकर सम्मानित किया। शिक्षक के हाथों सम्मानित होकर बच्चे बेहद खुश दिखे।   शिक्षक मो. ज्याउल्लाह ने बताया कि मन लगाकर पढ़ाई करने और हौसला बढ़ाने के लिए बच्चों के बीच कॉपी और कलम बांटा। इन्होंने शिक्षा की बेहतरी में काम करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया।तैयारी के साथ हर दिन स्कूल आने के लिए बच्चों को प्रेरित भी किया। जीवन में शिक्षा के महत्व पर उन्होंने बच्चों को विस्तार से बताया। कहा शिक्षा के बिना मनुष्य अपने दायित्व, कर्तव्य और अधिकारों को नहीं समझ पाता है। इसलिए खूब मन लगाकर पढ़ने की जरूरत है। मौके पर कई शिक्षक शिक्षिकाएंं भी मौजूद रहे।

युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष चुने गए खुर्रम खान – Duplicate – [#52475]

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह गया जिले के आमस प्रखंड की करमडीह पंचायत के पूर्व उपमुखिया युवा नेता व मोरैनियां गांव निवासी खुर्रम खान राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे प्रखंड कार्यकर्ताओं में खुशी है। इन्हें आमस प्रखंड से दूसरी बार यह दायित्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने दी है।   विधायक प्रतिनिधि व प्रखंड प्रमुख लड्डन खान, राजेश यादव, रविंद्र यादव, विनय यादव, वीरेंद्र यादव आदि ने कहा कि इनके नेतृत्व में सभी को पार्टी का काम करना पसंद है। इनके अनुभव से प्रखंड में पार्टी का जनाधार काफी बढ़ा है। प्रखंड के अधिकांश युवा राजद से जुड़ चुके हैं। एसे कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी में पद मिलनी ही चाहिए। तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह व युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव को भी बधाई दी है। मनोज यादव, दुलारचंद, लक्की, कुलेंद्र यादव, लालू यादव, अशोक यादव आदि ने भी बधाई दी है।