आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले के आमस प्रखंड की करमडीह पंचायत के पूर्व उपमुखिया युवा नेता व मोरैनियां गांव निवासी खुर्रम खान राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे प्रखंड कार्यकर्ताओं में खुशी है। इन्हें आमस प्रखंड से दूसरी बार यह दायित्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने दी है।
विधायक प्रतिनिधि व प्रखंड प्रमुख लड्डन खान, राजेश यादव, रविंद्र यादव, विनय यादव, वीरेंद्र यादव आदि ने कहा कि इनके नेतृत्व में सभी को पार्टी का काम करना पसंद है। इनके अनुभव से प्रखंड में पार्टी का जनाधार काफी बढ़ा है। प्रखंड के अधिकांश युवा राजद से जुड़ चुके हैं। एसे कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी में पद मिलनी ही चाहिए। तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह व युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव को भी बधाई दी है। मनोज यादव, दुलारचंद, लक्की, कुलेंद्र यादव, लालू यादव, अशोक यादव आदि ने भी बधाई दी है।