Bakwas News

नगर पंचायत गड़हनी के विभिन्न पूजा पंडालो मे मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजा

गड़हनी। सोमवार को नवरात्रि के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना किए। मंगलवार को नवमी तिथि होने के कारण बहुतेरे लोगों ने माता सिद्धिदात्री की भी पूजा अर्चना किया। और संध्या बेला में हवन किया। रविवार की रात्रि मे महानिशा पूजा की गई। सप्तमी तिथि को ग्रामीणों इलाकों में मां दुर्गा का पट देर रात्रि खुला।पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में उमड़ पड़ी। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारें लगाए।पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल मे बदल गया।माता का आरती शुरू हुआ और लोगों ने भक्ति भाव से माता की अराधना किया। रात में निशा पूजा की गई। सोमवार को महागौरी की अराधना की गई। मंगलवार को दिन में 1.33 बजे तक हवन कार्य संपन्न होगा। नवरात्रि का उपवास रखने वाले श्रद्धालु भक्तगण बुधवार को दिन में दस बजे तक पारण करेंगे। पूजा पंडालों व विभिन्न दुर्गा मंडपों को रौशनी से सजाया गया है। लाउडस्पीकर पर भक्ति गीत बजते सुने गए। लगभग सभी पूजा स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा नाटक मंचन किया गया।

भोजपुर : कुरमुरी में भगवान भास्कर के मंदिर प्रांगण में अमृत सरोवर पर किया गया वृक्षारोपण

तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुरमुरी गांव में भगवान भास्कर के मंदिर प्रांगण में अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण एवं सरोवर के आसपास की जगहों की सफाई किया गया। वही उक्त अमृत सरोवर का नामकरण तरारी मध्य पूर्व जिला पार्षद सदस्य रहे महात्मा अमृतेश साधु के नाम पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी एवम विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक राय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला प्रभारी तरारी मध्य से जिला परिषद सदस्य गिरिश नन्दन उर्फ राकेश सिंह एवम संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल कुमार विधार्थी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की जल हीं जीवन है, जल के बिना कोई भी जीव जंतु के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने पूरे देश में अमृत सरोवर के योजना को लेकर जल संचय हेतु सरोवर की खुदाई कराई एवम शुद्ध जल के आपूर्ति हेतु इसके सौंदर्यकरण के लिए राशि दी है। 8 वर्ष बाद यानी की 2030 तक पूरे देश में आज के अनुसार सीधे दोगुने जल की आवश्यकता होगी जिसके आपूर्ति के लिए यदि सरोवर एवम जल संचय की व्यवस्था नहीं की जाएगी तो मानव जीवन के सामने एक चुनौती खड़ी होगी। जो किसी विभीषिका से कम नहीं होगा। वही जिला महामंत्री अभिषेक राय ने कहा की जल हीं जीवन है, वृक्ष एवम जल है तो कल है, इसी को ध्यान में रखकर माननीय प्रधानमंत्री ने प्रत्येक प्रखंड में जल संचय के लिए अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। पूरे जिले में ऐसे 75 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चालू है। कई पर कार्य चल रहा है तो कई पूर्ण हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखकर भारतीय भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अमृत सरोवर की सफाई एवम वृक्षारोपण कार्य को कर रही है। कार्यक्रम में तरारी मण्डल अध्यक्ष विद्यासागर पाण्डेय, सिकरहटा मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन राय, उपाध्यक्ष पिंटू राय, धर्मानंद राय, श्री राम, छोटे सिंह,  डिंपल सिंह,  भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह, ब्रजेश सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

नवरात्र पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी चहलकदमी, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

अजीत कुमार वियोगी उर्फ मनीष ओझा की खास पेशकश  जैसे-जैसे दुर्गा पूजा का समय नजदीक आ रहा है। वैसे  महिलाओं और बच्चों में भी कुछ  ज्यादा उत्साह देखते ही बन  रही हैं। यह काफी दिनों के बाद देखने को मिल रहा है। बाजारों की रौनक भी बढ़ने लगी है और बाजार में खरीदारी भी जोरो से हो रही है। व्यापारियों के अंदर बहुत ज्यादा उत्साह पाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव का भी माहौल है। जहां हर जगह जनता अपने पसंदीदा नेताओं के नारे लगा रही हैं और जिताने के लिए जोर – शोर से लगी है। यही नजारा देखने को वार्ड नंबर पांच, वार्ड नंबर 14 और वार्ड नंबर 26 में भी देखने को मिला। जिससे पता चलता है कि अब पीरो नगर कोरोना वायरस  से काफी आगे निकल गई है। पंडालों में भी जितने भी कार्य करने वाले कुशल कर्मचारी हैं वह भी जोर- शोर से लगे हुए हैं कि इस बार दुर्गा पूजा को बेहतर तरीके से मनाया जाए और एक सौम्य संदेश दिया जाए कि किस तरह से पीरो नगर में हिंदू और मुसलमानों की एकता का गढ़ है। महिलाएं जोर – शोर से खरीदारी करते हुए नजर आ रही हैं। बच्चे भी अपना जल्द से जल्द स्कूल के बस्ते संभालते हुए नजर आ रहे हैं कि हां बहुत जोर – शोर से दुर्गा पूजा मनाएंगे और बहुत सारी खुशियां एक दूसरे के साथ बाटेंगे और इस दशहरा में हर उस चीजों को भुला देंगे जो हमारे आगे बढ़ने के लिए बाधित है। इस विजयदशमी को यही संदेश पीरोंवासी को हम आने वाली पीढ़ी देंगे।

भोजपुर : लोहिया चौक पीरो में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था न होने से लगता है घंटों जाम, लोग परेशान

जैसे-जैसे दुर्गा पूजा का समय नजदीक आ रहा है। वैसे -वैसे लोगों की परेशानी भी बढ़  रही है लोहिया चौक पीरो पर यह नजारा देखा जा सकता है, नहीं ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था है और ना ही पर्याप्त सुरक्षा बल का प्रबंध है। जिसके कारण सुरक्षा-शांति की व्यवस्था नहीं है। बिहिया रोड में ठेलों और ट्रैक्टरों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। इस बीच दुर्गा मां की पूजन – पंडालों में प्रारंभ हो चुके हैं और श्रद्धालु की भारी भीड़ देखी जा सकती है लेकिन रोड पर मनमानी करते हुए भी काफी तंत्र काम कर रहे हैं ठेलों की संख्या और गाड़ियों की तादाद कंट्रोल से बाहर है। यह देखना मजेदार रहेगा कानून – व्यवस्था के साथ जन- सुविधा को लेकर सरकार का रवैया क्या रहेगा। यही रवैया बदलाव की बयार लाएगी या सरकार कुछ बड़े कदम तैयार करके इसको सुविधा में बदलेगी।

भोजपुर : आरा – सासाराम रेलखंड के बागर मोड़ के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

गड़हनी। चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा सासाराम रेलखंड पल बागर मोड स्थित कब्रिस्तान के समीप रविवार को पटना सासाराम फास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट मे आने से एक अधेड ब्यक्ति की मौत है गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा चरपोखरी पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर घटना की छानबीन करते हुए कागजी कार्रवाई कर अन्तःपरीक्षण हेतू आरा सदर भेज दिया। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डेगोडिहरी निवासी बताया जा रहा है। हालांकि चरपोखरी पुलिस इस संबंध मे कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।

भोजपुर : हरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने दुरदर्शन के माध्यम से पीएम मोदी के मन की बात को सुना व देखा

गड़हनी (भोजपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल गड़हनी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ में शक्ति केंद्र हरपुर के बूथ संख्या 77, 78, 79 एवं 80 पर दूरदर्शन से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना व देखा। पीएम मोदी ने योगा के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वदेशी निर्मित लोकल सामानों को अधिक से अधिक अपने जिंदगी के हिस्से बनाने की बात कही। खादी वस्त्रों को उपयोग में लाने के लिए देश के लोगों को प्रेरित किया। पीएम मोदी के मन की बात मे कई तथ्यो को पर सुना देखा गया।। इस मौके पर गड़हनी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, आईटी सेल संयोजक अनिल कुमार सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन सिंह एवं बूथ समिति के साथ भाजपा सर्मथक उपस्थित रहें।

भोजपुर : गड़हनी में एक मुख्य पार्षद सहित एक वार्ड पार्षद का नामांकन पत्र हुआ रद्द

गड़हनी (भोजपुर)। नगर पंचायत चुनाव को लेकर गडहनी मे चल रहे नामांकन शनिवार को समाप्त किया गया तत्पश्चात रविवार को प्रत्याशियो के आवेदन का समीक्षा की गई। निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर श्वेता मिश्रा ने बताया कि समीक्षोपरान्त एक मुख्य पार्षद और वार्ड संख्या चार से एक वार्ड पार्षद का नामांकन पत्र रद्द किया गया। वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बिरेन्द्र कुमार ने समीक्षा के दौरान उपस्थित सभी प्रत्याशियो को चुनाव से संबंधित जानकारी दी साथ ही नियमावली का वितरण किया। इस दौरान हिदायत दी गई कि कोई भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया गया तो उन पर कार्रवाई की जायेगी।

भोजपुर : गड़हनी पीएचसी का विधायक ने किया औचक निरीक्षण

गड़हनी (भोजपुर)। शुक्रवार की देर रात्रि अगिआँव विधायक मनोज मंजिल द्वारा पीएचसी गडहनी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बहुत सी कमिंयाँ पाई गई। विधायक ने कहा कि पीएचसी मे बीपी मशीन, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, दवाइयां और जाँच की सुविधा नहीं होने के चलते गरीबों का इलाज़ का सही ढंग से नही हो पाया रहा है। लेडिज डाॅक्टर के अभाव मे एएनएम के सहारे डिलिवरी कराई जाती है। रात को लैब बन्द रहती है और जांच वगैरह नही होती। डॉक्टर चिकित्सा कर्मियों का है घोर अभाव है। डेंटिस्ट और आयुष के डॉक्टर से कराई जाती है जनरल फिजिशियन की ड्यूटी विगत 15 -18 सालों में ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल को चौपट कर दिया गया है और इसी दौर में लुटेरी प्राइवेट अस्पतालों की श्रृंखला खड़ी हो गई। सरकारी अस्पताल ही गरीबों और आम आदमी के लिए जीवन रक्षक हो सकता है जिसे हमें बचाने और बेहतर बनाने के लिए काम करना है। हमें नौजवानों और जनसमुदाय का सहयोग चाहिए और यह भी विश्वास है कि नई सरकार ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल के पुनर्जीवन के लिए संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ काम करेगी। उन्होने बिहार सरकार से मांग किया है कि हेल्थ सेक्टर के तमाम खाली पदों पर ऐतिहासिक कदम उठाकर तत्काल भर्ती करें और जब दवा की क़ीमत बढ़ रही है रोटी से लेकर दवा तक आम आदमी से केंद्र सरकार के जरिये छीना जा रहा है ऐसी हालात में वर्तमान बिहार सरकार इस दिशा में मजबूत कदम उठाए।निरीक्षण दल में उज्ज्वल भारती,अप्पू कुमार पीए आनंद कुमार और विक्की भारती शामिल थे।

भोजपुर : गड़हनी में सैकड़ो समर्थकों के साथ पुष्पा व लक्ष्मीणा ने किया वार्ड पार्षद के लिए नामांकन 

गड़हनी (भोजपुर)। नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार नगर पंचायत मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद सहित 12 वार्डों में वार्ड पार्षद के चुनाव कराये जा रहे हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 से वार्ड पार्षद प्रत्यासी के रुप में सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र सोनी की पत्नी पुष्पा देवी व गडहनी पंचायत के पूर्व उपमुखिया लक्ष्मीना देवी ने वार्ड संख्या एक से वहीं डाॅ अकबर अली एवं अजमल हुसैन उर्फ राजा भोजपुरिया ने उपमुख्य पार्षद पद के लिए शनिवार को अपने सैकड़ो समर्थकों व गाजे-बाजे के साथ प्रखंड मुख्यालय में अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान प्रत्याशी अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर आशिर्वाद लिया। मुहल्ले के मंदिर मस्जिदो पर मत्था टेका। समर्थकों में काफी जोश और उत्साह देखा जा रहा था। पुष्पा ने कहा कि पहला लक्ष्य वार्ड का संपूर्ण विकास करना और हक-अधिकार दिलवाना है। हर घर तक पक्की गली-नाली का निर्माण से लेकर बिजली पानी की व्यवस्था करना और शिक्षा व स्वास्थ व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता है।वार्ड क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह के कार्य के लिए नगर पंचायत का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वृद्ध जनों का पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन वार्ड क्षेत्र में ही नि:शुल्क कराया जाएगा।

भोजपुर : गड़हनी में नामांकन के अन्तिम दिन 14 सहित 116 लोगो ने विभिन्न पदो के लिए नामांकन पर्चा किया दाखिल

कुल एनआर 135, नामांकन हुआ 116 गड़हनी (भोजपुर)। 20 अक्टूबर को होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर नव सृजित नगर पंचायत गडहनी के प्रखण्ड कार्यालय मे चल रहे 16 सितम्बर से नामांकन का दौर आज शनिवार को चुनावी उत्सवी माहौल मे सम्पन्न किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेता मिश्रा ने बताया कि अन्तिम दिन 14 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया जिसमे मुख्य पार्षद के लिए एक उपमुख्य पार्षद के लिए चार और वार्ड पार्षद के लिए 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि 14 सितम्बर से अब तक कुल 135 लोगो ने एनआर कटवाया था जिसमे से 116 लोगो ने अपना नामांकन कराया। शेष 19 लोग किसी कारणवश अपना नामांकन पर्चा दाखिल नही कर सके।उन्होने बताया कि अभी तक मुख्य पार्षद के लिए 11, उपमुख्य पार्षद के लिए 14, और वार्ड पार्षद के लिए 91 जिसमे वार्ड संख्या एक से 5, वार्ड दो से 9, वार्ड तीन से 5, वार्ड चार से 12, वार्ड पांच से 7, वार्ड छः से 10, वार्ड सात से 7, वार्ड आठ से 7, वार्ड नौ से 9, वार्ड दस से 5, वार्ड ग्यारह से 10 और वार्ड बारह से 5 वार्ड प्रत्याशियो सहित कुल 116 प्रत्याशियो का नामांकन किया गया। वहीं रविवार 25 सितम्बर को समीक्षा की जायेगी और 27 से 29 तक नाम वापसी लिया जायेगा।