Bakwas News

भोजपुर : गड़हनी में एक मुख्य पार्षद सहित एक वार्ड पार्षद का नामांकन पत्र हुआ रद्द

गड़हनी (भोजपुर)। नगर पंचायत चुनाव को लेकर गडहनी मे चल रहे नामांकन शनिवार को समाप्त किया गया तत्पश्चात रविवार को प्रत्याशियो के आवेदन का समीक्षा की गई। निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर श्वेता मिश्रा ने बताया कि समीक्षोपरान्त एक मुख्य पार्षद और वार्ड संख्या चार से एक वार्ड पार्षद का नामांकन पत्र रद्द किया गया।

वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बिरेन्द्र कुमार ने समीक्षा के दौरान उपस्थित सभी प्रत्याशियो को चुनाव से संबंधित जानकारी दी साथ ही नियमावली का वितरण किया। इस दौरान हिदायत दी गई कि कोई भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया गया तो उन पर कार्रवाई की जायेगी।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment