Bakwas News

भोजपुर : कुरमुरी में भगवान भास्कर के मंदिर प्रांगण में अमृत सरोवर पर किया गया वृक्षारोपण

तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुरमुरी गांव में भगवान भास्कर के मंदिर प्रांगण में अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण एवं सरोवर के आसपास की जगहों की सफाई किया गया। वही उक्त अमृत सरोवर का नामकरण तरारी मध्य पूर्व जिला पार्षद सदस्य रहे महात्मा अमृतेश साधु के नाम पर किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी एवम विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक राय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला प्रभारी तरारी मध्य से जिला परिषद सदस्य गिरिश नन्दन उर्फ राकेश सिंह एवम संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह चंद्रवंशी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल कुमार विधार्थी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की जल हीं जीवन है, जल के बिना कोई भी जीव जंतु के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने पूरे देश में अमृत सरोवर के योजना को लेकर जल संचय हेतु सरोवर की खुदाई कराई एवम शुद्ध जल के आपूर्ति हेतु इसके सौंदर्यकरण के लिए राशि दी है। 8 वर्ष बाद यानी की 2030 तक पूरे देश में आज के अनुसार सीधे दोगुने जल की आवश्यकता होगी जिसके आपूर्ति के लिए यदि सरोवर एवम जल संचय की व्यवस्था नहीं की जाएगी तो मानव जीवन के सामने एक चुनौती खड़ी होगी। जो किसी विभीषिका से कम नहीं होगा।

वही जिला महामंत्री अभिषेक राय ने कहा की जल हीं जीवन है, वृक्ष एवम जल है तो कल है, इसी को ध्यान में रखकर माननीय प्रधानमंत्री ने प्रत्येक प्रखंड में जल संचय के लिए अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। पूरे जिले में ऐसे 75 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चालू है। कई पर कार्य चल रहा है तो कई पूर्ण हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखकर भारतीय भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अमृत सरोवर की सफाई एवम वृक्षारोपण कार्य को कर रही है।

कार्यक्रम में तरारी मण्डल अध्यक्ष विद्यासागर पाण्डेय, सिकरहटा मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन राय, उपाध्यक्ष पिंटू राय, धर्मानंद राय, श्री राम, छोटे सिंह,  डिंपल सिंह,  भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह, ब्रजेश सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment