अजीत कुमार वियोगी उर्फ मनीष ओझा की खास पेशकश
जैसे-जैसे दुर्गा पूजा का समय नजदीक आ रहा है। वैसे महिलाओं और बच्चों में भी कुछ ज्यादा उत्साह देखते ही बन रही हैं। यह काफी दिनों के बाद देखने को मिल रहा है। बाजारों की रौनक भी बढ़ने लगी है और बाजार में खरीदारी भी जोरो से हो रही है। व्यापारियों के अंदर बहुत ज्यादा उत्साह पाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव का भी माहौल है। जहां हर जगह जनता अपने पसंदीदा नेताओं के नारे लगा रही हैं और जिताने के लिए जोर – शोर से लगी है।
यही नजारा देखने को वार्ड नंबर पांच, वार्ड नंबर 14 और वार्ड नंबर 26 में भी देखने को मिला। जिससे पता चलता है कि अब पीरो नगर कोरोना वायरस से काफी आगे निकल गई है। पंडालों में भी जितने भी कार्य करने वाले कुशल कर्मचारी हैं वह भी जोर- शोर से लगे हुए हैं कि इस बार दुर्गा पूजा को बेहतर तरीके से मनाया जाए और एक सौम्य संदेश दिया जाए कि किस तरह से पीरो नगर में हिंदू और मुसलमानों की एकता का गढ़ है।
महिलाएं जोर – शोर से खरीदारी करते हुए नजर आ रही हैं। बच्चे भी अपना जल्द से जल्द स्कूल के बस्ते संभालते हुए नजर आ रहे हैं कि हां बहुत जोर – शोर से दुर्गा पूजा मनाएंगे और बहुत सारी खुशियां एक दूसरे के साथ बाटेंगे और इस दशहरा में हर उस चीजों को भुला देंगे जो हमारे आगे बढ़ने के लिए बाधित है। इस विजयदशमी को यही संदेश पीरोंवासी को हम आने वाली पीढ़ी देंगे।