Bakwas News

भोजपुर : गड़हनी में सैकड़ो समर्थकों के साथ पुष्पा व लक्ष्मीणा ने किया वार्ड पार्षद के लिए नामांकन 

गड़हनी (भोजपुर)। नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार नगर पंचायत मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद सहित 12 वार्डों में वार्ड पार्षद के चुनाव कराये जा रहे हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 से वार्ड पार्षद प्रत्यासी के रुप में सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र सोनी की पत्नी पुष्पा देवी व गडहनी पंचायत के पूर्व उपमुखिया लक्ष्मीना देवी ने वार्ड संख्या एक से वहीं डाॅ अकबर अली एवं अजमल हुसैन उर्फ राजा भोजपुरिया ने उपमुख्य पार्षद पद के लिए शनिवार को अपने सैकड़ो समर्थकों व गाजे-बाजे के साथ प्रखंड मुख्यालय में अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।

इस दौरान प्रत्याशी अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर आशिर्वाद लिया। मुहल्ले के मंदिर मस्जिदो पर मत्था टेका। समर्थकों में काफी जोश और उत्साह देखा जा रहा था। पुष्पा ने कहा कि पहला लक्ष्य वार्ड का संपूर्ण विकास करना और हक-अधिकार दिलवाना है। हर घर तक पक्की गली-नाली का निर्माण से लेकर बिजली पानी की व्यवस्था करना और शिक्षा व स्वास्थ व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता है।वार्ड क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह के कार्य के लिए नगर पंचायत का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वृद्ध जनों का पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन वार्ड क्षेत्र में ही नि:शुल्क कराया जाएगा।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment