Bakwas News

पेयजल संबंधित समस्याओं को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

अरवल । जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में पेयजल से संबंधित समस्याओं एवं उनके निराकरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई |जिले में पेयजल के आपूर्ति के निराकरण के लिए प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत जिला खनिज फाउंडेशन मध्य से 80 चापाकल लगाया जाना है |जिसमें से 25 चापाकल लगाया जा चुका है|सभी चापाकल युद्ध स्तर पर लगाया जा रहा है।   अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र में 49 एवं अरवल विधानसभा क्षेत्र में 31 चापाकल लगाया जाएगा| जिसमें कुर्था विधानसभा क्षेत्र में 13 एवं अरवल विधानसभा में 12 चापाकल लगाया गया है|जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सोन नदी एवं पुनपुन नदी के वैसे तटीय पंचायतों एवं गांव में जहां पेयजल की दिक्कत है उन क्षेत्र में चापाकल अति शीघ्र लगाया जाए ताकि लोगों की पेयजल की सुविधा जल्द से जल्द मिल सके | इस बैठक में मौजूद विशेष पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला खनन पदाधिकारी नवेंदु सिंह जिला योजना पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे|

खलीलपुरा गांव में युवक की असामयिक निधन से शोक

अरवल । स्थानीय थाना क्षेत्र के खलीलपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय बिट्टू कुमार की अचानक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक पटना रहकर काम करता था। वापस अपने घर लौटा था। बुधवार की रात अचानक युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी खबर गांव में फैलते ही लोगों की भी भारी भीड़ एकत्रित हो गई। रोहाई पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने सूचना मिलने के उपरांत घर पहुंचकर परिवार जनों को सांत्वना दिया ।इन्होंने बताया कि युवक बहुत ही सीधा-साधा लड़का था। इन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी। असामयिक निधन की घटना से हम सभी मर्माहत हैं।

बकरीद पर्व को ले मेहंदीया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

कलेर,अरवल । बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को मेहंदीया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते कहा कि मुस्लिम भाइयों के लिए यह पर्व बहुत हीं महत्वपूर्ण है। यही नहीं कोई भी पर्व त्यौहार आम लोगों को शांति एवं भाईचारे का संदेश देती है चाहे वह कोई भी धर्म से संबंधित है। इस मौके पर उन्होंने आज सामाजिक तत्वों को हिदायत देते हुए कहा कि पर्व के दौरान अफवाह नहीं फैलाएं। ऐसा कोई कृत कार्रवाई नहीं करें जिससे असंवैधानिक स्थिति उत्पन्न हो।   बैठक के दौरान संबंधित लोगों से फीडबैक लिया गया और ईदगाह एवं मस्जिद के बारे में जानकारी इकट्ठा किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित मुखिया से पदाधिकारीयों ने नल जल एवं विद्युत व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में पानी का संकट नहीं होने दिया जाएगा। गर्मी एवं हिटवे को देखते हुए बिजली व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं विद्युत विभाग के कर्मियों से बात कर सुचारू रूप से बिजली बहाल करने की मांग किया गया।     इस मौके पर मुखिया ने बताया कि क्षेत्र के कई पंचायत में विभिन्न कारणों से नल का जल बंद है। कुल मिलाकर बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि शांति एवं सद्भाव के साथ बकरीद पर्व मनाने में लोग सहयोग करें। वही हिटवे एवं गर्मी को देखते हुए संसाधन को दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह यादव, जयपुर पंचायत के मुखिया राजदेव पासवान के अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी रेखा कुमारी शाहनवाज हुसैन राजू सिंह के अतिरिक्त क्षेत्र के आम लोग उपस्थित थे।

बदमाशों ने बीएसएफ जवान की पीट-पीटकर की हत्या, परिजनों ने पड़ोसियों पर लगाया आरोप

अरवल । जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के राणापुर गाँव में बीएसएफ जवान मंटू कुमार की पीट पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि मृत जवान पश्चिम बंगाल में कार्यरत था जो तीन दिन पहले गर्मी की छुट्टी लेकर अपने घर आया था | बेडरूम में पंखे से जवान का झुलता हुआ शव मिला है | हत्त्या या आत्माहत्या जांच में जुटी है पुलिस | मृतक के पिता कृष्णा राम ने रामपुर चौरम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है |मृतक जवान के पिता ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।जानकारी के मुताबिक कृष्णा राम के पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।   हालांकि सुचना उपरांत रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार दलबदल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल अरवल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल परिजन के आवेदन के आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या हुई है या आत्महत्या।

खरीफ कर्मशाल सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय के विस्कोमान परिसर में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, घोसिया खुर्द पंचायत के मुखिया, कुसुम्हरा पंचायत के सरपंच प्रखंड, पशुपालन अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कर्मशाला में प्रखंड स्तरीय कृषि विभाग के सभी कर्मी, जनप्रतिनिधि के साथ-साथ बहुत से किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश ने किसानों को हरित चादर योजना में लगने वाले ढैंचा बीज से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। कृषि समन्वयक प्रशांत मणि ने कृषि यंत्रीकरण योजना एवं बीज वितरण योजना से संबंधित जानकारी दी।   कृषि समन्वयक सुनील कुमार राय ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के बारे में बताया। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने उद्यान संबंधित सभी योजनाओं पर प्रकाश डाला। सहायक तकनीकी प्रबंधक पर प्रशांत कुमार शर्मा ने आत्मा संबंधित सभी योजनाओं का विस्तार पूर्वक विवेचना किया। किसानों को जैविक खेती से होने वाले लाभ, मोटे अनाज की खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कमलेश प्रसाद सिंह कृषि समन्वयक ने फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रकाश डाला साथ ही वर्मी कम्पोस्ट बनाने एवं वर्मी कम्पोस्ट से होने वाले लाभ पर विशेष चर्चा किए। मौके पर किसान सलाहकार कन्हैया सिंह, कपलेश भारती, प्रभाकर श्रीवास्तव सहित सभी कर्मी और काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

विधायक महानंद सिंह ने जल संकट की समस्या को लेकर अरवल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया

अरवल। अरवल विधायक महानंद सिंह ने अरवल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई गांव में जल संकट की समस्या को लेकर भ्रमण किया| इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना ठप पड़ा हुआ है लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी भी पानी की समस्या को दूर करने के लिए तत्पर नहीं है।   लोगों ने बताया कि मरम्मत के लिए कार्यालय को सूचना दी जाती है लेकिन मिस्त्री नहीं पहुंच पा रहे हैं विधायक महानंद सिंह ने बताया कि नगर परिषद अरवल क्षेत्र में सोनतटीय इलाके में भूजल स्तर निचले पवदान पर चले जाने से विभिन्न वार्डों में पानी की संकट गहरा हो गया है। हालांकि नगर परिषद द्वारा टैंकर से पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपया खर्च कर नल जल योजना लगाया गया लेकिन सफल नहीं हो पाया हालांकि इसको लेकर स्थानीय विधायक महानंद सिंह के द्वारा विधानसभा में जोरदार तरीके से आवाज उठाई गई थी लेकिन, धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया स्थानीय विधायक ने लोगों को भरोसा दिया कि शीघ्र ही इस विभाग से जुड़े पदाधिकारियों से वार्ता कर जलसंकट की समस्यायों से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा |

कंटेनर एवं मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में चार लोग घायल

कलेर,अरवल| इसवक्त की बड़ी खबर निकाल कर आ रही है जहां कंटेनर एवं मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में चार लोग घायल | प्राप्तजानकारी के मुताबिक घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 139 मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप की है |   सभी घायलों को मेहंदिया थाना के वाहन एवं 112 की टीम वाहन से लाया गया सदर अस्पताल लाया गया है| इस घुर्टना में पति, पत्नी एवं एक बच्चा एक बच्ची घायल कुल मिलाकर चार लोग घायल बताए जाते हैं| सभी घायलों का ईलाज सदर अस्पताल अरवल में किया जा रहा है|

अस्पताल की लचर व्यवस्था से मरीज परेशान

कलेर,अरवल । अस्पताल में नहीं दिखे स्वास्थ्य कर्मी | यह मामला सोमवार की देर रात्रि की है ,जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में परिजन मरीज को इलाज करने गए थे जहां स्वास्थ्य कर्मी कमरे में आराम फरमा रहे थे| एक तरफ जहां स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी का कर्तव्य निभाएं जिसका उल्लंघन करते हुए स्वास्थ्य आराम फराम रहे हैं और भीषण गर्मी के बीच लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है और तबीयत खराब होने का शिकायत मिल रही है | जहां अस्पताल में मरीजों की किसी प्रकार का परेशानी ना हो |तो दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में मरीजों को काफी परेशानी हो रहीं हैं| कहीं ना कहीं एक तरह से जांच का विषय है| इस पर स्वास्थ्य विभाग के जिला के वरीय अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर पहुचकर निरीक्षण कर जांच कर ड्यूटी में लपरप्रवाह कर्मियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करें ताकि स्वास्थ्य कर्मीयो में सुधार हो |   हालांकि सोमवार की देर रात्रि परिजन मरीज को लेकर इलाज करने गए थे जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में ड्यूटी में स्वास्थ्य कर्मी नहीं दिखे | अस्पताल का परिजन ने फोटो एवं वीडियो क्लिप बना लिया है और सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है| वायरल फोटो और वीडियो का अखबार पुष्टि नहीं करता है | यह जांच का विषय है ड्यूटी में लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर कारवाई हो सकें|

जलभरी शोभा यात्रा के साथ ज्ञान यज्ञ प्रारंभ

बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय बिक्रमगंज के महावीर मंदिर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ ज्ञान यज्ञ हुआ प्रारंभ। प्रखंड मुख्यालय बिक्रमगंज के नटवार रोड में महावीर मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय ज्ञान यज्ञ मंगलवार को कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति रजिस्ट्री औफिस थाना चौक बिक्रमगंज के सौजन्य से आचार्य बाल ब्यास राजेश मिश्र श्री अयोध्या जी और आचार्य रमेश मिश्र मृदुल के सानिध्य में 11 जून से आयोजित पांच दिवसीय ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा एवं विशाल शोभायात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा कथा स्थल महावीर से आरंभ होकर काव नदी तट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर बिक्रमगंज शहर का भ्रमण कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। यात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।   श्रीमद्भागवत महापुराण के पूजन के पश्चात वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ इस कथा के प्रथम दिन का शुभारंभ किया गया। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के प्रवाचक आचार्य बाल ब्यास राजेश जी महाराज के अगुवाई में प्रथम दिन श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि वेदों का सार युगों युगों से मानव जाति तक पहुंचता रहा है। ‘भागवत महापुराण’ यह उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है जो वेदों से प्रवाहित होती चली आ रही है। इसीलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। मौके पर राजन प्रसाद, दीवाकर द्विवेदी, समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर शपथ लेने पर दिया बधाई

अरवल । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर शपथ लेने पर बधाई दी है। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्ष अभूतपूर्व विकास एवं जनकल्याणकारी युग के रूप में जनता-जनार्दन के सामने आये हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मजबूत सरकार भारत के गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहेगी एवं संपूर्ण विश्व में भारत की धाक को और भी बढ़ाएगी।उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अविराम साधना का ही प्रतिफल है कि पिछले 10 वर्षों में राष्ट्र का ”नव उत्थान” हुआ है। गरीब, महिला, युवाओं के साथ ही देश के वंचित वर्ग का जीवन आसान हुआ है। विरासत, विकास व विश्वास को संजोए यह अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक उपलब्धि देश और एनडीए परिवार को गौरवभूषित तथा हर्षित करने वाली है। 140 करोड़ भारतवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए साधनारत प्रधानमंत्री का यह कार्यकाल निःसंदेह ”आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करते हुए भारत को विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाला सिद्ध होगा।   जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बिहार से शपथ लेने वाले मंत्रियों को भी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया। साथ ही सभी केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को भी बधाई प्रेषित की। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास के विविध आयाम प्राप्त करते हुए ऐतिहासिक प्रगति हासिल करेगा। बिहार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्राप्त प्रतिनिधित्व बिहार के विकास को नए आयाम प्रदान करेगा। देश के साथ साथ बिहार तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा।