Bakwas News

बकरीद पर्व को ले मेहंदीया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

कलेर,अरवल । बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को मेहंदीया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते कहा कि मुस्लिम भाइयों के लिए यह पर्व बहुत हीं महत्वपूर्ण है। यही नहीं कोई भी पर्व त्यौहार आम लोगों को शांति एवं भाईचारे का संदेश देती है चाहे वह कोई भी धर्म से संबंधित है। इस मौके पर उन्होंने आज सामाजिक तत्वों को हिदायत देते हुए कहा कि पर्व के दौरान अफवाह नहीं फैलाएं। ऐसा कोई कृत कार्रवाई नहीं करें जिससे असंवैधानिक स्थिति उत्पन्न हो।

 

बैठक के दौरान संबंधित लोगों से फीडबैक लिया गया और ईदगाह एवं मस्जिद के बारे में जानकारी इकट्ठा किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित मुखिया से पदाधिकारीयों ने नल जल एवं विद्युत व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में पानी का संकट नहीं होने दिया जाएगा। गर्मी एवं हिटवे को देखते हुए बिजली व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं विद्युत विभाग के कर्मियों से बात कर सुचारू रूप से बिजली बहाल करने की मांग किया गया।

 

 

इस मौके पर मुखिया ने बताया कि क्षेत्र के कई पंचायत में विभिन्न कारणों से नल का जल बंद है। कुल मिलाकर बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि शांति एवं सद्भाव के साथ बकरीद पर्व मनाने में लोग सहयोग करें। वही हिटवे एवं गर्मी को देखते हुए संसाधन को दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह यादव, जयपुर पंचायत के मुखिया राजदेव पासवान के अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी रेखा कुमारी शाहनवाज हुसैन राजू सिंह के अतिरिक्त क्षेत्र के आम लोग उपस्थित थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment