Bakwas News

शहर में पहले दिन ही चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, भीषण जाम से परीक्षार्थी रहे हलकान

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  बिक्रमगंज शहर के 12 परीक्षा केन्द्रों पर मंगलवार से मैट्रिक की परीक्षा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच शुरू हुआ।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 पूर्वाह्न से 12 :45 अपराह्न तक जबकि द्वितीय पाली 1:45 अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक आयोजित थी।लेकिन परीक्षा शुरू होने एवं समाप्ति के पश्चात शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आईं। परीक्षार्थी व अभिभावक निर्धारित समय पर केंद्रो तक पहुंचने के लिए बेचैन नजर आय।जाम ने इस कदर अपने आगोश में ले रखा थी की दो पहिया तीन पहिया वाहनों को कौन कहे पदयात्रियों को भी जाम से निकलने के लिए घंटो कड़ी मशक्कत करना पड़ा। शहर के प्रमुख तेंदुनी चौक से लेकर थाना चौक तक तथा थाना चौक से निबंधन कार्यालय तक घंटो छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।सबसे भयंकर नजारा थाना चौक पर देखने को मिला।जहा परीक्षार्थी से लेकर आम नागरिक जाम के चक्रवयूह मे घंटो उलझे नजर आए।लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन सड़क जाम से मुक्ति दिलाने में देर तक नदारत रही। हालांकि कुछ घंटो बाद पुलिस सक्रिय नजर आई और जाम को हटाया। बताया जा रहा है कि परीक्षा के समय बड़े वाहनों पर रोक नहीं लगाने की वजह से लोगो को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।   जबकि परीक्षा से एक घंटा पूर्व बड़े वाहनों बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाहनों के प्रवेश पर नॉइंट्री लगनी चाहिए थी। ताकि परीक्षार्थी सुरक्षित केंद्रो तक पहुंच सके। लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन की उदासीनता व लापरवाही के वजह से जहां शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पहले दिन ही चरमराई रही वही सूचना यह भी है कि भीषण जाम की वजह से कई परीक्षार्थी देर से केंद्रो पर पहुंचे।

समाधान-यात्रा सचमुच समाधान-यात्रा है फिर ………… :- प्रो०बलिराम मिश्रा

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  जिस जिले में मुख्यमंत्री का आगमन होता है,वहां पहले से किसी स्थान-विशेष का चयन हो जाता है और वही उन्हें ले जाया जाता है । आगमन के निश्चित स्थान को जिला प्रशासन इस तरह सजा-सवार देता है , जैसे लगता है कि कोई दुल्हन रंग-बिरंगी लिबासों में अपने दूल्हे राजा का इंतजार कर रही हो ।   कुछ दिन पहले से ही जिला प्रशासन बिक्रमगंज अनुमंडल के नोनहर गांव को सजाने में लगा था , जहां 11 फरवरी को मुख्यमंत्री को आना था । अब उनके आने का स्थान बदल गया है और वे अब 13 फरवरी को मोकर तथा सासाराम में आएंगे । अब इन दो स्थानों को सजाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है । मुख्यमंत्री के अचानक कार्यक्रम में आये बदलाव पर चुटकी लेते हुए बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य तथा शाहाबाद के समाजसेवी सह किसान नेता प्रो० बलिराम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिक्रमगंज के नोनहर की यात्रा इसलिए रूक गयी कि वे किसानों को क्या जवाब देते । जिला प्रशासन द्वारा किसानों के साथ की जा रही हकमारी और खाद की कालाबाजारी से मुख्यमंत्री खूब वाकिफ हैं । फिर भी समाधान-यात्रा में इसका निदान नहीं बल्कि और व्यवधान पैदा करना है ।   किसानों के विरोध की वजह से उन्हें अपना स्थान भी बदलवा देना पड़ा । बिक्रमगंज के लोगों की पुरानी मांग है कि इसे अनुमंडल से जिला बनाना, लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी । कदवन जलाशय योजना आज भी मुख्यमंत्री जी आपकी राहें देख रहा है कि कब यह योजना पूर्ण होगी । प्रो० मिश्रा ने कहा कि स्थान बदलने से जनता की भलाई नहीं होगी इसके लिए मन बदलना होगा । यदि बिना बताये नीतीश कुमार किसी गांव में चले जाएं, तब उन्हें पता चलेगा की उनका समाधान-यात्रा सचमुच समाधान-यात्रा है या फिर………।

विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से युवक की हुई मौत

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बलुआही गांव के बधार में गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए बिजली मोटर चलाने के लिए टोका फंसा रहा था कि धारा प्रवाहित तार उसके शरीर से स्पर्श कर गया। जिससे वह बुरी तरह से झूलस गया। इसके तुरंत बाद उसे बिक्रमगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलुआही निवासी जयराम राम का 25 वर्षीय पुत्र गणेश राम शुक्रवार की सुबह अपने गेहूं के फसल की सिंचाई के लिए बिजली मोटर चलाना चाहता था, इस क्रम में वह टोका फंसा रहा था कि धारा प्रवाहित तार उसके शरीर से स्पर्श कर गया। जिससे वह बुरी तरह से झूलस गया। सूचना मिलते ही युवक के घर वाले वहां पहुंचे और आननफानन में उसे अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकिसक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौप दिया गया है।

बकाया वसूली को लेकर सेंट्रल कापरेटिव बैंक का आज लगेगा कैंप

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  दी सासाराम-भभुआं सेंट्रल कापरेटिव बैंक की बिक्रमगंज शाखा की एक बैठक की गई। बैठक में उपस्थित प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने पैक्स अध्यक्षों से धान की अधिप्राप्ति के संबंध में जानकारी ली। बैक प्रबंधक को किसानों से अच्छा व्यवहार करने तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखने को कहा।। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली के लिए 10 फरवरी को मेगा कैंप लगेगा।   इसमें बकायादारों को एक मुस्त जमा करने पर 90 फीसदी तक ब्याज में छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रोहतास और कैमूर में 35 सौ खाते एनपीए है। इसमें करीब 53.26 करोड़ रुपये बकाया है।जिससे बैंक की स्थिति खराब हो गई है। इसे पटरी पर लाना है, और इसमें बैंक प्रबंधकों का सहयोग करना होगा। पैक्स अध्यक्षों से बकाया वसूली में सहयोग करने की अपील की। बैठक शाखा प्रबंधक दुर्गेश कुमारी, सीए रविकुमार, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, मदन सिंह, सुनिल यादव, मंटू यादव, मृत्युंजय दुबे, रंजीत सिंह, सुनिल सिंह, बबन पांडेय, दिनेश सिंह, अमरेंद्र कुमार पांडय, सत्येन्द्र सिंह सहित कई उपस्थित थे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मां के पुण्यतिथि पर किया कंबल वितरण

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  व्यापार मंडल अध्यक्ष सह नगर परिषद बिक्रमगंज के पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ उर्फ जवाहर सिंह ने अपनी मां की दूसरी पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बिक्रमगंज नगर परिषद के सभी 27 वार्ड क्षेत्रों में घूम-घूम कर सैकड़ों असहाय गरीब, बुजुर्ग महिला व पुरुष को कंबल दिया।   इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने असहाय गरीब लोगों के बीच में कहा कि वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर संस्थापक सचिव स्व० राज बहादुर सिंह की स्व० पार्वती देवी धर्मपत्नी सहित मेरी पूजनीय मां भी थी। अपने जीवनकाल में असहाय गरीब लोगों का हमेशा मदद किया। उन्होंने कहा कि अपनी मां पार्वती के मार्गदर्शन पर चल उनके सपनों को पूरा करते हुए असहाय व गरीबों के दुःख-सुख का हमेशा हमदर्द बनूं। वीरकुंवर सिंह विश्विद्यालय आरा सीनेट सदस्य सह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने अपनी स्व० दादी पार्वती देवी को भावुक हो याद करते हुए बताया कि उनकी दादी आजादी काल से ही गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती थी। जिनकी कमी आज भी समाज के लोगों के बीच खलती है। जिन्हें भुलाना मुमकिन नहीं।   इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, वार्ड ललन चौरसिया, हरेंद्र यादव, ताहिर हुसैन, महेश पासी, नागा पंडित, मनोज सिंह, रवि प्रकाश, परवेज खां, विवेक कुमार, कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

समाधान यात्रा पर किसान की समस्या का समाधान हो मुख्यमंत्री जी : प्रो.बलिराम मिश्रा

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  बिक्रमगंज अनुमंडल के नोनहर गाँव में 11 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होना है। जिला प्रशासन रात-दिन गाँव को दुल्हन की तरह सजाने में लगा हुआ है। कहीं कोई कमी न रह जाय, इसको लेकर अधिकारियों में भय भी देखा जा रहा है। अधिकारियों को आम-आवाम और किसानों से भी भय है कि कहीं उर्वरक की किल्ल्त और किसानों के धान क्रय में धांधली का पोल न खुल जाय।   बहरहाल जो हो, लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तथा शाहाबाद के समाजसेवी एवं किसान नेता प्रो0 बलराम मिश्र ने नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर कहा है की समाधान-यात्रा में रोहतास में आपका आना तभी सार्थक माना जायेगा जब यहाँ किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक, पैक्स को दिये गये धान का उचित समर्थन मूल्य तथा रवि फसल के लिए नहरों में पर्याप्त पानी मिल सकेगा।   प्रो. मिश्र ने अपने पत्र में साफ साफ लिखा है कि रोहतास के किसानों को न तो नहरों से पर्याप्त पानी मिल रहा है न उर्वरक और न ही उनका समर्थन मूल्य। उन्होंने यह भी लिखा है कि सरकार द्वारा निर्धारित धान के समर्थन मूल्य 2040/-रू0 के बदले किसानों को 1700/-रू0 ही प्रति क्विंटल मात्र मिल रहा है। इसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। प्रो. मिश्र ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि जिले के कदवन जलाशय परियोजना का डीपीआर मुख्यमंत्री जी आप ही की सरकार में बना था, लेकिन अभी तक उसमें कोई भी काम शुरू नहीं हुआ है। यदि आपकी सरकार इसे मूर्त रूप दे दे तो पूरे शाहाबाद के साथ औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद सहित अन्य जिलों के किसानों को खेतों में पानी मिलना शुरू हो जायेगा। साथ ही इससे पर्याप्त बिजली का भी उत्पादन यहाँ आरंभ हो जायेगा। प्रो. मिश्र ने कुल मिलाकर यह कहना चाहा है कि रोहतास में आपकी समाधान-यात्रा यदि इन सारे बिंदुओं का समाधान कर सके तो ठीक है और नहीं तो यह समाधान-यात्रा नहीं बल्कि हवा-हवाई-यात्रा मानी जायेगी। केवल छालावा यात्रा माना जायेगा |

युवक को चाकू मारकर किया जख्मी, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोरौना गांव में सोमवार की देर संध्या लगभग 6:30 से 7 बजे के आसपास एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक थाना क्षेत्र के मोरौना निवासी मंगरु पांडेय उर्फ नंद किशोर पांडेय के 28 वर्षीय पुत्र राजू पांडेय को चाकू से मार कर जख्मी कर दिया गया है । आनन- फानन की स्थिति में जख्मी के परिजनों ने जख्मी श्री पांडेय को प्राथमिक इलाज के लिए शहर के डुमरांव रोड में अवस्थित रीता मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया ।   जहां पर अस्पताल के निदेशक सह चिकित्सक डॉ अरुण कुमार के द्वारा जख्मी युवक का प्राथमिक इलाज कर बेहतर उपचार के लिए सासाराम सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया । चिकित्सक के अनुसार जख्मी श्री पांडेय के बाएं साइड के बांह , छाती व कमर पर जख्म का निशान मिला । जिनका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंच जायजा लेते हुए जख्मी युवक से मामले के बारे में गहन पूछताछ की । उसके उपरांत पुलिस ने जख्मी युवक के फर्द बयान के आधार पर उक्त गांव के ही रहने वाले बमबम कुमार यादव उर्फ बमबम कुमार एवं रंजन यादव के विरुद्ध कांड दर्ज की । जख्मी के द्वारा बताया गया कि इन्ही लोगों के द्वारा पूर्व में भी मेरे ऊपर हमला किया गया था । जिस मामले को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था , लेकिन पुनः दुबारा सोमवार की देर संध्या मेरे ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया ।   इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटित घटना की सूचना प्राप्त हुई है । जिस मामले में जख्मी युवक के फर्द बयान के आधार पर कांड दर्ज कर मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर मामले में संलिप्त नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बमबम कुमार यादव उर्फ बमबम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया । लेकिन दूसरा नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला । उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को भी बहुत जल्द से जल्द सलाखों के अंदर डाल दिया जाएगा । किसी भी सूरत पर दोषी को नही बख्शा जाएगा ।

लजीज व्यंजन के साथ नववर्ष की हुई शुरुआत

नववर्ष पर पिकनिक स्पॉट पर लोगो की भीड़ देखते ही बन रही है। सुबह होते ही नदी के दोनों किनारों पर लोगो की चहल-पहल शुरू हो गयी। लोग अपने परिजनों के साथ तो कुछ अपने दोस्तों के साथ प्रकृति की गोद में नववर्ष का आनंद उठाने पहुंचे। कुछ लोग बस से तो कुछ कार से नाचते गाते-आते यहां पिकनिक मनाने आते दिखे। हर तरफ नववर्ष की उमंग पूरे परवान पर थी। लोगो ने मौके पर आधुनिक गीतों पर जम कर थिरके। वहीं भोजपुरी गीत और संगीत ने वादियों को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिया। देर शाम तक लोग पार्क में नजर आये। खासकर लोग पर्वत विहार का सन सेट प्वाइंट को देखने के लिए अधिक बेताब दिखें।

पिकनिक स्पॉट पर सेल्फी लेने वालों की मची धूम

कहा जाता है कि बिहार भारत के उन राज्य में से एक है, जिसको प्रकृति ने गोद लिया है। बिहार में पिकनिक स्पाॅट के लिए जगह की कमी नहीं है। विभिन्न गांवों के ग्रामीण ज़्यादातर नदी किनारे, जलाशय के किनारे, डैम किनारे पिकनिक मनाते देखे गए। नव वर्ष के अवसर पर युवा वर्गो ने प्रकृति के सौंदर्य नजारा पर एक से बढ़कर एक सेल्फी लेते दिखाई दिया। कोई पत्थर के चट्टानों पर, कोई नदी के कल-कल बहते पानी पर तो कोई नदी के रेत पर, कोई सरसों फूल के खेत पर सेल्फी लेते दिखाई दिया।

नए साल पर पिकनिक स्पॉट पर जुटे लोग

नववर्ष 2023 का स्वागत काफी धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। कहीं लोग पिकनिक मना कर स्वागत किया तो कहीं क्षेत्र के मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि, संपन्नता, स्वास्थ्य, धन, यश, मान-सम्मान और उन्नति, प्रगति तथा विकास आदि के मन्नतें मांगे। इस साल नववर्ष का संयोग बहुत ही अच्छा है। नववर्ष का आगमन सप्ताह के अंतिम  दिन यानि रविवार  से हुआ है। सभी कार्य में मंगल होगा। शनिवार रात 12 बजने के साथ ही मोबाइल से हेलो हाय, एसएमएस, वाट्सएप, फेसबुक, मैंसेंजर एवं ई मेल के माध्यम से नववर्ष की बधाई देने में क्षेत्र के लोग दिन भर व्यस्त रहें। आतिशबाजी एवं हैपी न्यू ईयर की आवाज गूंजने लगी। नया साल 2023 का गर्मजोशी एवं काफी उत्साह के साथ स्वागत किया।