Bakwas News

नए साल पर पिकनिक स्पॉट पर जुटे लोग

नववर्ष 2023 का स्वागत काफी धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। कहीं लोग पिकनिक मना कर स्वागत किया तो कहीं क्षेत्र के मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि, संपन्नता, स्वास्थ्य, धन, यश, मान-सम्मान और उन्नति, प्रगति तथा विकास आदि के मन्नतें मांगे। इस साल नववर्ष का संयोग बहुत ही अच्छा है। नववर्ष का आगमन सप्ताह के अंतिम  दिन यानि रविवार  से हुआ है। सभी कार्य में मंगल होगा।

शनिवार रात 12 बजने के साथ ही मोबाइल से हेलो हाय, एसएमएस, वाट्सएप, फेसबुक, मैंसेंजर एवं ई मेल के माध्यम से नववर्ष की बधाई देने में क्षेत्र के लोग दिन भर व्यस्त रहें। आतिशबाजी एवं हैपी न्यू ईयर की आवाज गूंजने लगी। नया साल 2023 का गर्मजोशी एवं काफी उत्साह के साथ स्वागत किया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment