Bakwas News

गढ़वा के एक युवक के ऊपर एक समुदाए के लोगों ने पेट्रोल डालकर जलाने का किया प्रयास

झारखंड के दुमका जिले के बाद गढ़वा जिले में एक युवक को दूसरे समुदाय द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है। हालांकि इस हादसे में युवक की जान बच गयी है लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गया है। युवक को नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये युवक नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी दीपक सोनी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस घटना में दूसरे पक्ष के कसमुद्दीन अंसारी का पैर भी आंशिक रूप से जल गया है.

जौनपुर में सीएम योगी के सुरक्षा में हुई चूक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय भारी भारी चूक सामने आई जब सीएम जिले में दौरे पर पहुंचे। शुक्रवार की सुबह एक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ की गाड़ी के सामने मेडिकल कालेज के लिए निरीक्षण करने के लिए पहुंचने के दौरान काला कपड़ा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। काला कपड़ा देखते ही वहीं मौजूद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। जौनपुर में बोले सीएम योगी आदित्‍यनाथ – ‘पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश को खोखला कर दिया’ आनन फानन दौड़ाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता को पुलिस कर्मियों ने पिटाई करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया। युवक ने नीली काली जींस और सफेद शर्ट के साथ गले में गमछा डाल रखा था। पुलिस के अनुसार उसका नाम आशीष है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वापस अपने काफिले के साथ निकल ही रहे थे कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच एक सपा कार्यकर्ता तेजी से बाहर की ओर निकला और हाथ में काला झंडा लहराने लगा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाड़ी के ठीक पास पहुंचकर मेडिकल कालेज के गेट के सामने ही उनको काला कपड़ा निकालकर दिखाया। इस दौरान कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाता रहा।

मदरसे को लेकर मायावती ने योगी को घेरा

यूपी की योगी सरकार ने जल्द ही प्रदेश के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का खास सर्वे कराने जा रहा है। इस सर्वे की खबर से राजनीतिक भूचाल आ गया है। यूपी सरकार मदरसों से उनके कागज मांग रही है और विपक्ष कागज नहीं दिखाएंगे, का राग अलाप रहा है। मदरसों के सर्वे को कुछ नेता इसे मिनी NRC कह रहे हैं तो कुछ इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन बता रहे हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मुद्दे पर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया है। बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर कहा कि मुस्लिम समाज के शोषित, उपेक्षित व दंगा-पीड़ित होने आदि की शिकायत कांग्रेस के ज़माने में आम रही है। फिर भी बीजेपी द्वारा ’तुष्टीकरण’ के नाम पर संकीर्ण राजनीति करके सत्ता में आ जाने के बाद अब इनके दमन व अतंकित करने (Muslim teasing) का खेल अनवरत जारी है, जो अति-दुःखद व निन्दनीय. उन्होंने आगे कहा कि इसी क्रम में अब यूपी में मदरसों पर भाजपा सरकार की टेढ़ी नजर है। मदरसा सर्वे के नाम पर कौम के चन्दे पर चलने वाले निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप का प्रयास अनुचित जबकि सरकारी अनुदान से चलने वाले मदरसों व सरकारी स्कूलों की बदतर हालत को सुधारने पर सरकार को ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

बिहार में नगरपालिका चुनाव की बजी डुगडुगी, 2 चरणों में होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने शुक्रवार को चुनाव के तारीखों की घोषणा की। इसके तहत राज्य के सभी नगर निकायों यानी नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत आदि के चुनाव होने है। पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान होगा। पहले चरण का नामांकन 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक चलेगा। इसमें कुल 37 जिलों में मतदान होगा। पहले चरण में 3346 वार्डो में मतदान होगा है। इसकी मतगणना 12 अक्टूबर को होगी। द्वितीय चरण में 16 अक्टूबर से नामांकन होगा और 20 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी। इस बार 21 नवगठित नगरपालिका में भी चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले महीने प्रस्तावित नगरपालिका आम चुनाव में प्रत्याशियों की चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है। आयोग के अनुसार नगर पंचायत में वार्ड पार्षद अधिकतम 20 हजार रुपये तो नगर निगम क्षेत्र में अधिकतम 80 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे। इसी तरह नगर परिषद के वार्ड पार्षद उम्मीदवार 40 हजार रुपये तक अधिकतम खर्च कर सकेंगे। नगर निगम के वार्ड पार्षद पद के लिए आबादी के अनुसार खर्च की सीमा तय की गई है। नगर निगम क्षेत्र में चार से दस हजार आबादी वाले वार्ड में अधिकतम 60 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति होगी, जबकि दस से बीस हजार की आबादी वाले वार्ड में 80 हजार रुपये तक चुनाव में खर्च किए जा सकेंगे। वहीं बिहार में नगर निकाय आम चुनाव 2022 में दो बच्चों के माता-पिता ही उम्मीदवार हो सकते हैं। दो से अधिक संतान होने पर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। नियम में ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी व्यक्ति के दो से अधिक संतान हैं और वे इनमें से किसी को गोद दे देते हैं, तो ऐसी स्थिति में भी उस बच्चे के जैविक पिता वही कहलाएंगे। जिस व्यक्ति ने गोद लिया है, वे उसके पिता नहीं माने जाएंगे।

आज बिहार के लगभग 15 शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल – डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है। राजधानी पटना समेत गया, गोपालगंज, जहानाबाद, छपरा, बेतिया, बांका समेत अन्य शहरों में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया। दरभंगा समेत कुछ शहरों में तेल के दाम स्थिर हैं। मुजफ्फरपुर  में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई। पेट्रोल की कीमत में 65 पैसे और डीजल में 61 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई। इसके अलावा मुज्जफरपुर, मधुबनी, खग़ड़िया गया, बेगूसराय, गोपालगंज, जहानाबाद, मधुबनी, छपरा और बेतिया में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की गयी। वहीं,  राज्य से 14 शहरों में आज तेल की कीमतों में इजाफा हुआ। इनमें वैशाली, सीतामढ़ी, सिवान, समस्तीपुर, पूर्णिाया, नवादा, नालंदा, मुंगेर, किशनगंज, कटिहार जिले शामिल हैं। बिहार के अलग-अलग शहरों में 9 सितम्बर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम शहर       पेट्रोल रु.प्रति लीटर     डीजल रु. प्रति लीटर   अररिया            109.66                 96.28 अरवल             107.81                 94.57 औरंगाबाद        108.56                 95.27 बांका               108.43                95.13 बेगूसराय          106.95                93.74 भागलपुर          107.82                95.56 भोजपुर            107.89                94.65 बक्सर              108.2                 94.98 दरभंगा             107.91                94.65 पू. चंपारण         108.41                95.13 गया                 108.26                94.98 गोपालगंज         108.24                94.98 जहानाबाद         107.80                94.56 जमुई               108.96                 95.65 कैमूर               109.19                 95.86 कटिहार            108.99                 95.65 खगड़िया           107.41                 94.18 किशनगंज         109.47                 96.10 लखीसराय         108.88                 95.57 मधेपुरा             108.35                 95.05 मधुबनी             108.43                95.13 मुंगेर                109.15                 95.80 मुजफ्फरपुर       107.78                 94.52 नालंदा              107.98                 94.72 नवादा              108.39                 95.11 पटना               107.47                 94.25 पूर्णिया             109.31                 95.95 रोहतास            108.80                 95.50 सहरसा            107.70                 94.44 समस्तीपुर         107.57                 94.33 सारण              107.66                 94.43 सीवान              108.67                95.37 शेखपुरा            108.56                95.27 शिवहर             108.56                95.25 सीतामढ़ी           108.84                95.51 सुपौल               108.43               95.13 वैशाली              107.82               94.56 प. चंपारण         109.34               96.00  

बीजेपी ने किया दावा :- तेजस्वी यादव कभी भी बन सकते है मुख्यमंत्री

बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब हमेशा विपक्ष की ही राजनीति करेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को लगता है कि 2024 में मेन फ्रंट में आ सकते हैं, लेकिन भाजपा अब नीतीश कुमार को कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। यह भी दावा किया कि स्थिति यह है कि तेजस्वी यादव जब चाहेंगे मुख्यमंत्री बन जाएंगे। डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अपने विपक्षी दलों को हल्का करने का भी काम करते रहते हैं ताकि भविष्य में संभावना बची रहे। कहा कि बालू माफिया राजद के चंगुल में हैं। हमलोग कहते रहे कि उसे कंट्रोल कीजिए। लेकिन, सरकार ने निगम बना दिया और मंत्री से हटाकर उसे सचिव के हाथ में दे दिया। बालू माफिया अपना धंधा करते रहे। पहले वह पैसा देते थे अब उनकी सरकार हो गई है तो वे पैसा क्यों देंगे। बालू माफिया अब धमकी देकर अपना काम करा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे के पटना लौट आए हैं। दिल्ली से लौटकर सीएम नीतीश राबड़ी आवास गए और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थे। बता दें कि दिल्ली दौरे पर जाने से पहले भी सीएम नीतीश ने राबड़ी आवास पर जाकर लालू से मुलाकात की थी। सीएम नीतीश ने गया के फल्गु नदी पर देश के सबसे बड़े रबर डैम का उद्घाटन किया।

बिहार के अररिया सहित छह: जिलों में NIA का छापेमारी

पीएफआई टेरर मॉड्यूल मामले में बिहार के कई शहरों में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। एनआईए की अलग-अलग टीमें दरभंगा, अररिया, सारण, कटिहार, वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार सुबह से छापेमारी कर रही हैं। पटना के फुलवारीशरीफ में आतंकी ट्रेनिंग कैंप के भंडाफोड़ में नामजद आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। एनआईए के अधिकारी परवेज आलम, सनाउल्लाह, मुस्तकीम समेत अन्य संदिग्ध आतंकियों के परिजन से पूछताछ कर रहे हैं। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने के शंकरपुर गांव में गुरुवार सुबह एनआईए की टीम पहुंची। यइस गांव के सनाउल्लाह और मुस्तकीम के खिलाफ पटना के फुलवारीशरीफ थाने में एफआईआर दर्ज है। मुस्तकीम घर पर नहीं है, उसके परिजन से पूछताछ की जा रही है। दरभंगा के उर्दू मोहल्ले में भी नुरूद्दीन जंगी के घर पर पूछताछ की जा रही है। तीनों के घरों को चारों तरफ से घेर लिया गया है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। वहीं सारण जिले के रुदलपुर गांव में भी एनआईए की टीम पहुंची है। यहां पीएफआई के सदस्य और सरकारी शिक्षक परवेज आलम के घर पर तलाशी ली जा रही है। एनआईए के साथ पुलिस की टीम भी मौजूद है। टेरर मॉड्यूल मामले में फुलवारीशरीफ थाने में दर्ज एफआईआर में परवेज आलम 26वां आरोपी है। एनआईए अधिकारियों ने परवेज आलम का मोबाइल और कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा वैशाली जिले के चेहराकलां के ताल सेहान गांव में मोहम्मद रेयाज अहमद के यहां भी छापेमारी चल रही है। मुजफ्फरपुर के गौरिहर के एक गांव में भी छापेमारी की खबर है। अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अरतिया गांव में इंजीनियर एहसान परवेज के घर एनआईए टीम जांच कर रही है। एनआईए की टीम कटिहार के बरारी और हसनगंज में छापेमारी कर रही है। एसपी जितेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बरारी के कठोतिया से एक शख्स को हिरासत में लेने की खबर है। शरीफगंज में भी टीम ने छापेमारी की है। हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के मोजफ्फर टोला गांव में पीएफआई के सदस्य महबूब नदवी के आवास पर तलाशी की जा रही है। करीब दो महीने पहले पटना के फुलवारीशरीफ स्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दफ्तर में आतंकी ट्रेनिंग कैंप का भंडाफोड़ किया था। यहां शारीरिक प्रशिक्षण के नाम पर युवाओं को देश में हिंसा और वैमनस्य फैलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। उन्हें हथियार चलाना भी सिखाया जा रहा था। पुलिस को मौके से कई दस्तावेज मिले थे, जिसमें भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश का जिक्र था। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के पटना दौरे पर भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी। इसके बाद यह केस एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया। एनआईए ने बिहार के अलग-अलग जिलों में मौजूद संदिग्ध आतंकियों के ठिकानों पर पहले भी छापेमारी की थी।

इंस्टाग्राम स्टार प्रेमिका की संदिग्ध हालत में मौत, प्रेमी गिरफ्तार

बिहार के पटना जिले के पाटिलपुत्र क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। घटना पाटलिपुत्र के सिद्धेश्वर नगर शांतिकुंज स्थित फ्लैट में हुई। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी निशांत को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मधुबनी की रहने वाली 18 वर्षीया युवती अपने बॉयफ्रेंड निशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों ने मकान मालिक को खुद को पति-पत्नी बता रखा था। निशांत और युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करते थे। युवती के परिवार वालों ने बॉयफ्रेंड निशांत पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि युवती ने फांसी नहीं लगायी बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है। थानेदार एसके शाही ने बताया कि मंगलवार को मोतिहारी जिले के निवासी निशांत कुमार और युवती के बीच झगड़ा हआ था। निशांत ने उसका मोबाइल छीन लिया था। उसके साथ मारपीट की। झगड़े के बाद युवती अपने घर जाना चाहती थी। लेकिन निशांत ने उसके साथ अपने भाई को भेज दिया। गांधी मैदान स्थित बस स्टैंड तक उसका भाई साथ गया। वहां से वह ऑटो में बैठकर वापस चली आयी। इसका पता चलने के बाद निशांत भी गांधी मैदान पहुंचा। इसके बाद दोनों भाई वापस पाटलिपुत्र आये। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि युवती फांसी के फंदे पर लटक रही है। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्रकारों के लिए कोतवाल ने जारी किया फरमान, थाने में किसी प्रकार की वीडियो बनाने के लिए लेनी होगी अनुमति

उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर कोतवाली महोली का है जहां पर कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला ने पत्रकारों के लिए नया फरमान जारी किया। दरअसल बीते दिनों महोली कोतवाली से दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे उन वायरल वीडियो में आगंतुक कक्ष के अंदर कुत्ते विश्राम कर रहे थे तो वहीं महिला फरियादी कक्ष के बाहर बैठी साहब का इंतजार कर रही थी जबकि साहब मौके से नदारद थे। यह वीडियो वायरल होने के बाद महोली कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला ने पत्रकारों के लिए कोतवाली के गेट या किसी भी बिल्डिंग का वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाते हुए नया फरमान भी जारी कर दिया। वहीं इस पूरे मामले का वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है अब देखना होगा कि आखिर यह वीडियो क्या रंग लाता है महोली कोतवाल के लिए कितना कारगर साबित होता है या नहीं।

नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को दिया था ये सुझाव, बरसे तो कहा- ये बस प्रचार का एक्सपर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जमकर बरसे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होनें बताया कि प्रशांत किशोर के लिए वो क्या सोचते हैं। नीतीश कुमार व प्रशांत किशोरफाइल फोटो बिहार में सियासी उलटफेर के बाद पूरे देश की राजनीति अब गरमायी हुई है। नीतीश कुमार ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करके एक मंच पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार तीन दिनों की दिल्ली यात्रा पर रहे जहां विपक्ष के कई नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। वहीं मीडिया को बयान देते हुए नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला है। यात्रा पर प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने खुद को एनडीए से अलग किया तो सूबे में महागठबंधन की सरकार बनी। वहीं चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने लगातार नयी सरकार पर निशाना साधा। पीके ने बिहार की हालत को लेकर मुख्यमंत्री पर कइ बार हमले किये। महागठबंधन की मजबूती को लेकर भी सवाल उठाये। वहीं बिहार का मिजाज भांपने के लिए पीके जनसुराज यात्रा पर भी निकले हैं। ऐसे कयास लगाये जाने लगे हैं कि प्रशांत किशोर बिहार में नयी राजनीतिक दल बनाकर कुछ अलग तरीके से एंट्री करेंगे।