Bakwas News

बरसों से अंधविश्वास के मकड़जाल में फंसे लोगों को जीयर स्वामी ने पर भर में निकाला

काराकाट प्रखंड क्षेत्र गोड़ारी के लोगों के बीच पनपे वर्षों पुराने अंधविश्वास को श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने पर भर में दूर कर दिया। गौरतलब हो कि पूर्वजों के समय से चल रहे अंधविश्वास के कारण गोड़ारी गांव के लोग चिल्ला गांव में पानी तक नहीं पीते थे। लोगों का मानना था कि चिल्हा गांव में अगर कुछ खाते पीते हैं तो वह अशुभ होगा। घर में कोई अनहोनी हो सकती है।

 

इस अंधविश्वास को जीयर स्वामी जी महाराज ने एक पल में हल कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं है यह मन का भ्रम है यह भ्रम को आप निकाल दीजिए। श्री जीयर स्वामी ने कहा कि यह लोकाचार है जो समाज में भ्रम फैलता है। किसी भी नागरिक को इस तरह का भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। समाज के बुराइयों से लड़ने की क्षमता होना चाहिए। यह एक बुराई था। जिस बुराई का समापन होना चाहिए। गोड़ारी के लोग चिल्हा में आकर खाना पीना खाए कोई दिक्क़त नहीं हैं। स्वामी जी के इस संदेश को सुनकर के चिल्हा और गोड़ारी के लोगों में खुशी की लहर छा गई है।

 

आपको बता दें कि के.एस. एस.ग्रुप दिल्ली के डायरेक्टर चिल्हा निवासी बीके सिंह उर्फ पिंटू सिंह इस समस्या को स्वामी जी के पास रखा था। जिसका निदान स्वामी जी ने हंसते-हंसते कर दिया। पिंटू सिंह ने कहा कि संत महापुरुष की बात हम लोगों के दिल को छू गई। अब आपस में कोई बैमनस नहीं रहेगा। स्वमी जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाई जाएगी। भाई भाई के प्रेम को जागृत करेगा। गोड़ारी के लोग हमारा हैं तथा हम उनके हैं। इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। दोनों गांव के लोग होली में आकर के एक दूसरे के गले मिलेंगे। ताकि भाईचारा बनी रहे। स्वामी जी से बड़ा कोई नहीं है। इसलिए इनके आदेश का पालन करना हम दोनों गांव के लोगों का परम कर्तव्य है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment