Bakwas News

लजीज व्यंजन के साथ नववर्ष की हुई शुरुआत

नववर्ष पर पिकनिक स्पॉट पर लोगो की भीड़ देखते ही बन रही है। सुबह होते ही नदी के दोनों किनारों पर लोगो की चहल-पहल शुरू हो गयी। लोग अपने परिजनों के साथ तो कुछ अपने दोस्तों के साथ प्रकृति की गोद में नववर्ष का आनंद उठाने पहुंचे। कुछ लोग बस से तो कुछ कार से नाचते गाते-आते यहां पिकनिक मनाने आते दिखे।

हर तरफ नववर्ष की उमंग पूरे परवान पर थी। लोगो ने मौके पर आधुनिक गीतों पर जम कर थिरके। वहीं भोजपुरी गीत और संगीत ने वादियों को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिया। देर शाम तक लोग पार्क में नजर आये। खासकर लोग पर्वत विहार का सन सेट प्वाइंट को देखने के लिए अधिक बेताब दिखें।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment