Bakwas News

औरंगाबाद : रफीगंज के भदुकी खुर्द के बधार में व्रजपात गिरने से दो महिला की मौत

रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत के भदुकी खुर्द के बधार में जानवर चराने के दौरान में दो महिला की वज्रपात गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण निजी अस्पताल ले गए जहाँ  डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिला की मौत होने से पूरा गांव में मातम छा गया। मौके पर कासमा थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान भदूकी खुर्द गाँव के बिनय यादव की 36 वर्षीय पत्नी कलावती देवी एवं विनोद यादव के 38 वर्षीय पत्नी  शिला  देवी के रूप में की गयी । कलावती देवी के तीन लड़का है , शिला देवी के दो लड़का एक लड़की है। इन दोनों के पति बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं और मृत महिला दोनो आपस में गोतनी है। उपप्रमुख प्रतिनिधी कमलेश यादव ने बताया कि अंचलाधिकारी से बात कर उचित मुआवजा शीघ्र दिलाने का प्रयास करेगे। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि इमरान ताहिर, राजनंदन यादव, सरपंच प्रतिनिधी विष्णु प्रसाद यादव,  पैक्स अध्यक्ष महेश सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य राजेश कुमार, जलेंद्र यादव, कुमार गौतम उर्फ टुनटुन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बिहार में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, किसानों के चेहरे पर झलक सकती है ख़ुशी की लहर

मॉनसून की बेरूखी झेल रहे किसानो के लिए बिहार में अच्छी खबर आई है। अगले कुछ दिनों में राज्यभर में बारिश संबंधी गतिविधियों तेजी से बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 2 अगस्त तक मेघगर्जन और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर ठनका गिरने की भी आशंका है। राज्यभर में अगले चार दिन तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है, ऐसे में सूखे की मार झेल रहे बिहार  में किसानों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। दक्षिण बिहार में 31 जुलाई तक कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं दो अगस्त तक उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में झमाझम बरसात होने का अनुमान जताया गया है। बिहार में एक जून से 29 जुलाई के बीच 485.4 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, मगर ये आंकड़ा अभी आधे पर ही पहुंच पाया है। ऐसे में कई जिलों में सूखे की स्थिति बनी हुई है। अगर राज्य भर में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो सूखे से राहत मिलेगी।  

राजस्थान के झुंझुनू जिला में 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

राजस्थान के झुंझुनू जिले के सदर थाना क्षेत्र में  13 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, तीनों आरोपियों ने अलग-अलग जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल के मुताबिक, तीनों आरोपियों- जाकिर, मजिद खान और लियाकत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ 9 लोगो ने किया गैगंरेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ 9 लोगो ने गैगंरेप किया है। गैंगरेप के आरोप में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपी एक मर्डर केस का भी प्राइम सस्पेक्ट है। नागपुर ग्रामीण पुलिस की सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) पूजा गायकवाड़ ने इस मामले में विस्तार से जानकारी दी। SDPO पूजा ने बताया, ‘9 आरोपियों को नागपुर जिले के उमरेड कस्बे से पकड़ा गया। 11 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। हत्या के एक मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि उनका मुख्य संदिग्ध भी इस मामले में आरोपी है। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि घटनाएं नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक कस्बे में 19 जून से 15 जुलाई के बीच हुईं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान रोशन करगांवकर और उसके सहयोगी गजानन मुर्स्कर, प्रेमदास गठीबंधे, राकेश महाकालकर, गोविंदा नाटे, सौरभ उर्फ ​​करण रिठे , नितेश फुकत, प्रद्युम्न करुतकर और निखिल उर्फ ​​पिंकू नरूले के रूप में हुई है। क्या है पूरा मामला महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर से 60 किलोमीटर दूर उमेदनगर नाम का एक कस्बा है। यहां एक मजदूर परिवार रहता है। इसी परिवार की एक 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप हुआ है। सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को एक महीने में कई बार अंजाम दिया गया। 19 जून से 15 जुलाई के बीच ये घटनाएं हुई हैं। दहशत में होने की वजह से शुरू में पीड़िता ने चुप्पी बनाए रखी। लेकिन जब दरिंदों ने अति कर दी तो पीड़िता ने अपने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद फौरन पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।  नागपुर ग्रामीण पुलिस ने इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बलिया : बिल्थरारोड में भजन कीर्तन के दौरान माइक में आया करंट, एक महिला की मौत व 2 महिलाएं गंभीर रुप से झुलसीं

हादसे में दो अन्य महिलाएं गंभीर रुप से झुलसीं। डीह बाबा के स्थान पर महिलाएं कर रही थी शिव चर्चा। उभांव के चैनपुर गुलौरा गांव के मठिया में हुआ हादसा। बिल्थरारोड। माइक में उतरे करंट की चपेट में आकर  एक महिला की मौत हो गयी। हादसे में दो अन्य महिलाएं गंभीर रुप से झुलस गयीं। दोनों का इलाज सीएचसी सीयर पर चल रहा। उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा के मठिया मौजा में स्थित डीह बाबा स्थान पर  शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें करीब दो दर्जन महिलाएं शामिल होकर भजन-कीर्तन कर रही थीं। इसी बीच किसी प्रकार लाउडस्पीकर के माइक में करंट उतर गया। इसकी जद में आकर मठिया निवासी 55 वर्षीय फुलपरी, 50 वर्षीय शांति तथा 45 वर्षीय लीलावती झुलस गयी। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गयी तथा शोर मचाते हुए महिलाएं इधर-उधर भागने लगी। जानकारी होने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद फुलपरी को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। लाउडस्पीकर मशीन से माइक तक पहुंचा करंट उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव के मठिया में डीह बाबा के स्थान पर शिव चर्चा के लिये किराए पर लाउडस्पीकर मंगाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लाउडस्पीकर बैट्री से चल रहा था, लेकिन उसमें बिजली का तार भी जोड़ा गया था। भजन-कीर्तन के दौरान ही अचानक बिजली आ गयी तथा मशीन की गड़बड़ी से करंट माइक स्टैंड तक पहुंच गया। सबसे नजदीक बैठी फुलपरी उसकी चपेट में आ गयी। उनको बचाने के प्रयास में दो अन्य महिलाएं भी झुलस गयी।  

फ्लाइओवर से नीचे गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, 25 घायल और 1 की मौत

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 40 यात्रियों से भरी एक बस फ्लाइओवर से नीचे गिर गई । बस में करीब 40 यात्री सवार थे जिनमें से 25 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीगढ़ एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने मीडिया से बातचीत में कहा- हमें फर्रुखाबाद जा रही एक बस के फ्लाईओवर से गिरने की सूचना मिली। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से  25 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा अलीगढ़ के रोरावर इलाके में दिल्ली-कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ। खचाखच भरी बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर फ्लाइओवर से नीचे गिरी। बस के नीचे गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। इस दौरान चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने किसी तरह बस से लोगों को निकाला। सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह घायल यात्रियों को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में एडमिट करवाया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से 5 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यूपी के बरेली में एक और सड़क हादसा हुआ है जहां हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे एक परिवार की कार बरेली हाईवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक कांवड़िये की मौत की खबर है वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 12 आईएएस के साथ 5 जिलें के डीएम भी बदले गए

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा ही फेरबदल किये है।  12 आईएएस अधिकारियों समेत पांच जिलों के डीएम के तबादले कर दिये गए हैं। 20 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को भी नई तैनाती मिली है। आईएएस के तबादलों में सबसे बड़ा नाम परिवहन निगम के प्रबंध निदेश राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट का आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा को प्रयागराज का आय़ुक्त बनाया गया है। उनकी जगह एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रबंध निदेशक परिवहन निगम राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट बनाया गया है। सचिव वित्त विभाग संजय कुमार को प्रबंध निदेशक परिवहन निगम बनाया गया है। आयुक्त प्रयागराज संजय गोयल को आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा को प्रयागराज का आयुक्त बनाया गया है। जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी उन्नाव रविंद्र कुमार को जिलाधिकारी कुशीनगर बनाया गया है। जिलाधिकारी फतेहपुर अपूर्व दुबे को उन्नाव जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी बलरामपुर श्रुति को जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर महेंद्र कुमार को जिलाधिकारी बलरामपुर बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर सुधीर कुमार को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है। उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण मृदुल चौधरी को परियोजन प्रकाशक लखनऊ बनाया गया है। अपर आय़ुक्त वाणिज्यकर सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचक आयुक्त बनाया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जौनपुर को हिमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर बनाया गया है। झाँसी के कमिश्नर 31 को रिटायर होंगे। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का तबादला 31 जुलाई से प्रभावित होगा।

गाजीपुर : महार रेजीमेंट के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत से गाजीपुर के बेवडा में मचा कोहराम

बकवास संवाददाता  जनपद के जखनिया तहसील अंतर्गत भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के  रामपुर बलभद्र( मलकानी) गांव निवासी कन्हैया लाल यादव  नासिक के देवलाली में कार्यरत थे। कन्हैया लाल यादव 2003 में सेना में भर्ती हुए थे। लेकिन अपने पीछे दो बच्चों को छोड़कर आज दुनिया से चल बसे। गाजीपुर शहीदों की धरती को हर कोई सलाम करता है। यह धरती ऐसे-ऐसे वीर सपूतों को पैदा करती है, जो देश की रक्षा करते-करते सीने में गोली खाकर खुशी-खुशी मौत को गले लगा लेते हैं। कन्हैया लाल यादव अपने पीछे एक पुत्र विश्वजीत यादव 16 वर्ष और एक पुत्री रोशनी यादव 12 वर्ष को छोड़ गए हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। वही पत्नी रिंकू यादव पति के याद में बेहोश हो जाती रही। कहा जाता है कि पिता को सबसे बड़ा दु:ख तब होता है जब पुत्र की अर्थी उठानी पड़ती है। आज वही दिन नंदलाल यादव को देखना पड़ा रहा कि पुत्र की अर्थी उठाते समय पिता के ऊपर क्या गुजरी होगी। कन्हैया यादव का शहीद होना बहुत ही बड़ा दु:ख परिजनों एवं क्षेत्रवासियों को हुआ, लेकिन गर्व भी है कि कन्हैया यादव देश के लिए अपने प्राणों को नि:छावर किए हैं, धन्य है वह मां जो ऐसे लाल  को पैदा करती हैं। माता दुर्गावती देवी ने रोते हुए शब्दों में बकवास न्यूज़ के संवाददाताओ को बताया कि मेरा पुत्र देश की सेवा करता था और करते करते देश के लिए अपना जान दे दिया।

बलिया : राजभर बस्ती में बिना बिजली सप्लाई के आये हजारो रुपए का बिजली बिल, ग्रामीणों में आक्रोश

बलिया। राज्य में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार तेजी से प्रयास कर रही है और इसका असर धरातल पर देखने को मिल भी रहा है । परंतु बिजली विभाग का एक अनूठा कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरसल सोहाव ब्लाक केनरहीं गांव के खमीरपुर मौजे में सत्र 2018 में प्राइवेट कंपनी द्वारा बिजली का पोल और तार राजभर बस्ती में पहुंचाया गया । ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सप्लाई चालू हुए और बिना ट्रांसफार्मर के ही लोगों को कनेक्शन बांट दिया गया । वर्तमान स्थिति यह है की उक्त बस्ती में अभी भी सप्लाई तो नही पहुंची परंतु लोगों के घरों में 10 से लेकर 15 हजार तक बिल पहुंच गया । विगत दिन जब विभाग के कर्मचारी चेकिंग के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने यह समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। समस्या का निदान ना होते देख आज लगभग दो दर्जन लोग ग्राम सभा के प्रधान के पास पहुंचे और इस समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई। ग्राम प्रधान नरहीं रामनारायण पासवान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की उक्त प्रकरण में उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का हल कराया जाएगा। इस मौके पर दिनेश, शिवनाथ, गुलाबचंद, बीरबल, भोला, अर्जुन, लीलावती, विद्यावती सहित दो दर्जन लोग अपने कनेक्शन के कागजात के साथ पंचायत भवन पहुंचे।

लखनऊ : प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा देने वाले जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे

लखनऊ । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा देने वाले जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौट आए हैं। विभाग में हाल ही में हुए तबादलों में अवैध वसूली, नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार, अफसरों द्वारा बात न सुनने और दलित मंत्री होने की वजह से भेदभाव जैसे गंभीर आरोप लगाकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी। राज्यमंत्री दिनेश खटीक के उठाए गए विभाग में भ्रष्टाचार व अफसरों द्वारा मंत्री की अनदेखी के मुद्दे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया था। सीएम योगी ने दिनेश खटीक की एक-एक बात बंद कमरे में सुनी थी। उन्होंने हर आरोप की जांच का आश्वासन देने के साथ उनका त्याग-पत्र अस्वीकार कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले आश्वासन के बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार को कामकाज संभाल लिया। वह कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और राज्यमंत्री रामकेश निषाद के साथ सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान राज्य में कम बारिश वाले जिलों में फसलों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।