Bakwas News

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र में बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और गैरसरकारी स्कूल के बच्चों ने बिहार दिवस पर रैली निकाली। शहर के माडल चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चों की रैली को अनुमंडल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार पाल, प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाली, नगर परिषद बिक्रमगंज के सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, डॉ. नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार, मास्टर शमसाद अली, स्कूल के निदेशक मो.अय्यूब खान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

 

बच्चों के गगन भेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा।नटवार रोड, धनगाई, सासाराम रोड, थाना चौक, घूमकर पुनः रैली स्कूल पहुंचा। इससे पूर्व सुबह स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद शिक्षक शिक्षिकाओं ने बिहार की गौरवशाली यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।बच्चों को संबोधित करते हुए एसडीएम उपेन्द्र कुमार पाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने बिहार की ऐतिहासिक माटी पर जन्म लिया है।देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की इसी धरती से ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया था। बिहार की अस्मिता को वर्तमान परिवेश में सहेजने व संरक्षित करने की आवश्यकता है, ताकि परंपरा को प्रगति से जोड़कर इतिहास को आगे ले जाया जा सके।

 

मौके पर जसीम बाबा, मोइनुद्दीन हुसैन, डॉ. अकील अहमद, मो.असगर हुसैन, डॉ. जावेद अली, विनोद कुमार सिंह, असगर अली, बबन साह, धर्मेंद्र कुमार, रामजी प्रसाद, चुल्हन मियां, सुदामा, अनिल कुमार, नरेश कुमार गुप्ता, काली, अशरफ अली, अनिता देवी, अलका कुमारी, प्रतिमा सुमन, शबीना निगार, रीता सिन्हा, प्राचार्या जेबा खान, निदेशक मो.अय्यूब खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment